Responsive Scrollable Menu

मध्य प्रदेश में मानसून फिर हुआ एक्टिव:बिहार में 44 लाख आबादी बाढ़ में घिरी , यूपी के 26 जिले बाढ़ की चपेट में

मध्य प्रदेश में तीन दिन के ब्रेक के बाद मानसून फिर एक्टिव हो गया है। शुक्रवार को भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। मौमस विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के चलते 15 सितंबर तक बारिश का दौर रहेगा। बिहार में लगातार बाढ़ के हालात हैं। 14 जिलों के 2,360 गांवों में 44 लाख आबादी पानी से घिरी है। प्रदेश की 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ के कारण 27,954 लोग राहत शिविरों में हैं। यूपी में गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 4 लाख की आबादी प्रभावित है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 54 जिलों में बारिश हुई। राजस्थान में मानसून एक फिर से एक्टिव हो गया है। अलवर में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। बरसात से कई इलाकों में पानी भर गया। सड़कें डूब गईं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें

Continue reading on the app

ADR रिपोर्ट- 5 राज्यों में 1405 दागियों ने लड़ा चुनाव:सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पार्टियां बता नहीं पाईं- 191 दागियों को टिकट क्यों दिया

हाल ही में 5 राज्यों असम, केरलम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के चुनाव में सियासी दलों ने दागी उम्मीदवारों को टिकट देने के कारणों का खुलासा नहीं किया। 11 सितंबर को ऐसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, इन विधानसभा चुनावों में राजनीतिक दलों ने क्रिमिनल केस वाले उम्मीदवारों को टिकट देने के कारण बताने में नियमों का पालन नहीं किया। इन चुनावों में कुल 8,848 उम्मीदवार मैदान में थे। 1,214 उम्मीदवारों के लिए पार्टियों ने जरूरी C-7 खुलासा पब्लिश किया, जबकि 191 उम्मीदवारों के मामले में यह जानकारी उपलब्ध ही नहीं थी। सबसे ज्यादा 72 उम्मीदवार तमिलनाडु से रहे, जिनके अपराध के बारे में जानकारी ही नहीं मिली। इसके बाद पश्चिम बंगाल के 55, केरलम के 27, पुडुचेरी में 12 और असम में 10 उम्मीदवार रहे। C-7 फॉर्म से पता चलता है, पार्टी ने टिकट के लिए क्यों चुना C-7 फॉर्म में सिर्फ यह बताना जरूरी नहीं होत कि उम्मीदवार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है। इसमें पार्टी को यह भी बताना होता है कि उसने उस उम्मीदवार को क्यों चुना। उसे यह कारण भी बताना होता है कि क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले उम्मीदवार की जगह किसी ऐसे व्यक्ति को क्यों नहीं चुना गया, जिस पर कोई केस न हो। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद जानकारी अधूरी रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने 2020 में राजनीतिक पार्टियों को क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के चयन का कारण 72 घंटे के भीतर सार्वजनिक करने का निर्देश दिया था। इनका आधार उम्मीदवार की योग्यता, उपलब्धियां और मेरिट होना चाहिए। केवल उम्मीदवार के चुनाव जीतने की संभावना को आधार नहीं बनाया जा सकता। इसके बाद चुनाव आयोग ने पार्टियों को यह जानकारी अपनी वेबसाइट, सोशल मीडिया अकाउंट और अखबारों में प्रकाशित करने का निर्देश दिया था। गड़बड़ कहां- उम्मीदवार कई, कारण एक जैसे ADR की रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि दागी उम्मीदवारों को चुनने के कारण अक्सर एक जैसे या दोहराए गए थे। कई मामलों में उम्मीदवारों के लिए बिल्कुल एक ही भाषा का इस्तेमाल किया गया। पार्टियों ने आमतौर पर उम्मीदवार की सार्वजनिक छवि, सामाजिक कार्य, अनुभव, लोकप्रियता, योग्यता और सीट के लिए उपयुक्तता जैसे कारण बताए। जिन उम्मीदवारों की छवि साफ-सुधरी थी, उनको दागियों पर तरजीह नहीं दी गई। इसका कारण बताने में भी एक जैसी भाषा इस्तेमाल की गई। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… 2024-25 में 36 क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की कमाई 52% घटी: 21 दलों ने कमाई से ज्यादा खर्च किया, ADR की रिपोर्ट नई दिल्ली में जारी ADR की रिपोर्ट के मुताबिक 36 में से 21 क्षेत्रीय दलों ने अपनी घोषित आय से ज्यादा खर्च किया। इन दलों का कुल खर्च 1,433.07 करोड़ रुपए रहा, जो कुल आय से करीब 240.12 करोड़ रुपए ज्यादा रहा। यह आय से लगभग 20% अधिक खर्च था। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

सेमीफाइनल में हार से टूट गईं पाकिस्तानी कप्तान सना फातिमा, मैदान पर ही फफक-फफक कर रो पड़ीं

महिला टी20 एशिया कप की दो फाइनलिस्ट टीमें तय हो गई हैं. टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका की भिड़ंत हुई थी. इस मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया. नॉकआउट में मिली इस हार के बाद पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना मैदान पर ही फफक-फफक कर रोने लगीं. Sat, 12 Sep 2026 08:06:10 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS समिट के बीच मोदी-पुतिन की मुलाकात लाइव | PM Modi-Putin Meeting #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T02:53:23+00:00

UP News | कार लोन नहीं मिला, बेटी ने तान दी पिस्टल ! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T02:46:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers