Responsive Scrollable Menu

आज की ताजा खबर LIVE: भारत मंडपम में आज BRICS समिट, मोदी के साथ जुटेंगे पुतिन, शी और पेजेशकियन

18वीं BRICS लीडर्स समिट आज दिल्ली के भारत मंडपम में होगी. PM मोदी के साथ पुतिन, शी जिनपिंग और ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन समेत सदस्य व साझेदार देशों के नेता शामिल होंगे.

Continue reading on the app

जरूरत की खबर- OMAD डाइट से घटाया 38 किलो वजन:क्या ये सेफ है, इसे कैसे फॉलो करें, क्या सावधानी रखें, डाइटीशियन से जानें सबकुछ

हाल ही में कंटेंट क्रिएटर जेफिन ने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बताया। उन्हाेंने एक साल में 38 किलो वजन कम किया। इसके लिए उन्होंने OMAD (वन मील अ डे) डाइट अपनाई। इसमें पूरे दिन में सिर्फ एक मील खाई जाती है। यह तेजी से वेट लॉस का पॉपुलर तरीका है। OMAD डाइट में जल्दी वजन घट सकता है, लेकिन इसमें कुछ चुनौतियां और जोखिम भी हो सकते हैं। इससे कमजोरी, न्यूट्रिशन की कमी या मेटाबॉलिज्म पर असर हो सकता है। ऐसे में कोई भी डाइट प्लान फॉलो करने से पहले उसके फायदे और नुकसान दोनों समझना जरूरी है। इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज OMAD डाइट की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइटटुडे’ सवाल- OMAD डाइट क्या है और यह इंटरमिटेंट फास्टिंग से कैसे अलग है? जवाब- OMAD डाइट और इंटरमिटेंट फास्टिंग दोनों वेट कंट्रोल करने के तरीके हैं, लेकिन इनके पैटर्न अलग होते हैं। दोनों को आसान भाषा में समझिए- OMAD डाइट इंटरमिटेंट फास्टिंग सवाल- क्या दिन में सिर्फ एक बार खाने से तेजी से वेट लॉस होता है? जवाब- हां, दिन में सिर्फ एक बार खाने से तेजी से वेट लॉस हो सकता है, लेकिन यह सुरक्षित तरीका नहीं है। वेट लॉस के लिए कंसिस्टेंसी और बैलेंस्ड डाइट बेहतर ऑप्शंस हैं। सवाल- OMAD डाइट के फायदे और नुकसान क्या हैं? जवाब- इससे तेजी से वेट लॉस हो सकता है, लेकिन कुछ रिस्क भी होते हैं। ग्राफिक में इसके फायदे और नुकसान देखिए- सवाल- क्या OMAD डाइट से शरीर में कैलोरी डेफिसिट का रिस्क हो सकता है? जवाब- हां, कोई दिन भर में जितनी कैलोरी बर्न कर रहा है, अगर उससे कम कैलोरी कंज्यूम कर रहा है तो इसे कैलोरी डेफिसिट कहते हैं। दिन में सिर्फ एक मील लेने पर इसका रिस्क ज्यादा होता है। यह दो तरह का होता है- सवाल- दिन में सिर्फ एक बार खाने से मेटाबॉलिज्म पर क्या असर पड़ता है? जवाब- यह इस बात पर निर्भर करता है कि इस एक मील में कितनी कैलोरीज हैं और कितना प्रोटीन है। इसे कितने समय तक इसे फॉलो किया जा रहा है। पॉजिटिव असर के लिए क्या करें? सवाल- क्या OMAD डाइट से मसल लॉस का रिस्क हो सकता है? जवाब- हां, अगर सही तरीके से OMAD डाइट फॉलो न की जाए तो मसल लॉस हो सकता है। इसके कई कारण हैं- सवाल- अगर कोई OMAD डाइट फॉलो करना चाहे, तो उसे एक मील में क्या खाना चाहिए? जवाब- OMAD डाइट फॉलो करने वालों को ऐसी थाली प्लान करनी चाहिए, जिससे बॉडी को पूरे दिन का कंप्लीट न्यूट्रिशन मिल जाए। ग्राफिक में देखिए, वेज और नॉन-वेज दोनों के लिए OMAD मील- सवाल- किन लोगों को OMAD डाइट नहीं अपनानी चाहिए? जवाब- OMAD डाइट सभी के लिए सही नहीं है। यह एक्सट्रीम फास्टिंग पैटर्न है। इसलिए कुछ लोगों को इसे बिल्कुल नहीं अपनाना चाहिए, जैसेकि- सवाल- OMAD डाइट में लोग क्या कॉमन गलतियां करते हैं, जिनसे बचना चाहिए? जवाब- OMAD के सुरक्षित असर के लिए ये कॉमन गलतियां न करें- सवाल- अगर दिन में एक बार खा रहे हैं तो भूख, कमजोरी या चक्कर से कैसे बचें? जवाब- OMAD डाइट में भूख, कमजोरी और चक्कर आना कॉमन है। हालांकि, सही तरीके अपनाकर आप इन्हें काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। ग्राफिक में देखिए- सवाल- वजन कम करने के लिए OMAD के अलावा और क्या डाइट ऑप्शन हो सकते हैं? जवाब- वेट लॉस के लिए ये विकल्प भी अपना सकते हैं- इंटरमिटेंट फास्टिंग कैलोरी डेफिसिट डाइट हाई-प्रोटीन डाइट लो-कार्ब डाइट *********************** ग्राफिक्स- महेंद्र वर्मा ………………….. ये खबर भी पढ़ें…. जरूरत की खबर- बारिश के मौसम में घुटनों–जोड़ों में दर्द:इन 7 कारणों से बढ़ता पेन, सावधानी जरूरी, डाइट बदलें, ये 6 चीजें न खाएं मानसून के दौरान जोड़ों के दर्द की शिकायत बढ़ जाती है। इस मौसम में कुछ लोगों को घुटनों, पीठ और कंधों में दर्द या जकड़न की समस्या होती है। खासकर आर्थराइटिस, पुरानी चोट या हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित लोगों में यह परेशानी बढ़ जाती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह एशियन गेम्स से बाहर:अब वेटलिफ्टिंग टीम में 4 महिला शामिल, दो एथलीट शाहनवाज -निथ्या भी नहीं जाएंगे

एशियन गेम्स से पहले भारतीय दल में बदलाव हुआ है। चोट के कारण वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह के बाहर होने के बाद एथलेटिक्स के शाहनवाज खान और निथ्या गंधे को भी टीम से हटा दिया गया है। ऋषिकांत के हटने से वेटलिफ्टिंग में भारत की पुरुष चुनौती खत्म हो गई है, जबकि एथलेटिक्स टीम अब 74 खिलाड़ियों की रह गई है। ऋषिकांत के बाहर होने से 4 महिला वेटलिफ्टर्स बचीं ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के सिल्वर मेडलिस्ट ऋषिकांत सिंह घुटने की चोट के कारण एशियन गेम्स में नहीं खेलेंगे। 60 किग्रा वर्ग के 21 वर्षीय ऋषिकांत को एक महीने के रिहैब की सलाह दी गई है। उन्हें जुलाई में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स से एक हफ्ते पहले घुटने में चोट लगी थी। इसके बावजूद उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सिल्वर मेडल जीता था। उम्मीद थी कि वह एशियन गेम्स तक फिट हो जाएंगे, लेकिन मेडिकल असेसमेंट के बाद उन्हें रिहैब की सलाह दी गई। ऋषिकांत के बाहर होने के बाद भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम में सिर्फ चार महिला खिलाड़ी रह गई हैं। इनमें टोक्यो ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू (49 किग्रा), ज्ञानेश्वरी यादव (53 किग्रा), निरुपमा देवी (61 किग्रा) और हरजिंदर कौर (69 किग्रा) शामिल हैं। शाहनवाज चोट के बीच ट्रायल में छठे रहे 18 साल के लॉन्ग जम्पर शाहनवाज खान भी एशियन गेम्स टीम से बाहर हो गए हैं। जून में नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में 8.30 मीटर की छलांग लगाने वाले शाहनवाज को चोट की परेशानी थी। उन्होंने अगस्त में वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप में 7.84 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता था। लेकिन गुरुवार को इंडियन एथलेटिक्स सीरीज फाइनल में वह सिर्फ 7.43 मीटर कूद सके और छठे स्थान पर रहे। प्रदर्शन और मेडिकल कारणों से उन्हें टीम से बाहर किया गया। निथ्या 100 मीटर ट्रायल में नौवें स्थान पर रहीं 4x100 मीटर रिले टीम के लिए चुनी गईं निथ्या गंधे भी अब एशियन गेम्स में नहीं जाएंगी। 26 साल की निथ्या ने ट्रायल में 100 मीटर रेस 11.93 सेकंड में पूरी की और नौवें स्थान पर रहीं। उनकी जगह हारिता भद्रा को 4x100 मीटर रिले टीम में शामिल किया जा सकता है। हारिता ने ट्रायल में 11.22 सेकंड का समय निकालकर 100 मीटर रेस जीती थी। चार चोटिल एथलीटों को मेडिकल क्लीयरेंस एथलेटिक्स में कुछ खिलाड़ियों के लिए राहत की खबर भी है। नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हाइट जम्पर सर्वेश कुशारे, ट्रिपल जम्पर प्रवीण चित्रावेल और 100 मीटर हर्डल्स की ज्योति याराजी को मेडिकल क्लीयरेंस मिल गया है। 400 मीटर हर्डल्स के यशस पालाक्षा को भी फिट घोषित किया गया है। ये खिलाड़ी चोट के कारण इंडियन एथलेटिक्स सीरीज फाइनल में हिस्सा नहीं ले सके थे। 74 सदस्यीय एथलेटिक्स दल शनिवार को जापान जाएगा एथलेटिक्स टीम में तीन खिलाड़ियों के हटने के बाद अब 74 सदस्यीय दल शनिवार को नई दिल्ली से जापान रवाना होगा। टीम टोक्यो के पास त्सुकुबा यूनिवर्सिटी में छोटा अनुकूलन शिविर लगाएगी और 21 सितंबर को आयची-नागोया पहुंचेगी। Sat, 12 Sep 2026 00:35:38

  Videos
See all

Akash Anand SP Join: आकाश आनंद को लेकर अखिलेश का बड़ा प्लान? UP Election 2027 | BJP | UP Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T01:15:35+00:00

Suvendu Adhikari: मंदिर में बैठकर मछली खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T01:15:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers