Responsive Scrollable Menu

BPSSC Company Commander Recruitment 2026: बिहार होम गार्ड में कंपनी कमांडर के 65 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता

BPSSC Company Commander Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने होम गार्ड विभाग में कंपनी कमांडर (गुल्म समादेशक) के 65 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 10 सितंबर 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 10 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

बिहार होम गार्ड में कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती
बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन की ओर से होम गार्ड विभाग में कंपनी कमांडर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस भर्ती के जरिए कुल 65 रिक्त पद भरे जाएंगे।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी निर्धारित तारीख से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा।

आवेदन शुरू होने की तारीख: 10 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 10 अक्टूबर 2026
कुल पद: 65

कौन कर सकता है आवेदन?
कंपनी कमांडर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 24 वर्ष होनी चाहिए। पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

शारीरिक योग्यता भी जरूरी
कंपनी कमांडर पद के लिए शैक्षिक योग्यता के साथ निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना भी जरूरी होगा।

सामान्य और पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए:
न्यूनतम लंबाई: 165 सेमी
सीना बिना फुलाए: 81 सेमी
सीना फुलाने पर: 86 सेमी

अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी और एसटी पुरुष उम्मीदवारों के लिए:
न्यूनतम लंबाई: 160 सेमी
सीना बिना फुलाए: 79 सेमी
सीना फुलाने पर: 84 सेमी

महिला उम्मीदवारों के लिए:
न्यूनतम लंबाई: 155 सेमी
न्यूनतम वजन: 48 किलोग्राम

BPSSC Company Commander Form ऐसे भरें
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद इन स्टेप्स की मदद से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:

  • सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर कंपनी कमांडर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर Register & Make Payment विकल्प चुनें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद Step 2 में जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन में मांगी गई सभी जानकारी सावधानी से दर्ज करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद Step 3 में जाकर View Application Status पर क्लिक करें।
  • आवेदन की स्थिति चेक करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

तीन चरणों में होगा चयन
कंपनी कमांडर पद पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों को एक से ज्यादा चरणों की चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। सबसे पहले प्रारंभिक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके बाद चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) होगी। अंतिम चयन निर्धारित चयन प्रक्रिया में उम्मीदवार के प्रदर्शन और लागू नियमों के आधार पर किया जाएगा।

लेवल-6 के अनुसार मिलेगा वेतन
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के निर्धारित वेतनमान के अनुसार भुगतान किया जाएगा। कंपनी कमांडर पद के लिए लेवल-6 के अनुसार वेतन दिए जाने की जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है।

Continue reading on the app

Horoscope 08 September 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

उमंग उल्लास से आगे बढ़ेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। व्यक्तित्व में निखार, अनायास काम बनेंगे। समय को पहचान पर कार्य करें।

वृष

अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने का काम न करें। 'आ बैल मुझे मार' कहावत आप पर लागू होगी। मानहानि से तिलमिला उठेंगे। दोपहर बाद आचरण संयमित रखें।

मिथुन

बच्चों को सुख-सुविधाएं देने की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, तनाव से मुक्ति। आत्मबल से भरपूर रहेंगे। मित्रों और सहयोगियों से लाभ।

कर्क

नए-नए सम्पर्क भविष्य में लाभप्रद होंगे। महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। ज्ञान विज्ञान में रूचि बढ़ेगी। व्यापार बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे।

सिंह

मानसिक स्थिति में सुधार, काम निबटेंगे। विद्यार्थियों को लक्ष्य केन्दि्रत होना चाहिए। नया काम शुरू होगा, नए पुराने मित्रों से लाभ। परिश्रम के अनुसार सफलता मिलेगी।

कन्या

आवश्यक काम दोपहर से पहले निपटा लें, तत विवाद संभव। अपने कार्यों से आत्मसंतोष मिलेगा। रिश्वत का लेन-देन संभव है। पदोन्नति के योग है, सहयोग भी मिलेगा।

तुला

सम्मेलन परिचर्चा में भाग लेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। सफलताओं से परिपूर्ण दिन। विश्वासघात और ठगी के शिकार हो सकती है।

वृश्चिक 

जल्दबाजी में गलतियां होगी, सचेत रहें। पैर और एड़ी के दर्द से परेशानी, यात्रा स्थगन। उलझनें आपको घेरे रहेंगी। विवादों में विजय प्राप्त करने की खुशी होगी।

धनु

कोर्ट कचहरी में विजय की संभावना। आत्मबल से भरपूर रहेंगे। यात्रा संभव, स्थगित करना ठीक रहेगा। अनिश्चित परिस्थितियां, अपमान भी संभव।

मकर 

स्वास्थ्य भी डगमगाएगा। रिश्तेदारों और मित्रों से निकटता बनेगी। प्रेम संबंधों में आयेगा नयापन। धैर्य से काम लें, समस्या दूर होगी।

कुंभ

क्रोध और असफलता निराशा के कारण। पुराने और नए परिचय से लाभ मिलेंगे। व्यस्तता और थकान भरा दिन है। अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने का काम न करें।

मीन

छोटी-सी लापरवाही नुकसानदायक होगी। प्रतिष्ठा और सम्पत्ति दोनों में वृद्धि। प्रयत्नों के सुपरिणाम मिलेंगे। किसी नई योजना का श्री गणेश होगा।

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली कैपिटल्स में 761 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले दिग्गज की एंट्री, टीम को मिल गया घातक कोच

श्रीलंका के क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज चामिंडा वास इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच बनने के लिए तैयार हैं. चामिंडा वास से पहले फ्रेंचाइजी ने भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले और जहीर खान जैसे पूर्व तेज गेंदबाजों से भी बात की थी, लेकिन डील नहीं हो पाई है. ऐसे में टीम ने चामिंडा वास को चुना है. Sun, 13 Sep 2026 11:20:50 +0530

  Videos
See all

Hanuman Ansh Movie Update : हनुमान हंश फिल्म संघर्ष से Superhit तक, डायरेक्टर ने क्या बोल चौंकाया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T07:14:55+00:00

BRICS से भारत को क्या मिला? कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे सवाल #brics #india #congress #bjp #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T07:10:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers