Responsive Scrollable Menu

MP के जबलपुर के निपुण सिंह ने बढ़ाया देश का मान, Manhunt International 2026 में बने First Runner-Up

जबलपुर के निपुण सिंह के लिए मैनहंट इंटरनेशनल 2026 का सफर सिर्फ एक मॉडलिंग प्रतियोगिता नहीं था। श्रीलंका के कोलंबो में फिनाले से एक रात पहले वे झील के किनारे अकेले बैठे थे। मन में कई सवाल थे और आंखों में आंसू।

स्विमवियर राउंड के बाद उन्हें लगा कि यूरोप और अफ्रीका से आए प्रतिभागियों के बीच शायद वे पीछे रह गए हैं। उस समय निपुण ने हेडफोन लगाया और भारत का राष्ट्रगान सुना। कुछ मिनट बाद उनका मन बदला और अगले दिन मंच पर वे पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरे।

मैनहंट इंटरनेशनल 2026 में हर राउंड के साथ बढ़ता गया दबाव

फिनाले में निपुण का सफर आसान नहीं था। टॉप-20 में जगह बनाने वाले प्रतिभागियों के नाम घोषित हुए तो उनका नाम 16वें नंबर पर आया। इसके बाद टॉप-10 की घोषणा हुई और निपुण 8वें स्थान पर रहे। यहां से मुकाबला और कठिन हो गया, क्योंकि हर राउंड में प्रतिभागियों को खुद को साबित करना था।

आखिरी दौर तक पहुंचते-पहुंचते मंच पर भारत और फ्रांस के प्रतिनिधि ही बचे थे। दोनों के हाथ जज ने पकड़ रखे थे और विजेता के नाम की घोषणा का इंतजार हो रहा था। कुछ पल बाद फ्रांस के डायलन पालमरीनी का हाथ ऊपर उठा दिया गया। निपुण के लिए यह पल भावुक करने वाला था, लेकिन उन्होंने फर्स्ट रनर-अप की उपलब्धि को मुस्कुराकर स्वीकार किया।

झील किनारे टूट गया था आत्मविश्वास

निपुण के सफर का सबसे भावुक हिस्सा फिनाले से एक रात पहले का रहा। स्विमवियर राउंड के बाद उन्हें अपने प्रदर्शन को लेकर संदेह होने लगा था। दुनिया के अलग-अलग देशों से आए प्रतिभागियों के बीच खड़े होकर खुद की तुलना करना आसान नहीं था। इसी दौरान वे अकेले झील किनारे जाकर बैठ गए।

निपुण के मुताबिक उस समय उन्होंने हेडफोन लगाया और भारत का राष्ट्रगान सुना। इससे उनका ध्यान प्रतियोगिता के दबाव से हटकर अपने देश पर गया। उन्होंने खुद को याद दिलाया कि वे यहां सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि भारत का प्रतिनिधित्व करने आए हैं।

अलग देशों के प्रतिभागियों के साथ बनी दोस्ती

मैनहंट इंटरनेशनल 2026 में निपुण को सिर्फ प्रतियोगिता का अनुभव नहीं मिला, बल्कि दुनिया के कई देशों के युवाओं से दोस्ती भी हुई। अलग-अलग भाषा और संस्कृति के बीच भी प्रतिभागियों ने एक-दूसरे की मदद की। कई लोगों को अंग्रेजी ठीक से नहीं आती थी इसलिए वे मोबाइल के ट्रांसलेटर की मदद से बातचीत करते थे।

 

 

Continue reading on the app

Price Hike: मिड साइज सेडान होंडा सिटी हुई महंगी, जानें पेट्रोल से हाइब्रिड तक नई प्राइस

Price Hike: भारतीय बाजार में होंडा कई सेगमेंट में अपनी कारों की बिक्री करती है। कंपनी की लोकप्रिय मिड-साइज सेडान होंडा सिटी भी लंबे समय से बाजार में मौजूद है। अब कंपनी ने इसकी कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। पेट्रोल और हाइब्रिड वेरिएंट की कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है।

होंडा सिटी की कीमत बढ़ी
होंडा ने अपनी सिटी सेडान की कीमत में बढ़ोतरी की है। जानकारी के मुताबिक, कार की कीमत अब 35,900 रुपये तक महंगी हो गई है। इसके पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत में अधिकतम 20,800 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, सबसे ज्यादा कीमत बढ़ोतरी इसके हाइब्रिड वेरिएंट्स में हुई है।

इन वेरिएंट्स की कीमत बढ़ी
कंपनी ने होंडा सिटी के बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, इसके अन्य सभी वेरिएंट्स अब पहले के मुकाबले महंगे हो गए हैं। अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से कीमत में 20,800 रुपये से लेकर 35,900 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

अब कितनी है कीमत?
कीमत में बढ़ोतरी के बाद भी होंडा सिटी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत अब 17.44 लाख रुपये हो गई है। वहीं, सिटी के हाइब्रिड वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 21.44 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

इन कारों से है मुकाबला
होंडा सिटी को भारतीय बाजार में मिड-साइज सेडान सेगमेंट में पेश किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई वर्ना, स्कोडा स्लाविया और फोक्सवैगन वर्टस जैसी कारों से होता है।

कीमत में बढ़ोतरी के बावजूद सिटी अपने सेगमेंट में एक प्रमुख विकल्प बनी हुई है। खासतौर पर इसका हाइब्रिड वर्जन बेहतर ईंधन दक्षता और प्रीमियम ड्राइविंग अनुभव के लिए जाना जाता है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

Babar Azam ने Test Cricket में बतौर कप्तान पूरे किए 2,000 रन, ऐसा करने वाले बने 5वें पाकिस्तानी

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने टेस्ट क्रिकेट में 2,000 रन पूरे करने वाले पांचवें पाकिस्तानी कप्तान बनकर एक खास उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने यह मुकाम 11 सितंबर को एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान हासिल किया। साथ ही, मिस्बाह-उल-हक के बाद वे पाकिस्तान के दूसरे ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने कप्तान के तौर पर सभी फॉर्मेट में कुल मिलाकर 7,000 या उससे ज़्यादा रन बनाए हैं।

इसे भी पढ़ें: T20 Asia Cup फ़ाइनल में Sri Lanka के खिलाफ आठवां ख़िताब जीतने उतरेगी भारतीय टीम

एजबेस्टन में दूसरी पारी के दौरान, बाबर ने 103 गेंदों पर 76 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 73.79 के स्ट्राइक रेट से 11 चौके और एक छक्का लगाया। इस पारी के साथ ही, मैच में उनके कम स्कोर बनाने का सिलसिला भी खत्म हो गया। टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर बाबर ने 24 टेस्ट और 43 पारियों में 2,017 रन बनाए हैं, और उनका औसत 50.42 रहा है। उनके रिकॉर्ड में चार शतक, 14 अर्धशतक और 196 का सर्वोच्च स्कोर शामिल है। पाकिस्तान के जिन अन्य कप्तानों ने टेस्ट में 2,000 से ज़्यादा रन बनाए हैं, उनमें मिसबाह-उल-हक (4,214 रन), इमरान खान (2,408 रन), इंजमाम-उल-हक (2,397 रन) और जावेद मियांदाद (2,354 रन) शामिल हैं।

इसके अलावा, बाबर मिसबाह के साथ उन चुनिंदा पाकिस्तानी कप्तानों में शामिल हो गए हैं जिनके नाम सभी फ़ॉर्मेट में 7,000 से ज़्यादा रन हैं। कप्तान के तौर पर 152 इंटरनेशनल मैचों में बाबर ने 47.17 के औसत से 7,029 रन बनाए हैं। इसमें 163 पारियों में 15 शतक और 54 अर्धशतक शामिल हैं, और उनका सर्वोच्च स्कोर 196 रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया और पाकिस्तान को पहली पारी में 133 रन पर ऑल-आउट कर दिया।

इसे भी पढ़ें: Virat Kohli और Eknath Shinde की लंदन में मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई खास बातचीत

सऊद शकील 43 रनों के साथ सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, उनके बाद मोहम्मद अब्बास ने 21 रन बनाए। इंग्लैंड के गेंदबाज़ों जोश टोंग (4/42), ओली रॉबिन्सन (3/15) और जोफ़्रा आर्चर (3/25) ने हालात का बखूबी फ़ायदा उठाया। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 453 रन बनाए और 320 रनों की बढ़त हासिल की। ​​इसमें एमिलियो गे (60), हैरी ब्रूक (75), डैन लॉरेंस (65) और जेमी स्मिथ (69) के अर्धशतकों का अहम योगदान रहा। पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने वाले रज़ाउल्लाह ने 148 रन देकर चार विकेट लिए।

Sat, 12 Sep 2026 13:00:00 +0530

  Videos
See all

MCD ने सील की नियम तोड़कर बनी इमारत #delhi #delhimcd #rekhaupta #delhigovt #trending #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T08:12:25+00:00

PM Modi meets the Prime Minister of Vietnam: वियतनाम के प्रधानमंत्री से PM मोदी की मुलाकात #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T08:13:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers