Responsive Scrollable Menu

September Personality Traits: मेहनती और बुद्धिमान होते हैं सितंबर में जन्मे जातक, जानें इनके Top Secrets

अगर किसी व्यक्ति का जन्म सितंबर महीने में हुआ है। तो ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक इन जातकों के व्यक्तित्व में कुछ खास गुण हो सकते हैं। सितंबर के महीने में जन्म लेने वाले जातक आमतौर पर मेहनती, बुद्धिमान और प्रतिभाशाली होते हैं। इनका व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है और इनकी बात रखने की क्षमता काफी अच्छी होती है। यह मुश्किल समय में भी समाधान निकाल लेते हैं। कई बार इनकी यह खूबियां इनको प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सितंबर महीने में जन्मे लोगों में क्या-क्या खूबियां होती हैं।

काम में प्रति होते हैं जिम्मेदार

यह लोग अपने काम के प्रति सजग रहते हैं। यह किसी भी काम को अधूरे मन से करना पसंद नहीं करते हैं। काम में छोटी-छोटी कमियों को दूर रखने की कोशिश करते हैं। यह आदत उनको अपने क्षेत्र में अलग पहचान बनाने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 3 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 3 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन


समाधान निकालने में माहिर

इस महीने जन्मे लोगों की एक खूबी यह है कि इनमें समस्या को सुलझाने की क्षमता होती है। फिर चुनौती चाहे व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी हो या कामकाज से। यह इससे घबराने की वजह समधान और कारण पर ध्यान देते हैं। शांत दिमाग से मुश्किल परिस्थितियों को समझना और सही रास्ता तलाशना इनकी खास विशेषता होती है।

मेहनती और ईमानदार

इन महीने जन्मे लोग अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर होते हैं। यह एक बार जिस काम को हाथ में ले लेते हैं, उसको पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करते हैं। वह अपनी सफलता को शॉर्टकट की जगह मेहनत और ईमानदारी से पूरा करने में विश्वास रखते हैं।

प्रभावशाली संवाद शैली

सितंबर के महीने में जन्म लेने वाले लोगों की संवाद शैली काफी प्रभावशाली मानी जाती है। यह सामने वाले की बातों को ध्यान से सुनते हैं और परिस्थिति के हिसाब से अपनी बात को रखते हैं। आत्मविश्वास के साथ बात करते हैं, इनके यह क्षमता बिजनेस, ऑफिस और सामाजिक जीवन में लाभ पहुंचाती है।

रिश्तों का साथ निभाते हैं

इस महीने जन्म लेने वाले लोग रिश्तों के प्रति वफादार माने जाते हैं। यह लोग जिनको अपना मानते हैं, उनके साथ मुश्किल समय में खड़े रहते हैं। आपसी समझ और भरोसे को महत्व देने की वजह से टीमवर्क या पार्टनरशिप वाले कामों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

फीलिंग्स पर रखते हैं कंट्रोल

सिंतबर में जन्मे लोग सामान्य रूप से संतुलित और संयमित माने जाते हैं। कठिन परिस्थितियों में भी यह फौरन प्रतिक्रिया देने की जगह स्थिति को समझने की कोशिश करते हैं। गुस्से या तनाव के समय खुद पर कंट्रोल रखना इनकी ताकत होती है। इस कारण यह जीवन में आने वाली समस्याओं का सामना धैर्य के साथ कर पाते हैं।

आलोचना को मानते हैं सीख

इस महीने जन्मे लोग अपनी कमियों को स्वीकार करने के पीछे नहीं हटते हैं। वह सही आलोचना मिलने पर उससे सीख लेते हैं। अपनी गलतियों को सुधारते हैं और लगातार खुद को बेहतर बनाते हैं।

Continue reading on the app

PAK Cricket Chaos: PCB ने खिलाड़ियों-स्टॉफ को हटाया, कप्तान को नहीं लगी भनक... बाबर आजम बोले- मुझे किसी ने नहीं पूछा

PAK Cricket Chaos: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड दौरा लगातार मुश्किल होता जा रहा है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम पहले ही 0-2 से पिछड़ चुकी है। हेडिंग्ले में पाकिस्तान को पारी और 103 रन से हार मिली, जबकि लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने 194 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टीम में बड़ा फेरबदल कर दिया।

PCB ने दौरे के बीच सात खिलाड़ियों को पाकिस्तान वापस भेज दिया। इसके अलावा कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव हुआ। सरफराज अहमद और उमर गुल की जगह माइक हेसन और एश्ले नॉफ्के को जिम्मेदारी दी गई। बोर्ड ने खिलाड़ियों के अनुशासन और व्यवहार से जुड़ी रिपोर्टों को लेकर आंतरिक जांच भी शुरू की है।

इन सबके बीच पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बड़ा और चौंकाने वाला बयान दिया है कि 'उन्हें इन फैसलों की जानकारी पहले से नहीं थी'। एजबेस्टन टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे पूछा गया कि क्या खिलाड़ियों को वापस भेजने और टीम में बदलाव को लेकर उनसे सलाह ली गई थी, तो उन्होंने कहा- 'मुझसे सलाह नहीं ली गई। मुझे भी इन चीजों की जानकारी बाद में मिली। PCB ने ये फैसले लिए हैं, इसलिए वे आपको बेहतर बता सकते हैं'

अपने प्रदर्शन पर भी दिया जवाब
बाबर से उनके खराब प्रदर्शन को लेकर भी सवाल हुए। लॉर्ड्स टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में सिर्फ 8 और दूसरी पारी में 6 रन बनाए थे। हालांकि बाबर ने अपने बचाव में वेस्टइंडीज दौरे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वहां वह कप्तान के तौर पर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज में बाबर ने चार पारियों में 193 रन बनाए थे और 96.50 की औसत के साथ सीरीज के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। पाकिस्तान ने वह सीरीज 1-1 से ड्रॉ की थी।

PCB की अनुशासनात्मक जांच पर भी बाबर ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। अब पाकिस्तान के कप्तान के पास एजबेस्टन टेस्ट में बल्ले से जवाब देने का मौका है। टीम पहले ही सीरीज गंवा चुकी है और अब उसके सामने 3-0 की क्लीन स्वीप से बचने की चुनौती है।

Continue reading on the app

  Sports

Abhishek Sharma: एशिया में अभिषेक शर्मा जैसा कोई नहीं, दिल्ली में खेली रिकॉर्ड्स से भरी पारी

IND vs AFG 1st T20I: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे. उन्होंने 32 गेंदों पर 82 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. Sun, 13 Sep 2026 23:03:25 +0530

  Videos
See all

Cockroach Janta Party Split: मध्य प्रदेश से दीपके को क्यों भगाया ? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T17:44:29+00:00

Houthis Attack on Israel: खाड़ी में हूतियों का भयंकर हंगामा? | Netanyahu | Iran | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T17:45:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers