Responsive Scrollable Menu

अफगानिस्तान के खिलाफ कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11, जानिए कौन होगा अंदर, कौन होगा बाहर

Team India Predicted Playing-11 For First T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली वाली है. सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में देखने को मिलेगा. इस मैच में दोनों ही टीमें बेस्ट टीम के साथ उतरकर सीरीज की विजयी शुरुआत करना चाहेंगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि अफगानिस्तान के साथ खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11 में किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा?

वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा का ओपनिंग करना तय

अफगानिस्तान के साथ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी तय ही है. पिछली टी-20 सीरीज में तहलका मचाकर आ रहे वैभव सूर्यवंशी और उनका साथ देंगे अभिषेक शर्मा. ये दोनों ही खिलाड़ी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में टीम इंडिया को उम्मीद रहेगी कि वैभव और अभिषेक की ये तूफानी जोड़ी विस्फोटक बल्लेबाजी करके भारत को मजबूत शुरुआत दिलाएंगे.

मिडिल ऑर्डर में आएंगे एक के बाद एक धाकड़ बल्लेबाज

भारत की टी-20 टीम का मिडिल ऑर्डर भी काफी मजबूत है. वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के बाद तीसरे नंबर पर ईशान किशन का आना तय है. ईशान कमाल के फॉर्म में हैं और लगातार अपने बल्ले से रन बना रहे हैं. नंबर-4 पर कप्तान श्रेयस अय्यर और नंबर-5 पर तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए आएंगे. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि भारत का मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत रहने वाला है. एक के बाद एक धाकड़ बल्लेबाज आएंगे, जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से टीम इंडिया की जीत में योगदान देना चाहेंगे.

गेंदबाजी यूनिट हो सकती है ऐसी

कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने सबसे बड़ा सवाल होगा कि वह प्लेइंग-11 में वॉशिंगटन सुंदर को मौका देंगे या फिर अक्षर पटेल को. चूंकि, दोनों में से कप्तान प्लेइंग-11 में किसी एक को ही शामिल कर सकेंगे. वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई के रूप में कप्तान अय्यर 2 स्पिनर्स को अंतिम ग्यारह में शामिल कर सकते हैं. वहीं, तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह निभाएंगे.

संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर / अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

ऐसी हैं दोनों टीमें

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा (उपकप्तान),​ शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.

टीम इंडिया : इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंग्याल खारोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई, नवीन-उल-हक.

भारत बनाम अफगानिस्तान (T20 सीरीज)

भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 13 सितंबर से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को, दूसरा टी-20 15 सितंबर और तीसरा टी-20 मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा. तीनों ही मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेले जाएंगे.

मैच तारीख दिन मुकाबला समय (IST) वेन्यू
 पहला T20I 13 सितंबर 2026 रविवार अफगानिस्तान VS भारत शाम 7:00 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
दूसरा T20I 15 सितंबर 2026 मंगलवार अफगानिस्तान VS भारत शाम 7:00 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
 तीसरा T20I 17 सितंबर 2026 गुरुवार अफगानिस्तान VS भारत शाम 7:00 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

ये भी पढ़ें: ये हैं अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, सिर्फ एक है अभी भी टीम इंडिया का हिस्सा

Continue reading on the app

Gotmar Mela 2026: MP के Pandhurna में शुरू हुआ गोटमार मेला, 40 लोग घायल, Jam River में पत्थरबाजी

खबरों की शुरुआत करते हैं बड़ी खबर के साथ जो पांडुरना से सामने आ रही है. जहां खूनी गोट मार मेले का आगाज किया गया है. जाम नदी में पलाश का झंडा लगाया गया है. पूजा के बाद पत्थरों का खेल शुरू होगा और गोटमार में अब तक 40 लोग घायल हो चुके हैं. प्राथमिक उपचार के बाद फिर मैदान में लौटे हैं लोग और पांडुर सावरगांव के बीच जमकर पथराव हो रहा है. प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. अस्त्र-श-शस्त्र और गोफन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है. जाम नदी किनारे बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं और तमाम लोग यहां पर देखने के लिए  भी आए हुए हैं. तो पंदुड़ना से खबर आपको बता रहे हैं. जहां खूनी गोट मार मेले का आगाज हो चुका है.

जाम नदी में पलाश का झंडा लगाया गया है. पूजा के बाद पत्थरों का खेल शुरू हुआ है और गोट मार में अब तक करीब 40 लोग घायल हुए हैं. को प्राथमिक उपचार के बाद वह वापस मैदान में लौट चुके हैं और पथराव चालू कर चुके हैं. पानुना सावरगांव के बीच जमकर पथराव हो रहा है. तस्वीरें भी सामने आई और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. मौके पर एंबुलेंस को भी तैयार रखा गया है. हालांकि अस्त्र और शस्त्र के सहित गोफन के ऊपर प्रतिबंध लगाया गया है. जाम नदी के किनारे बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं. पथराव कर रहे हैं और साथ ही बड़ी संख्या में लोग इस टकराव को देखने के लिए भी पहुंचे हुए हैं.

Continue reading on the app

  Sports

312 पर 7 विकेट गिर चुके थे... फिर आया रजाउल्लाह का बवंडर, 9 छक्के जड़कर की 18 साल पुराने विश्व कीर्तिमान की बराबरी

Razaullah hits 9 sixes equals world records: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो हार के बाद पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव हुए, जिसका असर एजबेस्टन टेस्ट में दिखा. 21 साल के तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने नौवें नंबर पर उतरकर 63 गेंदों में 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली. 9 छक्के जड़कर उन्होंने डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्कों के टिम साउदी के 18 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की, साथ ही नंबर 9 पर डेब्यू में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड भी साझा किया. Sat, 12 Sep 2026 01:30:03 +0530

  Videos
See all

Iran America War Updates: ईरान ने उड़ाए अमेरिकी बेस! US Base पर भीषण हमला | Iran War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T22:30:11+00:00

Rajasthan Nikay Chunav: राजस्थान निकाय चुनाव में हो गया खेला! | Breaking | Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T22:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers