CGST के सुपरिंटेंडेंट-कंसल्टेंट ने 1 करोड़ की रिश्वत मांगी:CBI ने 10 लाख लेते गिरफ्तार किया; महाराष्ट्र के रायगढ़ का मामला
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक करोड़ रुपए की रिश्वत मामले में CGST विभाग के सुपरिंटेंडेंट और कंसल्टेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुपरिंटेंडेंट पंकज कुमार और कंसल्टेंट प्रसाद कुमार स्वामी के रूप में हुई है। सुपरिंटेंडेंट पंकज कुमार ने शिकायतकर्ता को 10 लाख रुपए की रिश्वत CGST कंसल्टेंट प्रसाद कुमार स्वामी को देने को कहा था। CBI ने गुरुवार को दोनों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। जानकारी शनिवार को सामने आई है। CBI के मुताबिक, मामला महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के न्यू पनवेल का है। यहां एक निजी रियल एस्टेट कंपनी सेक्टर-17 में दो इमारतों का पुनर्विकास (री-डेवलपमेंट) कर रही है। इन इमारतों में CGST और सेंट्रल एक्साइज, रायगढ़ कमिश्नरेट के स्वामित्व वाले 24 फ्लैट भी शामिल हैं। खबर अपडेट की जा रही है।
A for Apple’ नहीं, ‘A for अमरूद’! तभी होगा भारत का विकास, अनिरुद्धाचार्य के ‘नए ज्ञान’ का वीडियो वायरल
Aniruddhacharya Viral Video : ‘A for Apple’ नहीं, ‘A for अमरूद’ पढ़ाने की बात को लेकर अनिरुद्धाचार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उनका कहना है कि अमरूद को बढ़ावा देने से भारतीय किसानों और अर्थव्यवस्था को फायदा हो सकता है. उनके इस अनोखे तर्क पर यूजर्स के बीच चर्चा छिड़ गई है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो..
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18






