UPSC NDA II Admit Card 2026: एनडीए 2 एडमिट कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
UPSC NDA II Admit Card 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी (NA) परीक्षा II 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 394 रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।
एनडीए और नेवल एकेडमी परीक्षा II 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना प्रवेश-पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद NDA II 2026 के ई-एडमिट कार्ड से जुड़े लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखना चाहिए।
394 रिक्तियों पर होगा चयन
UPSC NDA II 2026 परीक्षा के जरिए कुल 394 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों को नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी से जुड़े प्रशिक्षण के लिए आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
ऐसे डाउनलोड करें NDA II Admit Card 2026
- सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर NDA II 2026 Admit Card से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट निकालकर रखें।
उम्मीदवार परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और अन्य जरूरी निर्देश एडमिट कार्ड पर ध्यान से पढ़ लें। परीक्षा में शामिल होने से पहले प्रवेश-पत्र की सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लेना जरूरी है।
Money Follows meme Song: दुनिया को हिलाने आ रहे रवि किशन! वायरल मीम 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' पर बना गाना इस दिन होगा रिलीज
Money Follows meme Song: अभिनेता और सांसद रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर खुब छाए हुए हैं। वजह है उनके वायरल मीम्स। रवि किशन का ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ वाला डायलॉग सबसे ज्यादा फेमस हुआ था जिसपर भर-भरकर मीम्स बने थे, अब ये सिर्फ मीम तक सीमित नहीं रहेगा। इस चर्चित लाइन पर अब बाकायदा एक गाना बना दिया गया है। टी-सीरीज ने नए म्यूजिक वीडियो ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ की घोषणा कर दी है, जिसका टीजर जारी हुआ है।
टीजर में दिखा रवि किशन का मजेदार अंदाज
‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ के जारी किए गए टीजर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाने का ट्रीटमेंट पूरी तरह मनोरंजक और कॉमेडी से भरपूर होगा। टीजर में एक मां अपने बेटे से पढ़ाई को लेकर सवाल करती दिखाई देती है। इसके बाद लड़का रवि किशन की आवाज पर लिप-सिंक करता नजर आता है। कुछ ही पलों बाद वीडियो में रवि किशन खुद अपना चर्चित डायलॉग बोलते दिखाई देते हैं।
वीडियो का कॉन्सेप्ट उस वायरल मीम कल्चर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसकी वजह से यह डायलॉग सोशल मीडिया पर इतना लोकप्रिय हुआ था।
एक इंटरव्यू से निकली थी वायरल लाइन
रवि किशन का यह डायलॉग एक इंटरव्यू के दौरान चर्चा में आया था। उनसे पूछा गया था कि वह पहचान और पैसे में से किसे ज्यादा महत्व देते हैं। इसके जवाब में अभिनेता ने पहचान को प्राथमिकता देते हुए कहा था कि पैसा अपने आप उनके पीछे आता है।
रवि किशन का यही अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आया और देखते ही देखते उनका जवाब मीम्स और रील्स का हिस्सा बन गया। अब उसी वायरल मोमेंट को म्यूजिक वीडियो में इस्तेमाल किया जा रहा है।
फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
गाने की घोषणा सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने चुटकी लेते हुए कहा कि लगता है मेकर्स ने उनकी रील्स देख ली हैं।
कुछ लोगों ने रवि किशन के मीम को आधिकारिक गाने में बदलने के अंदाज की तारीफ की, तो कुछ ने इसे वायरल मोमेंट को भुनाने का शानदार उदाहरण बताया। कमेंट सेक्शन में हंसी वाले इमोजी की भी भरमार देखने को मिली।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ में भी छाए रवि किशन
रवि किशन इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में उन्होंने खतरनाक किरदार बब्बन यादव की भूमिका निभाई है।
फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसमें रवि किशन का किरदार दर्शकों के बीच खास ध्यान खींच रहा है। अभिनेता का नया अवतार और दमदार अंदाज फिल्म की चर्चा का हिस्सा बना हुआ है।
अब ‘खोसला का घोसला 2’ में आएंगे नजर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के बाद रवि किशन की अगली चर्चित फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ है। इस फिल्म के जरिए वह एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





