Responsive Scrollable Menu

BRICS समिट पर दो गुट में बंटी कांग्रेस, चिदंबरम ने उठाया सवाल तो थरूर ने बताया मोदी सरकार की उपलब्धि

नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS समिट से पहले कांग्रेस में मतभेद सामने आए हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने BRICS जैसे बहुपक्षीय संगठनों की सदस्यता से भारत को मिलने वाले ठोस फायदे पर सवाल उठाया है. वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत में BRICS सम्मेलन की मेजबानी को देश की कूटनीतिक ताकत और वैश्विक प्रभाव का संकेत बताया है. दोनों नेताओं की अलग-अलग राय के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.

चिदंबरम ने पूछा- BRICS से भारत को क्या फायदा?

पी. चिदंबरम ने बुधवार को सवाल उठाया कि भारत BRICS के साथ-साथ G20, QUAD और शंघाई सहयोग संगठन (SCO) जैसे कई महत्वपूर्ण बहुपक्षीय संगठनों का सदस्य है. ऐसे में यह विचार करने की जरूरत है कि इन संगठनों से भारत को वास्तव में कितना ठोस लाभ मिला है.

उन्होंने BRICS सम्मेलनों का भी जिक्र किया. भारत में इससे पहले 2012, 2016 और 2021 में BRICS से जुड़े सम्मेलन हो चुके हैं. चिदंबरम का सवाल इसी संदर्भ में था कि इतने वर्षों में इन मंचों की सदस्यता से भारत को हासिल हुए व्यावहारिक और ठोस लाभ का आकलन किया जाना चाहिए.

थरूर ने बताया BRICS का महत्व

दूसरी ओर, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने BRICS को ग्लोबल साउथ के लिए महत्वपूर्ण मंच बताया. शनिवार को उन्होंने कहा कि भारत में इस तरह के बड़े सम्मेलन का आयोजन देश की कूटनीतिक क्षमता को दर्शाता है.

थरूर के मुताबिक, 11 सदस्य देशों के शीर्ष नेताओं का भारत आना और उन्हें एक मंच पर साथ लाना अपने आप में भारत की बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ में 100 से अधिक देश हैं, लेकिन BRICS में शामिल 11 प्रमुख देश दुनिया की बड़ी आबादी और करीब 41 प्रतिशत वैश्विक GDP का प्रतिनिधित्व करते हैं. इसलिए BRICS को नजरअंदाज करना संभव नहीं है.

12-13 सितंबर को दिल्ली में BRICS समिट

18वां BRICS समिट 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा. सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत 11 सदस्य देशों के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की बात कही गई है. समिट में वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार, टेक्नोलॉजी और ऊर्जा सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. भारत की अध्यक्षता में होने वाला यह सम्मेलन देश के लिए अपनी कूटनीतिक प्राथमिकताओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखने का अवसर भी होगा.

BRICS के सामने कई चुनौतियां भी

हालांकि, थरूर ने BRICS की चुनौतियों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि सभी सदस्य देशों के विदेश नीति संबंधी हित और प्राथमिकताएं एक जैसी नहीं हैं. इसलिए बड़े अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर एकमत बनाना आसान नहीं है. उन्होंने ईरान-इजराइल और रूस-यूक्रेन जैसे मुद्दों का उदाहरण दिया. मई में हुई BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक में इन विषयों पर सदस्य देशों के बीच मतभेद सामने आए थे और साझा बयान जारी नहीं हो सका था. ऐसी स्थिति में भारत ने BRICS अध्यक्ष के तौर पर अपनी ओर से चेयर डिक्लेरेशन जारी किया था. थरूर के अनुसार, अगर आगामी सम्मेलन में भी बड़े वैश्विक मुद्दों पर सहमति नहीं बनती है तो BRICS की एकजुटता को लेकर सवाल उठ सकते हैं. यह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक चुनौती होगी.

BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

चिदंबरम और थरूर के बयानों के बीच BJP ने कांग्रेस पर राजनीतिक हमला बोला है. BJP प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने थरूर के बयान को चिदंबरम की टिप्पणी के विपरीत बताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि थरूर द्वारा BRICS समिट को भारत के लिए बड़ी प्रतिष्ठा बताना कांग्रेस के भीतर अलग-अलग राय को दिखाता है. इस तरह BRICS समिट शुरू होने से पहले ही कांग्रेस नेताओं के बयानों ने राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है. एक तरफ भारत के लिए BRICS की उपयोगिता और ठोस लाभ पर सवाल उठाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इसे भारत की बढ़ती कूटनीतिक भूमिका और वैश्विक मंच पर प्रभाव दिखाने वाला महत्वपूर्ण अवसर बताया जा रहा है.

 

 

 

Continue reading on the app

भारत के साथ होने वाले ऐतिहासिक मैच से पहले जापान के कप्तान ने भरी हुंकार, बोले-'यह बहुत रोमांचक होगा...'

India VS Japan: एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही जापान रवाना होने वाली है. मगर, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले टीम इंडिया मेजबान जापान के साथ एक टी-20 आई मैच खेलने वाली है. ये एक ऐतिहासिक मुकाबला होगा, जो 22 सितंबर को खेला जाएगा. इस मैच से पहले जापान के कप्तान केंडल कादोवाकी फ्लेमिंग ने हुंकार भरी है और उनका मानना है कि यह जापान में क्रिकेट की नई शुरुआत कर सकता है.

22 सितंबर को जापान और भारत के बीच होगा ऐतिहासिक मैच

22 सितंबर 2026 को भारत और जापान क्रिकेट के मैदान पर पहली बार आमने-सामने होंगे. दोनों देशों के बीच यह ऐतिहासिक T20I मुकाबला जापान के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. मैच दोपहर 1 बजे स्थानीय समय पर शुरू होगा. यह मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि उसे दुनिया की मजबूत टीमों में शामिल भारत के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा. भारतीय टीम मौजूदा टी20 विश्व चैंपियन है, जबकि जापान इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहचान मजबूत करने की कोशिश कर रहा है. मुकाबला जापान में क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में भी अहम कदम माना जा रहा है.

क्या बोले जापान के कप्तान?

जापान के कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग का मानना ​​है कि इस महीने के आखिर में भारत के खिलाफ होने वाला ऐतिहासिक T20I मैच उनके देश में क्रिकेट के लिए कुछ बहुत बड़े बदलाव की शुरुआत हो सकता है.

काडोवाकी-फ्लेमिंग ने PTI से कहा, "भारत के खिलाफ खेलना बहुत रोमांचक मौका होगा, लेकिन हम सिर्फ़ इस मौके का जश्न मनाने के लिए वहां नहीं जा रहे हैं. हम यह दिखाने जा रहे हैं कि एक पुरुष टीम के तौर पर हम क्या कर सकते हैं. जाहिर है, भारत जैसी टीम हर मामले में मजबूत है, चाहे वह तेज गेंदबाजी हो, बल्लेबाजी हो या स्पिन. इसलिए, दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों और इस फॉर्मेट की सबसे अच्छी टीम को खेलते हुए देखना बहुत शानदार अनुभव होगा. उम्मीद है कि यह 'फुल-मेंबर' देशों के खिलाफ खेलने और मुकाबला करने के लंबे सफर की पहली सीढ़ी होगी."

तरक्की का एक और संकेत मानते हैं कप्तान

जापान एशियन गेम्स 2026 के ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेलेगा. वहीं, पिछली बार की चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम सीधे क्वार्टर-फाइनल मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. अफगानिस्तान और नेपाल भी मुकाबला करने वाली टीमों में शामिल होंगे. काडोवाकी-फ्लेमिंग इसे जापान में इस खेल की तरक्की का एक और संकेत मानते हैं.

उन्होंने कहा, "यह बहुत रोमांचक है और मुझे लगता है कि जापान में क्रिकेट के लिए यह एक बहुत बड़ी बात है कि अफगानिस्तान और नेपाल जैसे देश यहां आ रहे हैं. कुछ साल पहले तक तो हमें लगता था कि ऐसा करना बहुत मुश्किल होगा."

काडोवाकी-फ्लेमिंग के लिए भारत के साथ होने वाले मैच का असर सिर्फ मैदान तक ही सीमित नहीं है. उन्हें उम्मीद है कि इस मौके से जापान के और भी युवा क्रिकेट से जुड़ेंगे और बैट उठाने या किसी क्लब में शामिल होने के लिए प्रेरित होंगे.

उन्होंने कहा, "जाहिर है, हम अभी शोहेई ओटानी (मेजर लीग बेसबॉल में खेलने वाले जापानी मूल के बेसबॉल खिलाड़ी) जैसे क्रिकेट स्टार बनाने से बहुत दूर हैं, लेकिन किसी न किसी को तो शुरुआत करनी ही होगी, है ना? अगर उस दौरान टीवी पर क्रिकेट देखने वाले कुछ बच्चे भी क्रिकेट बैट उठाना चाहें या जापान में किसी क्रिकेट क्लब से जुड़कर पहली बार खेलना चाहें, तो मुझे लगता है कि यह अपने आप में एक कामयाबी होगी."

ये भी पढ़ें: BCCI में हेड पोजीशन के लिए निकली वैकेंसी, डेट, सैलरी सहित जान लीजिए क्या है आवेदन की आखिरी तारीख

Continue reading on the app

  Sports

312 पर 7 विकेट गिर चुके थे... फिर आया रजाउल्लाह का बवंडर, 9 छक्के जड़कर की 18 साल पुराने विश्व कीर्तिमान की बराबरी

Razaullah hits 9 sixes equals world records: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो हार के बाद पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव हुए, जिसका असर एजबेस्टन टेस्ट में दिखा. 21 साल के तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने नौवें नंबर पर उतरकर 63 गेंदों में 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली. 9 छक्के जड़कर उन्होंने डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्कों के टिम साउदी के 18 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की, साथ ही नंबर 9 पर डेब्यू में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड भी साझा किया. Sat, 12 Sep 2026 01:30:03 +0530

  Videos
See all

Iran America War Updates: ईरान ने उड़ाए अमेरिकी बेस! US Base पर भीषण हमला | Iran War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T22:30:11+00:00

Rajasthan Nikay Chunav: राजस्थान निकाय चुनाव में हो गया खेला! | Breaking | Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T22:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers