Responsive Scrollable Menu

ड्रोन हमले के बाद सऊदी ने तेल पाइपलाइन बंद की:होर्मुज बंद होने के बाद इसी से रोजाना 50 लाख बैरल तेल भेज रहा था

सऊदी अरब ने ड्रोन हमले के बाद अपनी ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन बंद कर दी है। गुरुवार को हुए ड्रोन हमले में पाइपलाइन से जुड़े पंपिंग स्टेशनों में आग लग गई और कुछ लोग घायल हुए। ईरान जंग के चलते होर्मुज बंद होने के बाद सऊदी इसी पाइपलाइन से रोजाना करीब 50 लाख बैरल तेल भेज रहा था। सऊदी ऊर्जा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पाइपलाइन पर गुरुवार को कई हमले हुए थे। मंत्रालय की टीमें पाइपलाइन को सुरक्षित करने और नुकसान का पता लगाने में जुटी हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि ये हमले किसने किए। अब तक किसी भी देश या संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। ड्रोन हमले से पंपिंग स्टेशनों में लगी आग अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, हमले में पाइपलाइन के पास बने पंपिंग स्टेशनों को निशाना बनाया गया। पंपिंग स्टेशन पाइपलाइन में तेल को आगे भेजने में मदद करते हैं। शुक्रवार को ली गई सैटेलाइट तस्वीर में एक पंपिंग स्टेशन पर आग से काफी नुकसान दिखाई दिया। एक दूसरी तस्वीर में स्टेशन से काला धुआं निकलता दिखा। अभी यह साफ नहीं है कि पाइपलाइन को सीधे कितना नुकसान हुआ है। यह भी पता नहीं है कि पाइपलाइन फिर से कब शुरू होगी। सऊदी का दावा- इराक से आए थे ड्रोन सऊदी विदेश मंत्रालय ने कहा कि रियाद और मदीना इलाकों में पाइपलाइन पर कई ड्रोन से हमला किया गया। सऊदी के मुताबिक, ये ड्रोन इराक से आए थे। सऊदी ने कहा कि इराक के प्रधानमंत्री के कहने पर उसने अभी जवाबी हमला नहीं करने का फैसला किया है। सऊदी चाहता है कि इराक पहले अपनी जमीन से होने वाले ऐसे हमलों को रोकने के लिए कार्रवाई करे। इराक ने भी हमले की निंदा की है। इराकी सरकार ने कहा कि वह इस मामले की जांच करेगी और अपनी जमीन या हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल दूसरे देशों पर हमला करने के लिए नहीं होने देगी। खबर अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

CBSE Class 10 Date sheet 2027: सीबीएसई कक्षा 10वीं का डेटशीट कब होगा जारी? जानें क्या है अपडेट

भले की सीबीएसई ने अभी तक 2027 एग्जाम के लिए टाइमटेबल जारी नहीं किया है, लेकिन राज्य के बोर्ड की ओर से परीक्षा के कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है।

Continue reading on the app

  Sports

मोहम्मद सिराज बने कप्तान, भारत-अफगानिस्तान सीरीज से पहले मिली खुशखबरी, अब भी पहली जीत की तलाश

Hyderabad Ranji Trophy Captain Mohammed Siraj: 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे आगामी रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में हैदराबाद टीम की कप्तानी भारत के स्टार पेसर मोहम्मद सिराज संभालेंगे. वहीं, चामा मिलिंद को उपकप्तान बनाया गया है. हैदराबाद की टीम एलिट ग्रुप बी में है, जिसमें उनके साथ सौराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम और त्रिपुरा भी शामिल हैं. Sat, 12 Sep 2026 10:51:09 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026: Pezeshkian का बड़ा प्रस्ताव! BRICS बनाए संयुक्त बीमा कंपनी | Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T06:17:06+00:00

Iran America War Update: ब्रिक्स में ईरान का जलवा, ट्रंप को सीधा संदेश? MAYANK MISHRA | BRICS Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T06:02:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers