हिट फिल्म देने के बावजूद सैफ को है पछतावा! 14 साल बाद मानी अपनी गलती, कही बड़ी बात
Saif Ali Khan Calls Cocktail Mistake: बॉलीवुड के नवाब कहे जाने वाले एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) साल 2012 में फिल्म कॉकटेल में नजर आए थे. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. उन्होंने इस फिल्म में ना केवल काम किया था बल्कि इसे प्रोड्यूस भी किया था. इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी भी अहम भूमिका में नजर आई थी. उनकी केमिस्ट्री ने लोगों ने बहुत पसंद किया था. इस फिल्म में उनका काम आज भी पसंद किया जाता है. लेकिन अब इसकी रिलीज के 14 साल बीत जाने के बाद सैफ अली खान ने ऐसी बात कही है, जिसने लोगों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया. दरअसल, उन्होंने कहा कि इस फिल्म में काम करके उन्होंने गलती की थी. आइए जानते हैं कि उन्होंने ये बात क्यों कही.
कॉकटेल में काम करके की गलती
हाल ही में एक बीतचीत में सैफ अली खान ने माना कि कॉकटेल को लेकर उनके मन में कुछ दिक्कते थीं. हालांकि, वे इस फिल्म को भी प्रोड्यूसर कर रहे थे, इसलिए उन्हें किसी तरह इसकी शुरुआत करनी ही थी. सैफ ने फिल्म में गौतम का किरदार निभाने को लेकर कहा, 'मैंने ये किरदार इसलिए किया क्योंकि हम फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे थे. ये फैसला करना जरूरी था, लेकिन 100% कहूंगा कि ये एक गलती थी. स्क्रिप्ट की चॉइस भी थोड़े पुराने स्टाइल वाली थी.'
फिल्म बन सके इसलिए किया काम
उनका कहना है कि कॉकटेल हल्की-फुल्की और मजेदार एंटरनेट थी. उन्होंने कहा कि वह रोल अपने लिए नहीं चुना, उन्होंने इसलिए किया ताकि फिल्म बन सके. उन्होंने कहा, 'बाकी फिल्म हल्की-फुल्की और मजेदार एंटरटेनर थी. मैंने ये रोल अपने लिए नहीं चुना था, बल्कि इसलिए किया ताकि फिल्म बन सके. जिंदगी में आप अलग-अलग वजहों से कई फैसले लेते हैं. मुझे अच्छी तरह पता था कि वेरोनिका का किरदार सबसे ज्यादा दमदार और दिलचस्प है, लेकिन फिर भी मैंने ये रोल कर लिया. कुछ फैसले ऐसे ही होते हैं, जिन्हें आपको करना ही पड़ता है.'
कॉकटेल का बना था सीक्वल
गौरतलब है कि कॉकटेल को इम्तियाज अली ने लिखा था, उनका राइटिंग स्टाइल लोगों को हमेशा से पसंद आता है. उन्होंने जब वी मेट और रॉकस्टार जैसी फिल्में भी बनाई है. यही वजह रही कि उनकी फिल्म कॉकटेल को भी लोगों से भरपूर प्यार मिला था. दीपिका पादुकोण ने वेरोनिका के किरदार से बहुत लाइमलाइट लूटी थी. इसके 14 साल बाद फिल्म का सीक्वल कॉकटेल 2 भी आया, लेकिन इसका सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर पहले पार्ट की तुलना में अच्छा नहीं कर पाया. इसमें शाहिद, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नजर आए थे. जिसे लव रंजन ने लिखा था. लोगों की तरफ से इसे काफी बुरा रिस्पॉन्स मिला था. दोनों ही फिल्मों को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया था.
सैफ अली खान का वर्कफ्रंट
सुपरस्टार सैफ अली खान इन दिनों वर्कफ्रंट पर काफी बिजी चल रहे हैं. वे कई तरह के रोल से लोगों का दिल जीत रहे हैं. आज, यानी 11 सितंबर 2026 को अक्षय कुमार के साथ उनकी मोस्ट अवेटेड सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'हैवान' रिलीज हुई. इसमें वह एक ब्लाइंट(Blind) शख्स का किरदार निभा रहे हैं. इसके अलावा उनका ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उनका जबरदस्त जलवा देखने को मिल रहा है, जिसमें नेटफ्लिक्स की बहुचर्चित क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'कर्तव्य', हाई-ऑक्टेन डकैती फिल्म 'ज्वेल थीफ द हीस्ट बिगिंस' और पीरियड ड्रामा सीरीज 'हम हिंदुस्तानी' शामिल हैं. उनकी पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर 'देवरा: पार्ट 1' में 'भैरा' के विलेन अवतार को भी काफी पसंद किया गया था. वह जल्द ही तृप्ति डिमरी के कमाल अमरोही की बायोपिक 'कमल और मीना' में नजर आने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: मोबाइल की छोटी सी स्क्रीन से सीरीज में काम करने तक, भवुन बाम ने सुनाया अपने स्ट्रगल का किस्सा
अफगानिस्तान के खिलाफ कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11, जानिए कौन होगा अंदर, कौन होगा बाहर
Team India Predicted Playing-11 For First T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली वाली है. सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में देखने को मिलेगा. इस मैच में दोनों ही टीमें बेस्ट टीम के साथ उतरकर सीरीज की विजयी शुरुआत करना चाहेंगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि अफगानिस्तान के साथ खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11 में किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा का ओपनिंग करना तय
अफगानिस्तान के साथ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी तय ही है. पिछली टी-20 सीरीज में तहलका मचाकर आ रहे वैभव सूर्यवंशी और उनका साथ देंगे अभिषेक शर्मा. ये दोनों ही खिलाड़ी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में टीम इंडिया को उम्मीद रहेगी कि वैभव और अभिषेक की ये तूफानी जोड़ी विस्फोटक बल्लेबाजी करके भारत को मजबूत शुरुआत दिलाएंगे.
मिडिल ऑर्डर में आएंगे एक के बाद एक धाकड़ बल्लेबाज
भारत की टी-20 टीम का मिडिल ऑर्डर भी काफी मजबूत है. वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के बाद तीसरे नंबर पर ईशान किशन का आना तय है. ईशान कमाल के फॉर्म में हैं और लगातार अपने बल्ले से रन बना रहे हैं. नंबर-4 पर कप्तान श्रेयस अय्यर और नंबर-5 पर तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए आएंगे. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि भारत का मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत रहने वाला है. एक के बाद एक धाकड़ बल्लेबाज आएंगे, जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से टीम इंडिया की जीत में योगदान देना चाहेंगे.
गेंदबाजी यूनिट हो सकती है ऐसी
कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने सबसे बड़ा सवाल होगा कि वह प्लेइंग-11 में वॉशिंगटन सुंदर को मौका देंगे या फिर अक्षर पटेल को. चूंकि, दोनों में से कप्तान प्लेइंग-11 में किसी एक को ही शामिल कर सकेंगे. वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई के रूप में कप्तान अय्यर 2 स्पिनर्स को अंतिम ग्यारह में शामिल कर सकते हैं. वहीं, तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह निभाएंगे.
संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर / अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
ऐसी हैं दोनों टीमें
India’s squad for Afghanistan T20I series announced. #TeamIndia will play three T20Is against Afghanistan at New Delhi, beginning September 13.#AFGvIND pic.twitter.com/UqTUeZyHz8
— BCCI (@BCCI) September 1, 2026
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.
टीम इंडिया : इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंग्याल खारोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई, नवीन-उल-हक.
भारत बनाम अफगानिस्तान (T20 सीरीज)
भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 13 सितंबर से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को, दूसरा टी-20 15 सितंबर और तीसरा टी-20 मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा. तीनों ही मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेले जाएंगे.
| मैच | तारीख | दिन | मुकाबला | समय (IST) | वेन्यू |
|---|---|---|---|---|---|
| पहला T20I | 13 सितंबर 2026 | रविवार | अफगानिस्तान VS भारत | शाम 7:00 बजे | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
| दूसरा T20I | 15 सितंबर 2026 | मंगलवार | अफगानिस्तान VS भारत | शाम 7:00 बजे | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
| तीसरा T20I | 17 सितंबर 2026 | गुरुवार | अफगानिस्तान VS भारत | शाम 7:00 बजे | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
ये भी पढ़ें: ये हैं अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, सिर्फ एक है अभी भी टीम इंडिया का हिस्सा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation