Responsive Scrollable Menu

PM Modi In Vadodara: वडोदरा में पीएम मोदी ने देश को सौंपी 20,700 करोड़ की फ्रेट कॉरिडोर परियोजना, पिछली सरकारों पर कसा तंज

PM Narendra Modi In Vadodara: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में आयोजित 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम के दौरान देश को एक बहुत बड़ी सौगात दी है। यहाँ भारी जनसमूह द्वारा प्रधानमंत्री का गर्मजोशी और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) के तीन अत्यंत महत्वपूर्ण और रणनीतिक खंडों को राष्ट्र को समर्पित किया। कुल 326 रूट किलोमीटर में फैले इन तीनों खंडों- साणंद (उत्तर)-मकरपुरा, न्यू उमरगाँव-न्यू सफाले और न्यू सफाले-जवाहरलाल नेहरू पोर्ट टर्मिनल (JNPT) को 20,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार किया गया है।

'विकसित भारत' के संकल्प और विकास का उत्सव
इस अवसर पर युवाओं और जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह आयोजन देश की प्रगति और विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों की साझेदारी का एक उत्सव है। उन्होंने कहा कि 'विकसित भारत' के निर्माण की इस यात्रा को और अधिक गति प्रदान करने के लिए ही वे आज जनता के बीच आए हैं। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने देश के व्यापार और वाणिज्य रीढ़ कहे जाने वाले इस फ्रेट कॉरिडोर की अहमियत पर भी विस्तार से चर्चा की।

पुरानी सरकारों पर साधा निशाना
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना को लागू करने में हुई लंबी देरी को लेकर पिछली सरकारों पर तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना की कल्पना साल 2004 में की गई थी और 2006 में इसके लिए एक विशेष कंपनी का गठन भी कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद यह प्रोजेक्ट वर्षों तक केवल सरकारी फाइलों में ही उलझ कर रह गया था।

पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा, "जो युवा आज यहाँ मौजूद हैं, जब यह विचार पहली बार आया था, तब शायद आप में से कई लोग पैदा भी नहीं हुए थे।"

उन्होंने नौकरशाही की लेटलतीफी की आलोचना करते हुए कहा कि 2014 तक फाइलें सिर्फ एक मेज से दूसरी मेज पर ही घूमती रहीं।

7-8 वर्षों में एक किलोमीटर भी नहीं हुआ था काम
प्रधानमंत्री ने पिछली सरकारों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस देरी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि योजना बनने के शुरुआती सात-आठ वर्षों के दौरान इस फ्रेट कॉरिडोर का एक किलोमीटर हिस्सा भी पूरा नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि यदि देश उसी रफ्तार से चलता रहता, तो न जाने कितनी पीढ़ियां बीत जातीं और यह प्रोजेक्ट फिर भी पूरा नहीं हो पाता।

2014 के बाद परियोजना को मिली असली रफ्तार
गुजरात से दिल्ली तक के अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य की जनता से उन्हें जो सीख और अनुभव मिला, उसी के दम पर उन्होंने केंद्र में कार्यभार संभालते ही इस अटके हुए प्रोजेक्ट को नए सिरे से गति दी। उन्होंने कहा, "वर्ष 2014 में आपने मुझे दिल्ली भेजा। इस मिट्टी ने मुझे जो सिखाया, उसे लेकर मैं दिल्ली गया और वहाँ पहुँचते ही हमने इस काम को तीव्र गति प्रदान की।"

Continue reading on the app

Speaker Vijender Gupta: दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Delhi Assembly Speaker Vijender Gupta: दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को आज 8 सितंबर मंगलवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि उन्हें धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें उन्हें बम से उड़ाने के बारे में कहा गया है। जांच में पता लगा है कि  करीब 8:39 बजे मिले इस ईमेल में विधानसभा बिल्डिंग को उड़ाने की धमकी गई थी। 

इस बारे में पता लगने के बाद दिल्ली पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं हैं। मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम विधानसभा परिसर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की और संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए जरूरी कदम उठाए।

 शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि धमकी भरा ईमेल कथित तौर पर एक खालिस्तानी संगठन की ओर से भेजा गया है। हालांकि ईमेल की असलियत और इसके पीछे किसका हाथ है, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद पता लग सकेगी। पुलिस इस मामले से जुड़े तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पहले भी मिली है धमकी 

बता दें कि दिल्ली विधानसभा और स्पीकर को इस तरह की धमकी पहले भी मिल चुकी है। इसी साल मार्च में विधानसभा परिसर में बम विस्फोट की चेतावनी वाले ईमेल भेजे गए थे। इस दौरान स्पीकर के आधिकारिक खाते पर सुबह 7:49 बजे और विधानसभा के आधिकारिक ईमेल पर सुबह 7:28 बजे संदेश पहुंचा था। इन मैसेज में उपराज्यपाल तरनजीत संधू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा समेत कई नेताओं का जिक्र किया गया था।

विजेंद्र गुप्ता को Z श्रेणी की सुरक्षा

ईमेल के माध्यम से धमकी मिलने के बाद विजेंद्र गुप्ता की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। विधानसभा सचिवालय के मुताबिक, उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इसके तहत गुप्ता की सुरक्षा के लिए विशेष टीम 24 घंटे तैनात रहती है। उनके साथ एक अलग  सुरक्षा वाहन भी उपलब्ध कराया गया है।

ताजा धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं.हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब बम से उड़ाने की धमकी मिली हो। इससे पहले भी कई बार पुलिस को धमकी भरा ईमेल अलग-अलग जगहों को लेकर आ चुका है। लेकिन  हर बार जांच के दौरान ऐसे ईमले फर्जी निकले हैं, लेकिन इसकी गंभीरता को समझते हुए जांच की जा रही है। 

Continue reading on the app

  Sports

Nepal qualifies for Asia Cup 2027: एशिया कप 2027 में नेपाल की एंट्री, फाइनल में यूएई को हराकर किया क्वालीफाई

नेपाल की मेंस क्रिकेट टीम ने कुआलालंपुर में एसीसी प्रीमियर कप के फाइनल में यूएई को 44 रनों से हराकर इतिहास रच दिया. इस शानदार जीत के साथ नेपाल ने बांग्लादेश में होने वाले 'एशिया कप 2027' के लिए शान से क्वालीफाई कर लिया है. वनडे फॉर्मेट के इस महाकुंभ में नेपाल अब भारत और पाकिस्तान जैसी शीर्ष एशियाई टीमों से टकराएगा. Sat, 12 Sep 2026 21:17:47 +0530

  Videos
See all

Assam News | असम : कार और ट्रक की टक्कर, 5 मौत #ytshorts #shorts #viralshorts #assamnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T16:37:58+00:00

Gujarat News | बनासकांठा में नकली नोटों के नेटवर्क का पर्दाफाश #ytshorts #shorts #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T16:35:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers