Responsive Scrollable Menu

Delhi Police ने Singhu Border पर खालिस्तानी नारे लिखने वाले 3 आरोपियों को पकड़ा

दिल्ली पुलिस ने घोषित आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के निर्देश पर यहां सिंघु बॉर्डर पर कथित तौर पर आपत्तिजनक नारे लिखने और खालिस्तान समर्थक भित्तिचित्र बनाने के मामले में पंजाब से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। सिंघु बॉर्डर पर दीवारों पर ये नारे और भित्तिचित्र छह सितंबर को मिले थे जिसके बाद दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (एसएफजे) के प्रमुख पन्नू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर घटना की जिम्मेदारी भी ली थी। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों की पहचान प्रीतपाल, हरमिंदर सिंह और शीशपाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं ने सिंघु बॉर्डर की सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर उनकी गतिविधियों का पता लगाया जिसके बाद उन्हें पंजाब के फरीदकोट से गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों ने कहा कि आरोपियों ने जिस कार का कथित तौर पर इस्तेमाल किया था, उसे भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रीतपाल कथित तौर पर पन्नू के सीधे संपर्क में था और पन्नू ने ही उसे सिंघु बॉर्डर के पास दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखने का निर्देश दिया था। सूत्रों ने कहा कि जांचकर्ता इस बात की भी पड़ताल कर रहे हैं कि प्रीतपाल कहीं पाकिस्तान में मौजूद आतंकी तत्वों के भी संपर्क में तो नहीं था।

उन्होंने बताया कि प्रीतपाल के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत पहले से एक मामला दर्ज है। जांच के सिलसिले में विशेष प्रकोष्ठ और खुफिया ब्यूरो (आईबी) की टीम अलीपुर थाने में तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं।

Continue reading on the app

गाजीपुर के रेवतीपुर में बाढ़ के साथ बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, खाना बनाने से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित

गाजीपुर के रेवतीपुर क्षेत्र में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं. पकड़ी गांव में 10-15 दिनों से शाम-रात में बिजली बाधित है. जेई आशीष यादव ने बताया कि इमरजेंसी रोस्टरिंग के तहत बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है. उनके अनुसार, यह कटौती स्थानीय स्तर पर तय नियमित शेड्यूल के तहत नहीं, बल्कि ऊपर से मिलने वाले निर्देशों के आधार पर की जा रही है. जेई ने बताया कि कभी शाम पांच बजे, कभी छह बजे और कभी सात बजे से बिजली कटौती के निर्देश मिलते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए सुपर संडे, कल एशिया कप फाइनल के साथ भारत-अफगानिस्तान T20 से बढ़ेगा रोमांच

Indian Cricket Team: क्रिकेट फैंस के लिए कल यानी 13 सितंबर (रविवार) का दिन एक्शन से भरपूर रहने वाला है. दिन का पहला मुकाबला भारतीय मेंस टीम का अफगानिस्तान के साथ होगा. वहीं, महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका से टकराएगी. ऐसे में आइए जानते हैं दोनों मुकाबलों से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां. Sat, 12 Sep 2026 12:32:17 +0530

  Videos
See all

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली पहुंचे, BRICS Summit में PM मोदी से होगी मुलाकात | Xi Jinping | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T07:06:17+00:00

BRICS समिट के लिए दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T07:06:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers