Responsive Scrollable Menu

वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह एशियन गेम्स से बाहर:अब वेटलिफ्टिंग टीम में 4 महिला शामिल, दो एथलीट शाहनवाज -निथ्या भी नहीं जाएंगे

एशियन गेम्स से पहले भारतीय दल में बदलाव हुआ है। चोट के कारण वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह के बाहर होने के बाद एथलेटिक्स के शाहनवाज खान और निथ्या गंधे को भी टीम से हटा दिया गया है। ऋषिकांत के हटने से वेटलिफ्टिंग में भारत की पुरुष चुनौती खत्म हो गई है, जबकि एथलेटिक्स टीम अब 74 खिलाड़ियों की रह गई है। ऋषिकांत के बाहर होने से 4 महिला वेटलिफ्टर्स बचीं ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के सिल्वर मेडलिस्ट ऋषिकांत सिंह घुटने की चोट के कारण एशियन गेम्स में नहीं खेलेंगे। 60 किग्रा वर्ग के 21 वर्षीय ऋषिकांत को एक महीने के रिहैब की सलाह दी गई है। उन्हें जुलाई में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स से एक हफ्ते पहले घुटने में चोट लगी थी। इसके बावजूद उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सिल्वर मेडल जीता था। उम्मीद थी कि वह एशियन गेम्स तक फिट हो जाएंगे, लेकिन मेडिकल असेसमेंट के बाद उन्हें रिहैब की सलाह दी गई। ऋषिकांत के बाहर होने के बाद भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम में सिर्फ चार महिला खिलाड़ी रह गई हैं। इनमें टोक्यो ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू (49 किग्रा), ज्ञानेश्वरी यादव (53 किग्रा), निरुपमा देवी (61 किग्रा) और हरजिंदर कौर (69 किग्रा) शामिल हैं। शाहनवाज चोट के बीच ट्रायल में छठे रहे 18 साल के लॉन्ग जम्पर शाहनवाज खान भी एशियन गेम्स टीम से बाहर हो गए हैं। जून में नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में 8.30 मीटर की छलांग लगाने वाले शाहनवाज को चोट की परेशानी थी। उन्होंने अगस्त में वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप में 7.84 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता था। लेकिन गुरुवार को इंडियन एथलेटिक्स सीरीज फाइनल में वह सिर्फ 7.43 मीटर कूद सके और छठे स्थान पर रहे। प्रदर्शन और मेडिकल कारणों से उन्हें टीम से बाहर किया गया। निथ्या 100 मीटर ट्रायल में नौवें स्थान पर रहीं 4x100 मीटर रिले टीम के लिए चुनी गईं निथ्या गंधे भी अब एशियन गेम्स में नहीं जाएंगी। 26 साल की निथ्या ने ट्रायल में 100 मीटर रेस 11.93 सेकंड में पूरी की और नौवें स्थान पर रहीं। उनकी जगह हारिता भद्रा को 4x100 मीटर रिले टीम में शामिल किया जा सकता है। हारिता ने ट्रायल में 11.22 सेकंड का समय निकालकर 100 मीटर रेस जीती थी। चार चोटिल एथलीटों को मेडिकल क्लीयरेंस एथलेटिक्स में कुछ खिलाड़ियों के लिए राहत की खबर भी है। नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हाइट जम्पर सर्वेश कुशारे, ट्रिपल जम्पर प्रवीण चित्रावेल और 100 मीटर हर्डल्स की ज्योति याराजी को मेडिकल क्लीयरेंस मिल गया है। 400 मीटर हर्डल्स के यशस पालाक्षा को भी फिट घोषित किया गया है। ये खिलाड़ी चोट के कारण इंडियन एथलेटिक्स सीरीज फाइनल में हिस्सा नहीं ले सके थे। 74 सदस्यीय एथलेटिक्स दल शनिवार को जापान जाएगा एथलेटिक्स टीम में तीन खिलाड़ियों के हटने के बाद अब 74 सदस्यीय दल शनिवार को नई दिल्ली से जापान रवाना होगा। टीम टोक्यो के पास त्सुकुबा यूनिवर्सिटी में छोटा अनुकूलन शिविर लगाएगी और 21 सितंबर को आयची-नागोया पहुंचेगी।

Continue reading on the app

हैवान’ से 109 साल पहले: जब सिनेमा के शुरुआती दौर में ही शुरू हो गया था रीमेक का खेल, जानिए इतिहास

जब भी 'हैवान' जैसी कोई नई रीमेक फिल्म रिलीज होती है, तो लोग ओरिजिनैलिटी पर सवाल उठाने लगते हैं. लेकिन सच तो ये है कि भारतीय सिनेमा के शुरुआती दौर में ही रीमेक की परंपरा शुरू हो गई थी.

Continue reading on the app

  Sports

मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक की तो भद्द पिट गई, उठाकर ले गई साइबर क्राइम की टीम, 4 घंटे हुई पूछताछ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक कथित रूप से ड्रेसिंग रूम की जानकारी को लीक करने के मामले में साइबर क्राइम जांच एजेंसीा के सामने पेश हुए. दोनों से करीब चार घंटे तक पूछताछ की है. ये पहली बार है जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नेशनल टीम के प्लेयर के खिलाफ साइबर अपराध में मामला दर्ज कराया है. Sat, 12 Sep 2026 07:14:41 +0530

  Videos
See all

Weather Update: सुबह-सुबह तबाही मचा रहा मौसम!| Monsoon 2026 | Rain Alert |IMD Report | Aaj ka Mausam #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T01:45:22+00:00

PM Modi-Xi Jinping Meeting Updates: ब्रिक्स समिट में पीएम मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, क्या होगी बात? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T01:39:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers