'Rise And Fall 2' से अशनीर ग्रोवर का कटा पत्ता, दूसरे सीजन को होस्ट करेंगे वीरेंद्र सहवाग
Rise And Fall 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' का दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है. मेकर्स ने शो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है. इस बार शो में सबसे बड़ा बदलाव होस्ट को लेकर हुआ है. पहले सीजन को अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने होस्ट किया था, लेकिन अब उनकी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) नजर आएंगे. सहवाग इस शो के जरिए रियलिटी शो होस्टिंग में डेब्यू भी करने जा रहे हैं.
'राइज एंड फॉल 2' का प्रोमो रिलीज
'राइज एंड फॉल 2' का जो प्रोमो सामने आया है, उसमें वीरेंद्र सहवाग अपने पुराने बेबाक अंदाज में नजर आ रहे हैं. वो कहते हैं- 'इस खेल में कोई भी हमेशा ऊपर नहीं रहता और कोई भी हमेशा नीचे नहीं रहता. यही इस शो की सबसे बड़ी खासियत है.' बता दें, राइज एंड फॉल का फॉर्मेट भी इसी कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है, जहां कंटेस्टेंट्स को कभी सत्ता मिलती है तो कभी उन्हें नीचे गिरना पड़ता है. इसका पहला सीजन काफी चर्चा में रहा था. तब टीवी, सोशल मीडिया, खेल और एंटरटेनमेंट जगत के कई बड़े चेहरे इसका हिस्सा बने थे.
क्या है शो का कॉन्सेप्ट?
'राइज एंड फॉल' एक सोशल एक्सपेरिमेंट आधारित रियलिटी शो है. इसमें कंटेस्टेंट्स को दो हिस्सों में बांटा जाता है. एक तरफ 'रूलर्स' होते हैं, जो आलीशान जिंदगी जीते हैं और फैसले लेते हैं. दूसरी तरफ 'वर्कर्स' होते हैं, जिन्हें टास्क पूरे करने होते हैं. वहीं, खेल में समय-समय पर पावर बदलती रहती है और कोई भी कंटेस्टेंट ऊपर से नीचे या नीचे से ऊपर पहुंच सकता है. इस शो का ये कॉन्सेप्ट इसे बाकी रियलिटी शोज से अलग बनाता है.
ये भी पढ़ें- Friday OTT Release: वीकेंड होगा मजेदार, 'चुंबक' से 'द रिवोल्यूशनरीज' तक, देखें ये फिल्में और सीरीज
पहले सीजन के विनर थे अर्जुन
बता दें,'राइज एंड फॉल' के पहले सीजन को टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने जीता था. शो में उनके अलावा धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, किकू शारदा, कुब्रा सैत, संगीता फोगाट, पवन सिंह, आरुष भोला, अरबाज पटेल, आहाना कुमरा, आकृति नेगी, अनाया बांगर, नयनदीप रक्षित और रैपर बाली जैसे कई चर्चित चेहरे नजर आए थे. वहीं, शो में कुछ दिनों के लिए भोजपुरी स्टार पवन सिंह को भी देखा गया था. इन कंटेस्टेंट्स ने अपने गेम, रणनीति और टास्क परफॉर्मेंस से शो को काफी चर्चा में रखा था, जबकि फिनाले में अर्जुन बिजलानी ने ट्रॉफी अपने नाम की थी.
सीजन 2 में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट?
वहीं, इस बार भी इसे खेल में 15 सेलिब्रिटीज हिस्सा लेंगे. अभी तक कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक लिस्ट तो जारी नहीं की गई है. लेकिन सोशल मीडिया और टीवी गलियारों में कुछ नामों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फैसल शेख (Mr. Faisu), अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, उर्फी जावेद, राजीव अदातिया, सना मकबूल, सौरव जोशी और गौरव तनेजा जैसे नामों की चर्चा हो रही है. अब देखना होगा कि कौन सा सेलिब्रिटी शो का हिस्सा बनते हैं.
कब और कहां देख पाएंगे शो?
मेकर्स ने फिलहाल शो की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है. हालांकि मेकर्स ने ये बता दिया है कि 'राइज एंड फॉल 2' जल्द ही Amazon MX Player पर स्ट्रीम किया जाएगा. बता दें, पहले सीजन को भी दर्शकों ने इसी प्लेटफॉर्म पर देखा था. अब देखना दिलचस्प होगा कि वीरेंद्र सहवाग की एंट्री शो को कितना नया रंग देती है और इस बार कौन सा कंटेस्टेंट सत्ता की कुर्सी तक पहुंचकर गेम जीतता है.
ये भी पढ़ें- Expaliner: अक्षय कुमार से सैफ अली खान तक, किस स्टार ने 'Haiwaan' के लिए ली सबसे ज्यादा फीस?
कौन हैं तमिल संत तिरुवल्लुवर? जिनकी पुस्तक पीएम मोदी ने पुतिन को भेंट की
ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक पुस्तक भेंट की है। यह तमिल संत तिरुवल्लुवर से एक किताब है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







