Responsive Scrollable Menu

Pakistan Cricket: रिजवान-इमाम की बढ़ीं मुश्किलें! बैंक ट्रांजैक्शन और मोबाइल फोन की हो रही जांच, ड्रेसिंग रूम लीक मामले में भी पूछताछ

Pakistan Cricket News: मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट में नया विवाद खड़ा हो गया है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबले गंवाने के बाद दोनों खिलाड़ियों को पाकिस्तान वापस भेजा गया था। अब एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) उनके वित्तीय लेनदेन और ड्रेसिंग रूम से जानकारी लीक होने के कथित मामले की जांच कर रही है।

Geo News की रिपोर्ट के अनुसार, NCCIA ने दोनों खिलाड़ियों के बैंक खातों और ट्रांजैक्शन की जांच शुरू की है। जांच में इंग्लैंड सीरीज से पहले और बाद की वित्तीय गतिविधियों को देखा जा रहा है। अगर किसी लेनदेन पर संदेह होता है तो उसके पैसे के स्रोत और रकम कहां ट्रांसफर हुई, इसकी पड़ताल की जा सकती है। कंपनियों, लोगों या संगठनों से कथित तौर पर मिले भुगतान भी जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं। जांच सिर्फ बैंक खातों तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच भी की जा रही है। अधिकारियों की नजर मैसेज, कॉन्टैक्ट्स और दूसरे डिजिटल डेटा पर है।

ड्रेसिंग रूम से जानकारी लीक होने के आरोप भी इस जांच का हिस्सा हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रिजवान और इमाम गुरुवार को लाहौर स्थित NCCIA के जोहर टाउन कार्यालय पहुंचे। उनसे कथित लीक, उनके संपर्कों और इंग्लैंड दौरे के दौरान ट्रेनिंग सेशन व मैचों के आसपास की गतिविधियों को लेकर सवाल किए गए। दोनों खिलाड़ियों ने अपने जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है। हालांकि, सबसे अहम बात यह है कि NCCIA ने इन आरोपों की सार्वजनिक तौर पर पुष्टि नहीं की है और न ही दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ किसी गलत काम का निष्कर्ष जारी किया है।

इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी चयन समिति के एक सदस्य से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। मामला 2026 के वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरों के लिए टेस्ट टीम में रिजवान और इमाम के चयन से जुड़ा बताया जा रहा है। फिटनेस को लेकर भी दोनों खिलाड़ी मुश्किल में हैं। अनिवार्य फिटनेस टेस्ट पूरा नहीं करने के कारण वे President’s Trophy Grade-I में नहीं खेल पाएंगे। रिजवान SNGPL और इमाम OGDCL से जुड़े हैं।

इंग्लैंड सीरीज में रिजवान का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। उन्होंने चार पारियों में सिर्फ 61 रन बनाए। वहीं इमाम लॉर्ड्स टेस्ट में पिंडली की चोट के कारण नहीं खेले। उनकी चोट को लेकर भी सवाल उठे, क्योंकि चौथे दिन से पहले उन्हें अभ्यास करते देखा गया था, लेकिन मैच शुरू होने पर वह बल्लेबाजी के लिए मैदान में नहीं उतरे।

Continue reading on the app

BRICS Business Forum में बोले Putin, भरोसेमंद B2B Relations ही वैश्विक अर्थव्यवस्था और आर्थिक रिश्तों की असली रीढ़

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को राजधानी में ब्रिक्स (BRICS) बिज़नेस फोरम 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि भरोसेमंद बिज़नेस-टू-बिज़नेस संबंध और आर्थिक साझेदारियां अंतरराष्ट्रीय आर्थिक रिश्तों की रीढ़ हैं और दुनिया के सामने मौजूद समस्याओं से निपटने में मदद करती हैं। पुतिन ने कहा, यह बैठक ब्रिक्स देशों के बीच बिज़नेस संपर्क और संबंध मज़बूत करने में बढ़ती दिलचस्पी को दिखाती है। यह साफ़ है कि भरोसेमंद बिज़नेस-टू-बिज़नेस संबंध और आर्थिक साझेदारियां अंतरराष्ट्रीय आर्थिक रिश्तों की रीढ़ हैं। इससे संबंध मज़बूत और टिकाऊ बनते हैं। यह दुनिया के सामने मौजूद समस्याओं से निपटने में मदद करता है।" उन्होंने आगे कहा और अभी, दुनिया में संरचनात्मक और गहरे बदलाव हो रहे हैं। इसकी वजह यह है कि तथाकथित पुराने नेता, जो 20वीं सदी के उत्तरार्ध में आर्थिक विकास में सबसे आगे थे, उनकी जगह अब विकास के नए इंजन ले रहे हैं। जब मैं 'पुराने' कहता हूँ, तो यह सिर्फ़ एक औपचारिकता है; हम सभी समझते हैं कि हम किस बारे में बात कर रहे हैं। और इन तथाकथित पुराने नेताओं के पास अभी भी बड़ी ताकत, अच्छी तरह से विकसित बुनियादी ढांचा और महत्वपूर्ण वैज्ञानिक विकास मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें: BRICS बिज़नेस फोरम में PM मोदी ने कहा, BRICS की रफ़्तार, दायरा और उम्मीद साफ़ दिख रही है

पुतिन ने ऐसे आर्थिक संबंधों की अहमियत को ग्लोबल इकॉनमी में हो रहे बड़े बदलावों से जोड़ा और कहा कि इंटरनेशनल इकोनॉमिक ऑर्डर में बदलाव एक स्वाभाविक और लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने कहा, "चीज़ों, इंसानियत और इकॉनमी की फितरत ही ऐसी है कि बदलावों को रोका नहीं जा सकता; दुनिया हमेशा बदलती रहती है और पिछले पांच सालों के ठोस तथ्य इसकी गवाही देते हैं।" ब्रिक्स ग्रुपिंग के बढ़ते आर्थिक महत्व पर ज़ोर देते हुए, पुतिन ने G7 के मुकाबले ग्लोबल इकॉनमी में ब्रिक्स देशों के योगदान का ज़िक्र किया। रूसी राष्ट्रपति ने कहा, "पिछले पांच सालों में, दुनिया की GDP में ब्रिक्स का योगदान 40 प्रतिशत से ज़्यादा रहा है, जबकि तथाकथित G7 - जिसे 'ग्रेट 7' कहा जाता है - का योगदान सिर्फ़ 29 प्रतिशत है।" पुतिन की ये बातें ब्रिक्स बिज़नेस फ़ोरम 2026 में सामने आईं, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स नेताओं, ब्रिक्स बिज़नेस काउंसिल के चेयरमैन और ब्रिक्स विमेंस बिज़नेस अलायंस के साथ शामिल हुए। इस फ़ोरम में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, उनके ब्राज़ीलियाई समकक्ष मौरो विएरा, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: BRICS Summit में भारत का बड़ा दांव, Critical Minerals के लिए G. Kishan Reddy ने पेश किया Master Plan

ब्रिक्स बिज़नेस फ़ोरम, ब्रिक्स समूह का प्राइवेट सेक्टर का मुख्य प्लेटफ़ॉर्म है। यह हर साल लीडर्स समिट से ठीक पहले, समिट की मेज़बानी करने वाले देश में आयोजित किया जाता है। इसमें बिज़नेस लीडर्स, मंत्री और राष्ट्राध्यक्ष एक साथ आते हैं और व्यापार, निवेश, फ़ाइनेंस, टेक्नोलॉजी और विकास से जुड़ी उन चुनौतियों पर चर्चा करते हैं जो ब्रिक्स के आर्थिक एजेंडे को तय करती हैं। यह फ़ोरम एक ऐसे प्लेटफ़ॉर्म के तौर पर भी काम करता है जहाँ काउंसिल के अहम विचारों और सुझावों को पेश किया जाता है और उन पर चर्चा होती है। यह एजेंडा तय करने में अहम भूमिका निभाता है; इसके नतीजों और बिज़नेस काउंसिल की सिफ़ारिशों को नियमित रूप से ब्रिक्स समिट के घोषणापत्रों और आगे के एक्शन प्लान में शामिल किया जाता है। 

Continue reading on the app

  Sports

कोच गौतम गंभीर Asian Games की तैयारी के लिए संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी दोनों को देंगे मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार को यहां तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के पहले मैच में भारत के सामने दुविधा होगी कि ‘वंडर ब्वॉय’ वैभव सूर्यवंशी को उतारा जाये या संजू सैमसन के अनुभव पर भरोसा किया जाये। सूर्यवंशी को इंग्लैंड में सैमसन की जगह अंतिम एकादश में जगह दी गई थी लेकिन श्रृंखला के आखिरी मैच में 15 वर्ष के सूर्यवंशी की जगह सैमसन को उतारा गया। टी20 प्रारूप में सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी कामयाब रही है। उम्मीद है कि कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर जापान में होने वाले एशियाई खेलों की अंतिम एकादश तय करने से पहले सैमसन और सूर्यवंशी दोनों को बराबर मौके देंगे। 

शुक्रवार की शम को अभ्यास सत्र के दौरान सूर्यवंशी की तुलना में सैमसन अधिक संतुलित नजर आये। सूर्यवंशी को जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर सहज होकर खेलने में समय लगा क्योंकि पिच से भी बुमराह की गेंदों को मदद मिल रही थी। यह भी हो सकता है कि लगातार लाल गेंद के तीन मैच खेलने के बाद सूर्यवंशी को सामंजस्य बिठाने में समय लग रहा हो। वैसे अफगानिस्तान के पास बुमराह जैसा कोई गेंदबाज नहीं है। अफगानिस्तान के गेंदबाजों के सामने सूर्यवंशी को फुटवर्क का इस्तेमाल नहीं करने पर भी दिक्कत नहीं आयेगी। सैमसन की बात करें तो तीन पारियों में नाकामी के बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे से बाहर करना ज्यादती था। 

लेकिन सूर्यवंशी को लेकर हाइप इतनी बढ गई थी कि टीम प्रबंधन ने जनता की मांग पर फैसला लिया भले ही बार बार वे कहते हों कि बाहरी आवाज का असर नहीं होता। अगर ईशान किशन नहीं खेल पाते हैं तो सूर्यवंशी और सैमसन दोनों को मौका मिल सकता है। ईशान को शुक्रवार को नेट अभ्यास के दौरान कमर में चोट लगी थी। दलीप ट्रॉफी फाइनल में 270 और 80 रन बनने वाले ईशान हालांकि खेलने को बेताब होंगे क्योंकि भारत के लिये अब वह इसी प्रारूप में नियमित खेलते हैं। एशियाई खेलों से पहले भारतीय टीम के पास तैयारी का यह सुनहरा मौका है क्योंकि अफगानिस्तान के बेहतरीन स्पिनरों राशिद खान, नूर अहमद और मुजीबुर रहमान का सामना करना होगा। तेज गेंदबाजों में उनके पास फजलहक फारूकी, नवीनुल हक, हरफनमौला गुलबदिन नायब और अजमतुल्लाह उमरजइ शामिल हैं। 

शीर्षक्रम में चयन की दुविधा के अलावा भारत को स्पिनरों में से भी चुनना होगा। गंभीर का भरोसा हरफनमौलाओं पर अधिक रहता है जिससे अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के खेलने की संभावना अधिक है। यह देखना होगा कि भारत वरूण चक्रवर्ती के रूप में तीसरे स्पिनर को उतारता है या तेज गेंदबाज यश ठाकुर को मौका मिलता है। बुमराह और अर्शदीप सिंह के साथ हरफनमौला नीतिश कुमार रेड्डी तेज गेंदबाजी का मोर्चा संभालेंगे। ऐसे में जबकि द्विपक्षीय श्रृंखलाओं की प्रासंगिकता खत्म हो रही है , बीसीसीआई ने अपने पड़ोसी दोस्त के लिये उसकी घरेलू श्रृंखला का आयोजन यहां किया है। 

इससे होने वाली कमाई से अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। टीमें : भारत : श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, वरूण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई अफगानिस्तान : इब्राहिम जदरान (कप्तान), दारविश रसूली, नूर उल रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजइ, राशिद खान, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नायब, नांगेलिया खरोटे, अब्दुल्लाह अहमदजइ, फजलहक फारूकी, नवीनुल हक, मुजीबुर रहमान, नूर अहमद। मैच का समय : शाम 7 . 30 से।

Sat, 12 Sep 2026 14:09:00 +0530

  Videos
See all

अबू सलेम का हमदर्द बना अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष ! #maharashtra #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T09:43:36+00:00

कैदी ने कट्टे से प्रहरी पर फायरिंग की, आंखों में मिर्च डालकर भागने की कोशिश | #viralvideo #crime #mp #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T09:43:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers