मंदसौर में पुलिस की गिरफ्त में तस्कर, 26 लाख की एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा बरामद
मंदसौर में नशे के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। कभी अवैध शराब तो कभी मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों को पकड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में अब अफजलपुर थाना पुलिस ने ड्रग की तस्करी कर रहे एक आरोपी को दबोचा है।
मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। इसके पास से 5 किलो 150 ग्राम डोडाचूरा और 260 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई है। ये कार्रवाई पुलिस ने पलवई फंटे के पास की है।
नशे के विरुद्ध कार्रवाई
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उन्हें मुखबिर के जरिए ये सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति विमल के झोले में नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी विकास गहलोत ने अपनी टीम के साथ फंटे पर नाकाबंदी की। तभी लोअर टीशर्ट पहना एक व्यक्ति झोला लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
मंदसौर पुलिस थाना अफजलपुर पुलिस द्वारा अवेध मादक पदार्थ कि तस्करी करने वाले के मंसुबे नाकाम करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर एमडी ड्रग्स एवं डोडाचूरा किया जप्त @CMMadhyaPradesh @mohdept @DGP_MP @IgpUjjain @DIG_RATLAM_MP @PHQ_Editorial @MPPoliceDeptt pic.twitter.com/ojGsTM8lwY
— SP_Mandsaur (@mandsaur_sp) September 11, 2026
नशीला पदार्थ बरामद
पुलिस ने जिस आरोपी को पकड़ा है उसने अपना नाम मुख्तयार अहमद बताया है। वो बांसवाड़ा का रहने वाला है और अभी रतलाम में रहता है। पुलिस ने युवक के पास से 260 ग्राम एमडी अनुमानित कीमत 26 लाख रुपए और 5 किलो 150 ग्राम डोडाचूरा अनुमानित कीमत 10 हजार रुपए जब्त किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 और 22 तहत कार्रवाई की गई है।
कोर्ट में किया पेश
आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 3 दिन की रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये नशीला सामान वो कहां से लाया था और किसे देने वाला था। इस तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगालने की कोशिश की जा रही है।
तार के फंदे ने ली तेंदुए की जान, कटनी में वन विभाग ने 24 घंटे में दबोचे 2 शिकारी
कटनी जिले के रीठी वन परिक्षेत्र में तेंदुए की मौत के मामले में वन विभाग ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। देवरी-पटोहा तालाब के जंगल में किसान के खेत के पास करीब 3 से 4 साल के नर तेंदुए का शव मिला था। शुरुआती जांच में तेंदुए की मौत तार के फंदे में फंसने से होने की बात सामने आई है।
तेंदुए की मौत की सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने आसपास के इलाके में जांच तेज कर दी। टीम ने संभावित शिकार के तरीकों और घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर संदिग्धों की जानकारी जुटाई। जांच के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
तार के फंदे में फंसा तेंदुआ
रीठी वन परिक्षेत्र के देवरी-पटोहा तालाब के जंगल में तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया था। बताया गया कि नर तेंदुआ करीब 3 से 4 साल का था। शव किसान के खेत के पास मिला जिसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और तेंदुए के शव को अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेंदुआ तार के फंदे में फंस गया था।
24 घंटे में दो आरोपियों तक पहुंचा वन विभाग
तेंदुए की मौत के मामले में वन विभाग ने समय गंवाए बिना जांच शुरू की। अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई और संभावित आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर दो संदिग्धों को पकड़ा गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। हालांकि, जांच अभी पूरी नहीं हुई है। वन विभाग यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि तार का फंदा किसने लगाया था और इसके पीछे शिकार का उद्देश्य क्या था।
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई
तेंदुआ संरक्षित वन्यजीव है और उसके शिकार या उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश पर कानून के तहत कार्रवाई का प्रावधान है। कटनी में हुई इस घटना में वन विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वन विभाग की इस कार्रवाई को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि तेंदुए की मौत के 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News







