Responsive Scrollable Menu

BRICS Summit: दिल्ली के लग्जरी होटल बने ‘डिप्लोमैटिक जोन’, 2 लाख रुपए तक पहुंचा एक रात का किराया

दिल्ली। दिल्ली में BRICS Summit से  पहले माहौल पूरी तरह बदल गया है। राजधानी के बड़े लग्जरी होटल अब आम मेहमानों से ज्यादा विदेशी राष्ट्राध्यक्षों, राजनयिकों और वरिष्ठ अधिकारियों की मेजबानी कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी है कि कई होटल किसी हाई-सिक्योरिटी डिप्लोमैटिक जोन जैसे नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सम्मेलन के लिए दिल्ली में 3,000 से ज्यादा होटल कमरे बुक किए गए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उन होटलों की है, जहां दुनिया के बड़े नेता ठहरने वाले हैं। कुछ लग्जरी होटलों में कमरों का किराया 2 लाख रुपए प्रति रात से भी ऊपर पहुंच गया है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ITC Maurya में ठहरने की जानकारी सामने आई है। यह होटल BRICS Summit से पहले सबसे ज्यादा डिमांड वाले होटल में शामिल है। यहां कमरों का किराया फिलहाल 2 लाख रुपए प्रति रात से ज्यादा बताया जा रहा है। वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के Taj Palace में ठहरने की उम्मीद है। होटल में फिलहाल सभी कमरे बुक बताए जा रहे हैं।

Dr Zakir Hussain Marg स्थित The Oberoi New Delhi में ब्राजील, कजाकिस्तान, इथियोपिया और इंडोनेशिया के प्रतिनिधिमंडल ठहर रहे हैं। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के भी यहां पहुंचने की उम्मीद है। होटल में कई स्तर की सुरक्षा जांच की जा रही है और इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर भी कमरे उपलब्ध नहीं दिख रहे हैं।

The Taj Mahal Hotel में उरुग्वे, फिलीपींस, क्यूबा, बेलारूस और वियतनाम के प्रतिनिधिमंडल ठहरे हैं। यहां WHO और WTO के महानिदेशक भी मौजूद रहेंगे। यह होटल भी पूरी तरह बुक बताया जा रहा है।

ब्रिक्स समिट में कौन-कौन से सदस्य शामिल हो रहे हैं?
मौजूदा ब्रिक्स समूह में ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ़्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।

समिट में शामिल होने वाले नेताओं और वरिष्ठ प्रतिनिधियों में ये शामिल हैं:

देश नाम पद
चीन शी जिनपिंग राष्ट्रपति
रूस व्लादिमीर पुतिन राष्ट्रपति
दक्षिण अफ्रीका सिरिल रामफोसा राष्ट्रपति
ईरान मसूद पेजेश्कियान राष्ट्रपति
मिस्त्र अब्देल फ़त्ताह अल-सिसी राष्ट्रपति
इथियोपिया अबिय अहमद  प्रधानमंत्री
इंडोनेशिया प्राबोवो सुबियांतो राष्ट्रपति
UAE शेख़ खालिद बिन मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान अबू धाबी के क्राउन प्रिंस
ब्राजील मौरो विएरा विदेश मंत्री

Le Méridien New Delhi में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, Asian Infrastructure Investment Bank और New Development Bank के प्रमुख ठहर रहे हैं। इसके अलावा युगांडा, नाइजीरिया और मलेशिया के प्रतिनिधिमंडल भी यहां हैं।

Connaught Place के पास The LaLiT New Delhi में दक्षिण अफ्रीका और बुरुंडी के प्रतिनिधिमंडल हैं। वहीं Shangri-La Eros में पश्चिम एशिया के BRICS सदस्य देश का प्रतिनिधिमंडल ठहरा है। यहां सुइट्स बुक हैं और कमरों की कीमत 60 हजार रुपए प्रति रात तक बताई गई है।

BRICS समूह में भारत, ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब और UAE शामिल हैं। इसके अलावा बेलारूस, कजाकिस्तान, मलेशिया, थाईलैंड, क्यूबा, नाइजीरिया, उज्बेकिस्तान और युगांडा समेत कई पार्टनर व आउटरीच देशों के नेता भी सम्मेलन में पहुंच रहे हैं।

इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय जमावड़े के कारण दिल्ली के लग्जरी होटलों में कमरों की मांग अचानक बढ़ी है। यही वजह है कि कई होटल पूरी तरह बुक हैं और किराए में भी बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है।

Continue reading on the app

60 हजार रुपये महीना कमाती है ये कामवाली, बचत करने का तरीका देख उड़े कॉरपोरेट एम्प्लॉइज के होश

60 हजार रुपये महीना कमाती है ये कामवाली, बचत करने का तरीका देख उड़े कॉरपोरेट एम्प्लॉइज के होश

Continue reading on the app

  Sports

यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे अलेक्जेंडर ज्वेरेव, बेन शेल्टन से होगी खिताबी टक्कर

यूएस ओपनर 2026 के लिए दो फाइनलिस्ट खिलाड़ी तय हो चुके हैं. फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव और अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन के बीच होगी. Sat, 12 Sep 2026 09:41:56 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Yogi Press Conference Live: लखनऊ से CM योगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस LIVE | BJP | UP News Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T06:07:47+00:00

Iran America War Update: ब्रिक्स में ईरान का जलवा, ट्रंप को सीधा संदेश? MAYANK MISHRA | BRICS Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T06:02:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers