Responsive Scrollable Menu

पंजाबी महिला का पाकिस्तानी पति हाईकोर्ट में तलब:पहली पत्नी ने गुजारा भत्ता मांगा, बोली- बिना अनुमति दूसरी शादी की, बच्चों समेत घर से निकाला

पंजाब के कपूरथला से पाकिस्तान गई सरबजीत कौर के मुस्लिम पति नासिर हुसैन को लाहौर हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस नासिर की पहली पत्नी सायमा हुसैन की याचिका पर जारी हुआ है। कोर्ट ने नासिर को 16 सितंबर को पेश होने के लिए कहा है। सायमा हुसैन ने वकील अली चंगेजी संधू के जरिए याचिका दायर की है। इसमें नासिर पर पहली पत्नी की अनुमति के बिना दूसरी शादी करने का आरोप लगाया गया है। जिसमें सायमा हुसैन और उसके भाई मुहम्मद नदीम ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज करवाए हैं। सायमा ने आरोप लगाया कि सरबजीत ने नासिर के साथ मिलकर उसके घर पर कब्जा कर लिया और उन्हें चार बच्चों के साथ घर से बाहर कर दिया। सायमा ने बच्चों के गुजारा भत्ते और रहने की व्यवस्था की मांग की है। वकील अली चंगेजी संधू सायमा हुसैन के अलावा सरबजीत कौर के भारतीय पति करनैल सिंह और पाकिस्तान के पूर्व अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री महेंद्र पाल सिंह की ओर से भी पैरवी कर रहे हैं। सरबजीत कौर को पाकिस्तान से निर्वासित किए जाने से जुड़ी याचिका भी लाहौर हाईकोर्ट में लंबित है। याचिका में सायमा ने ये बातें कही…4 पॉइंट दूसरी शादी के लिए पहली पत्नी की अनुमति जरूरी वकील अली चंगेजी संधू के मुताबिक, पाकिस्तान के मुस्लिम फैमिली लॉज ऑर्डिनेंस 1961 की धारा 6 के तहत दूसरी शादी के लिए तय कानूनी प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है। इसके लिए आर्बिट्रेशन काउंसिल से अनुमति लेने के साथ पहली पत्नी की अनुमति भी जरूरी है। बिना जरूरी अनुमति दूसरी शादी करने पर एक साल तक की सजा और 5 लाख पाकिस्तानी रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान बताया गया है। ********** सरबजीत कौर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… पाक गई पंजाबी महिला बोली- ब्लैकमेल कर निकाह किया:वकील से रोते हुए कहा- नासिर पर कार्रवाई कराना चाहती हूं, मुझे भारत भिजवा दो PAK गई पंजाबी महिला बोली- असीं लाहौरिए हां:इंडिया में हमारी 20 किले जमीन, पाकिस्तान में नंबरदार रहे; मुस्लिम से निकाह कर चुकी PAK गई पंजाबी महिला बोली- मेरा 8 साल पुराना प्यार:मुंह में दांत न रहते तो भी जरूर पाकिस्तान आती; मुस्लिम से निकाह रचाकर खुश हूं पाकिस्तान में निकाह करने वाली सरबजीत कौर की बढ़ी मुश्किलें:लाहौर हाईकोर्ट में याचिका- इसे गिरफ्तार करो, भारत वापस भेजो; सुरक्षा के लिए खतरा पाकिस्तान गई पंजाबी महिला का निकला क्रिमिनल रिकॉर्ड:वेश्यावृत्ति की भी FIR; हिसार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का इंटरव्यू करने वाले ने वेलकम किया

Continue reading on the app

आपका पैसा- रोज ₹100 इन्वेस्ट कर बनें लखपति:फाइनेंशियल एक्सपर्ट से जानें कहां लगाएं पैसा, कैसे छोटी रकम से बनेगा बड़ा फंड

हम अक्सर सोचते हैं कि करोड़पति बनने के लिए बड़ी सैलरी या मोटा निवेश जरूरी है। लेकिन निवेश की दुनिया में कई बार छोटी रकम और लंबा समय बड़ा कमाल कर देते हैं। रोजाना सिर्फ ₹100 का निवेश करके बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। इसके लिए सबसे जरूरी है नियमित निवेश की आदत और धैर्य। कई लोग निवेश इसलिए शुरू नहीं कर पाते, क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके पास पर्याप्त पैसे नहीं हैं। जबकि फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का मानना है कि निवेश की शुरुआत रकम से नहीं, बल्कि अनुशासन से होती है। इसलिए आज ‘आपका पैसा’ में जानेंगे कि सिर्फ 100 रुपए निवेश करके बड़ा फंड कैसे बनाएं। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- कुशाग्र मोहन, फाइनेंशियल एक्सपर्ट, को-फाउंडर, निक्सेपा कैपिटल, लखनऊ सवाल- क्या रोज ₹100 की बचत से निवेश शुरू करना सही रणनीति है? जवाब- हां, खासकर उन लोगों के लिए, जो कम रकम की वजह से निवेश शुरू नहीं कर पाते हैं। रोज ₹100 यानी महीने के करीब ₹3,000 होते हैं। इस रकम को नियमित रूप से निवेश करने पर समय के साथ अच्छा फंड तैयार किया जा सकता है। सवाल- किन लोगों को रोज ₹100 से निवेश की शुरुआत करनी चाहिए? जवाब- यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो एक साथ बड़ी रकम नहीं लगा सकते। खासकर स्टूडेंट्स और गृहिणियां छोटी रकम से शुरुआत कर सकते हैं। यह किन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, ग्राफिक में देखिए- सवाल- रोज ₹100 कहां निवेश करें, किस विकल्प में बेहतर रिटर्न मिल सकता है? जवाब- सही विकल्प आपके लक्ष्य, निवेश की अवधि और रिस्क लेने की क्षमता पर निर्भर करता है। इसे पॉइंटर्स से समझिए- SIP (इक्विटी म्यूचुअल फंड) PPF (पब्लिक प्रोविडेंट फंड) RD (रेकरिंग डिपॉजिट) FD (फिक्स डिपॉजिट) क्या बेहतर? सवाल- अगर रोज ₹100 निवेश करें तो 10, 20 और 30 साल में कितना फंड बन सकता है? जवाब- रोज ₹100 यानी महीने के करीब ₹3,000 नियमित निवेश करने पर लंबे समय में कंपाउंडिंग से बड़ी रकम तैयार हो सकती है। ग्राफिक में देखिए- सवाल- अगर ₹100 की जगह ₹150 या ₹200 रोज बचाएं, तो कितना बड़ा फर्क पड़ेगा? जवाब- रोज की निवेश राशि में सिर्फ ₹50 या ₹100 की बढ़ोतरी छोटी लग सकती है, लेकिन लंबे समय में इसका असर काफी बड़ा होता है। इसकी वजह यह है कि आप हर महीने ज्यादा पैसा निवेश करते हैं और उस अतिरिक्त रकम पर भी समय के साथ रिटर्न मिलता रहता है। उदाहरण के लिए- अगर लंबे समय तक निवेश जारी रहे और औसतन 12% सालाना रिटर्न मिले, तो यही बढ़ी हुई रकम 20-30 साल में फंड में लाखों रुपए का अंतर पैदा कर सकती है। ग्राफिक में देखिए- डेली ₹200 निवेश का अनुमानित आंकड़ा नीचे ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या हर वित्तीय लक्ष्य के लिए ₹100 रोज की बचत काफी है? जवाब- नहीं, ₹100 रोज से निवेश की शुरुआत की जा सकती है, लेकिन यह हर लक्ष्य के लिए पर्याप्त नहीं है। इसे ऐसे समझिए- छोटे लक्ष्य: ट्रैवल, गैजेट या बाइक के डाउन पेमेंट जैसे लक्ष्यों के लिए ₹100 रोज से निवेश की शुरुआत की जा सकती है। बच्चों की पढ़ाई: पढ़ाई का खर्च समय के साथ बढ़ता है। इसलिए ₹100 से शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन आगे निवेश की रकम बढ़ानी होगी। घर खरीदना: घर के डाउन पेमेंट जैसे बड़े लक्ष्य के लिए सिर्फ ₹100 रोज पर्याप्त नहीं होगा। कमाई बढ़ने के साथ निवेश भी बढ़ाना जरूरी होगा। रिटायरमेंट: यह लंबी अवधि और बड़ी रकम वाला लक्ष्य है। ₹100 रोज शुरुआती निवेश हो सकता है। लेकिन रिटायरमेंट के लिए समय के साथ निवेश बढ़ाना जरूरी है। सवाल- अगर आय बढ़े, तो ₹100 की बचत कब और कितनी बढ़ानी चाहिए? जवाब- आमतौर पर हर साल निवेश की रकम 10% तक बढ़ाने से शुरुआत की जा सकती है। इसे स्टेप-अप SIP कहते हैं। इसमें निवेश की रकम हर साल एक तय प्रतिशत या रकम से बढ़ाई जाती है। जैसे- सवाल- क्या ₹100 रोज की बचत को बीच में रोकने से नुकसान हो सकता है? जवाब- हां, इससे लंबे समय में बनने वाला फंड कम हो सकता है। इसकी मुख्य वजह कंपाउंडिंग का फायदा कम होना है। कंपाउंडिंग का मतलब है कि आपके लगाए पैसे पर रिटर्न मिलता है और फिर उस बढ़ी हुई रकम पर भी आगे रिटर्न मिलता रहता है। मान लीजिए, सवाल- ₹100 रोज निवेश करने वालों की सबसे बड़ी गलतियां क्या हैं? जवाब- छोटी रकम से निवेश शुरू करना अच्छी बात है, लेकिन कुछ गलतियां लंबे समय में बनने वाले फंड पर असर डाल सकती हैं। ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या छोटी रकम से निवेश शुरू करने पर भी समय-समय पर पोर्टफोलियो रिव्यू करना जरूरी है? जवाब- हां, निवेश की रकम छोटी हो या बड़ी, समय-समय पर उसका रिव्यू करना जरूरी है। इससे पता चलता है कि- ************ ग्राफिक्स- विपुल शर्मा ………………………… ये खबर भी पढ़ें… आपका पैसा- टाइम पर EMI नहीं चुकाया तो क्या होगा: RBI ने रिकवरी रूल्स में किया बदलाव, जानिए अब बैंक आपके साथ क्या नहीं कर सकता आजकल कोई भी लोन लेना पहले के मुकाबले आसान हो गया है। लेकिन किसी वजह से EMI मिस हो जाए या लोन डिफॉल्ट हो जाए, तो बैंक ग्राहक के खिलाफ क्या कार्रवाई कर सकता है। इसे लेकर लोगों के मन में अक्सर कई सवाल रहते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए सुपर संडे, कल एशिया कप फाइनल के साथ भारत-अफगानिस्तान T20 से बढ़ेगा रोमांच

Indian Cricket Team: क्रिकेट फैंस के लिए कल यानी 13 सितंबर (रविवार) का दिन एक्शन से भरपूर रहने वाला है. दिन का पहला मुकाबला भारतीय मेंस टीम का अफगानिस्तान के साथ होगा. वहीं, महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका से टकराएगी. ऐसे में आइए जानते हैं दोनों मुकाबलों से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां. Sat, 12 Sep 2026 12:32:17 +0530

  Videos
See all

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली पहुंचे, BRICS Summit में PM मोदी से होगी मुलाकात | Xi Jinping | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T07:06:17+00:00

BRICS समिट के लिए दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T07:06:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers