भारत के साथ होने वाले ऐतिहासिक मैच से पहले जापान के कप्तान ने भरी हुंकार, बोले-'यह बहुत रोमांचक होगा...'
India VS Japan: एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही जापान रवाना होने वाली है. मगर, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले टीम इंडिया मेजबान जापान के साथ एक टी-20 आई मैच खेलने वाली है. ये एक ऐतिहासिक मुकाबला होगा, जो 22 सितंबर को खेला जाएगा. इस मैच से पहले जापान के कप्तान केंडल कादोवाकी फ्लेमिंग ने हुंकार भरी है और उनका मानना है कि यह जापान में क्रिकेट की नई शुरुआत कर सकता है.
22 सितंबर को जापान और भारत के बीच होगा ऐतिहासिक मैच
22 सितंबर 2026 को भारत और जापान क्रिकेट के मैदान पर पहली बार आमने-सामने होंगे. दोनों देशों के बीच यह ऐतिहासिक T20I मुकाबला जापान के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. मैच दोपहर 1 बजे स्थानीय समय पर शुरू होगा. यह मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि उसे दुनिया की मजबूत टीमों में शामिल भारत के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा. भारतीय टीम मौजूदा टी20 विश्व चैंपियन है, जबकि जापान इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहचान मजबूत करने की कोशिश कर रहा है. मुकाबला जापान में क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में भी अहम कदम माना जा रहा है.
क्या बोले जापान के कप्तान?
जापान के कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग का मानना है कि इस महीने के आखिर में भारत के खिलाफ होने वाला ऐतिहासिक T20I मैच उनके देश में क्रिकेट के लिए कुछ बहुत बड़े बदलाव की शुरुआत हो सकता है.
काडोवाकी-फ्लेमिंग ने PTI से कहा, "भारत के खिलाफ खेलना बहुत रोमांचक मौका होगा, लेकिन हम सिर्फ़ इस मौके का जश्न मनाने के लिए वहां नहीं जा रहे हैं. हम यह दिखाने जा रहे हैं कि एक पुरुष टीम के तौर पर हम क्या कर सकते हैं. जाहिर है, भारत जैसी टीम हर मामले में मजबूत है, चाहे वह तेज गेंदबाजी हो, बल्लेबाजी हो या स्पिन. इसलिए, दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों और इस फॉर्मेट की सबसे अच्छी टीम को खेलते हुए देखना बहुत शानदार अनुभव होगा. उम्मीद है कि यह 'फुल-मेंबर' देशों के खिलाफ खेलने और मुकाबला करने के लंबे सफर की पहली सीढ़ी होगी."
तरक्की का एक और संकेत मानते हैं कप्तान
जापान एशियन गेम्स 2026 के ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेलेगा. वहीं, पिछली बार की चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम सीधे क्वार्टर-फाइनल मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. अफगानिस्तान और नेपाल भी मुकाबला करने वाली टीमों में शामिल होंगे. काडोवाकी-फ्लेमिंग इसे जापान में इस खेल की तरक्की का एक और संकेत मानते हैं.
उन्होंने कहा, "यह बहुत रोमांचक है और मुझे लगता है कि जापान में क्रिकेट के लिए यह एक बहुत बड़ी बात है कि अफगानिस्तान और नेपाल जैसे देश यहां आ रहे हैं. कुछ साल पहले तक तो हमें लगता था कि ऐसा करना बहुत मुश्किल होगा."
A historic first meeting with India could be the start of something much bigger for cricket in Japan ????????????https://t.co/PqzuFNDdtQ
— ICC (@ICC) September 11, 2026
काडोवाकी-फ्लेमिंग के लिए भारत के साथ होने वाले मैच का असर सिर्फ मैदान तक ही सीमित नहीं है. उन्हें उम्मीद है कि इस मौके से जापान के और भी युवा क्रिकेट से जुड़ेंगे और बैट उठाने या किसी क्लब में शामिल होने के लिए प्रेरित होंगे.
उन्होंने कहा, "जाहिर है, हम अभी शोहेई ओटानी (मेजर लीग बेसबॉल में खेलने वाले जापानी मूल के बेसबॉल खिलाड़ी) जैसे क्रिकेट स्टार बनाने से बहुत दूर हैं, लेकिन किसी न किसी को तो शुरुआत करनी ही होगी, है ना? अगर उस दौरान टीवी पर क्रिकेट देखने वाले कुछ बच्चे भी क्रिकेट बैट उठाना चाहें या जापान में किसी क्रिकेट क्लब से जुड़कर पहली बार खेलना चाहें, तो मुझे लगता है कि यह अपने आप में एक कामयाबी होगी."
ये भी पढ़ें: BCCI में हेड पोजीशन के लिए निकली वैकेंसी, डेट, सैलरी सहित जान लीजिए क्या है आवेदन की आखिरी तारीख
Bachpan Day Care Center In Mirzapur: दिव्यांग बच्चों के लिए मिर्जापुर में बनेगा चपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार ने जारी की इतने करोड़ रुपए की पहली किश्त
Bachpan Day Care Center In Mirzapur: मिर्जापुर में बचपन डे केयर सेंटर के भवन निर्माण के लिए शासन ने पहली क़िस्त जारी कर दी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24




