Money Follows meme Song: दुनिया को हिलाने आ रहे रवि किशन! वायरल मीम 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' पर बना गाना इस दिन होगा रिलीज
Money Follows meme Song: अभिनेता और सांसद रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर खुब छाए हुए हैं। वजह है उनके वायरल मीम्स। रवि किशन का ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ वाला डायलॉग सबसे ज्यादा फेमस हुआ था जिसपर भर-भरकर मीम्स बने थे, अब ये सिर्फ मीम तक सीमित नहीं रहेगा। इस चर्चित लाइन पर अब बाकायदा एक गाना बना दिया गया है। टी-सीरीज ने नए म्यूजिक वीडियो ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ की घोषणा कर दी है, जिसका टीजर जारी हुआ है।
टीजर में दिखा रवि किशन का मजेदार अंदाज
‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ के जारी किए गए टीजर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाने का ट्रीटमेंट पूरी तरह मनोरंजक और कॉमेडी से भरपूर होगा। टीजर में एक मां अपने बेटे से पढ़ाई को लेकर सवाल करती दिखाई देती है। इसके बाद लड़का रवि किशन की आवाज पर लिप-सिंक करता नजर आता है। कुछ ही पलों बाद वीडियो में रवि किशन खुद अपना चर्चित डायलॉग बोलते दिखाई देते हैं।
वीडियो का कॉन्सेप्ट उस वायरल मीम कल्चर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसकी वजह से यह डायलॉग सोशल मीडिया पर इतना लोकप्रिय हुआ था।
एक इंटरव्यू से निकली थी वायरल लाइन
रवि किशन का यह डायलॉग एक इंटरव्यू के दौरान चर्चा में आया था। उनसे पूछा गया था कि वह पहचान और पैसे में से किसे ज्यादा महत्व देते हैं। इसके जवाब में अभिनेता ने पहचान को प्राथमिकता देते हुए कहा था कि पैसा अपने आप उनके पीछे आता है।
रवि किशन का यही अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आया और देखते ही देखते उनका जवाब मीम्स और रील्स का हिस्सा बन गया। अब उसी वायरल मोमेंट को म्यूजिक वीडियो में इस्तेमाल किया जा रहा है।
फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
गाने की घोषणा सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने चुटकी लेते हुए कहा कि लगता है मेकर्स ने उनकी रील्स देख ली हैं।
कुछ लोगों ने रवि किशन के मीम को आधिकारिक गाने में बदलने के अंदाज की तारीफ की, तो कुछ ने इसे वायरल मोमेंट को भुनाने का शानदार उदाहरण बताया। कमेंट सेक्शन में हंसी वाले इमोजी की भी भरमार देखने को मिली।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ में भी छाए रवि किशन
रवि किशन इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में उन्होंने खतरनाक किरदार बब्बन यादव की भूमिका निभाई है।
फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसमें रवि किशन का किरदार दर्शकों के बीच खास ध्यान खींच रहा है। अभिनेता का नया अवतार और दमदार अंदाज फिल्म की चर्चा का हिस्सा बना हुआ है।
अब ‘खोसला का घोसला 2’ में आएंगे नजर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के बाद रवि किशन की अगली चर्चित फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ है। इस फिल्म के जरिए वह एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे।
Shraddha Kapoor: ‘छोटी सी छुट्टी तो बनती है ना…’: राहुल मोदी के साथ बैंकॉक पहुंचीं श्रद्धा कपूर, शेयर की वेकेशन की तस्वीरें
Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों काम से थोड़ा ब्रेक लेकर बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर अपनी छोटी सी छुट्टी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें बैंकॉक ट्रिप की कई झलकियां देखने को मिल रही हैं। श्रद्धा आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा पब्लिक नहीं करती, लेकिन इस बार उन्होंने अपने वेकेशन के कई खास पल फैंस के साथ शेयर किए हैं। तस्वीरों में वह राहुल के साथ सुकून के पल बिताने के साथ बैंकॉक के खाने का मजा लेती भी नजर आईं।
राहुल बने श्रद्धा के फोटोग्राफर
श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर अपनी छुट्टियों का फोटो डंप शेयर किया। इसमें उनकी डेट नाइट की एक तस्वीर भी है। इस दौरान राहुल मोदी श्रद्धा के फोटोग्राफर बने और उनकी तस्वीर क्लिक करते नजर आए। एक दूसरी तस्वीर में श्रद्धा कॉफी का मजा लेती दिखाई दीं। श्रद्धा ने भी राहुल की तस्वीर खींची, जिसमें वह लाइब्रेरी में किताब पढ़ते नजर आए।
खाने का भी दिखा स्वाद
वेकेशन की तस्वीरों में श्रद्धा ने बैंकॉक में खाए गए खाने की झलक भी दिखाई। फोटो डंप में मैंगो स्टिकी राइस भी नजर आया। इसके अलावा श्रद्धा ने अपनी कुछ कैंडिड तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका मस्ती भरा और मजेदार अंदाज देखने को मिला। तस्वीरों के साथ श्रद्धा ने लिखा, “छोटी सी छुट्टी तो बनती है ना? हम भी थोड़ी छुट्टी के हकदार हैं, है ना?”
2024 में शुरू हुई थी डेटिंग की चर्चा
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के रिश्ते की चर्चा 2024 में शुरू हुई थी। दोनों को मुंबई में एक डिनर आउटिंग के बाद साथ देखा गया था। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर खबरें सामने आने लगीं। बताया जाता है कि फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। राहुल मोदी इस फिल्म की राइटिंग टीम का हिस्सा थे।
यह भी पढ़े- शादी से पहले बच्चों के धर्म पर उठा सवाल तो भड़की निक्की तंबोली; दिया करारा जवाब
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






