Responsive Scrollable Menu

Petrol Diesel Price Today: आज पेट्रोल-डीजल के भाव जारी, भरवाने से पहले चेक करें नया रेट

Petrol Diesel Price Today: 12 सितंबर 2026 को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। देश की तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन के दाम अपडेट करती हैं। ऐसे में वाहन चालकों के लिए ताजा रेट जानना जरूरी है। यहां प्रमुख शहरों और अलग-अलग राज्यों के आज के पेट्रोल-डीजल भाव की पूरी जानकारी मिलेगी

Continue reading on the app

पशुपतिनाथ मंदिर की दानपेटी से निकले 34 लाख, सोना-चांदी के साथ विदेशी मुद्रा भी मिली

पिछले दो दिनों से मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में दान पात्र से निकली हुई राशि की गणना चल रही है। 2 दिनों तक चली इस गिनती में 34 लाख 37 हजार 800 रुपए की आय हुई है। इसके अलावा विदेशी मुद्रा और सोना चांदी के आइटम भी दान पात्र से प्राप्त हुए हैं।

आपको बता दें कि सितंबर के महीने में हुई इस गिनती के बाद मंदिर में साल 2026 में अब तक हुई आय 1 करोड़ 37 लाख 44 हजार 340 रुपए पहुंच चुकी है। नगद के अलावा 100 ग्राम चांदी और 6 ग्राम सोना भी मिला है। इसके अलावा विदेशी मुद्रा भी दानपेटी से निकली है।

दो दिन में हुई गिनती

मंदिर में दो दिनों तक दान पात्र से निकली राशि की गणना की गई। गुरुवार को 16 लाख 45 हजार 500 रुपए और शुक्रवार को हुई गिनती में 17 लाख 92 हजार 300 रुपए मिले। इस तरह से दो दिन की दान राशि 34 लाख 37 हजार 800 रूपए प्राप्त हुई। तकरीबन 100 ग्राम चांदी और 6 ग्राम सोने के आइटम भी हैं। मंदिर समिति द्वारा इन सभी का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है।

विदेशी मुद्रा भी निकली

इस बार हुई दानपात्र की राशि की गणना मे 2000 रुपए का पुराना नोट भी मिला है। इसके अलावा नाइजीरिया का 1000 का नोट और नेपाल के 20 रूपए के दो नोट भी मिले हैं। 5 रुपए के तीन और 2 रुपए का एक नोट प्राप्त हुआ है।

साल में कितना दान

साल 2026 के अलग-अलग महीने में मंदिर में लगातार दान आया है। जनवरी में 25 लाख 43 हजार 350 रुपए, मार्च में 24 लाख 27 हजार 670 रुपए, मई में 22 लाख 31 हजार रुपए, जुलाई में 31 लाख 40 हजार 20 रुपए और सितंबर में 34 लाख 37 हजार 800 रुपए मिले हैं। यह सारी धन राशि जिला सहकारी बैंक में जमा कराई जाएगी।

बहुत प्रसिद्ध है मंदिर

बता दें कि मंदसौर का पशुपतिनाथ मंदिर अपनी अष्टमुखी प्रतिमा के लिए भक्तों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। यहां श्रद्धालु देश विदेश से दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। समय के साथ यहां श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती चली जा रही है। इसी के साथ दान राशि में भी वृद्धि हो रही है। मंदिर पर भक्तों की गहरी आस्था है।

Continue reading on the app

  Sports

मोहम्मद सिराज बने कप्तान, भारत-अफगानिस्तान सीरीज से पहले मिली खुशखबरी, अब भी पहली जीत की तलाश

Hyderabad Ranji Trophy Captain Mohammed Siraj: 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे आगामी रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में हैदराबाद टीम की कप्तानी भारत के स्टार पेसर मोहम्मद सिराज संभालेंगे. वहीं, चामा मिलिंद को उपकप्तान बनाया गया है. हैदराबाद की टीम एलिट ग्रुप बी में है, जिसमें उनके साथ सौराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम और त्रिपुरा भी शामिल हैं. Sat, 12 Sep 2026 10:51:09 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026: Pezeshkian का बड़ा प्रस्ताव! BRICS बनाए संयुक्त बीमा कंपनी | Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T06:17:06+00:00

Iran America War Update: ब्रिक्स में ईरान का जलवा, ट्रंप को सीधा संदेश? MAYANK MISHRA | BRICS Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T06:02:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers