Responsive Scrollable Menu

मिडिल क्लास जमकर खरीद रहा इस कंपनी की कारें, 8 महीने में 14 लाख घरों तक पुहंची; 20 लाख पर नजर

भारत की पैसेंजर व्हीकल (PV) इंडस्ट्री ने फाइनेंशियल ईयर 2027 में रिकॉर्ड 50 लाख थोक बिक्री की तरफ बढ़ रहा हैय। 50 लाख व्हीकल का यह मील का पत्थर तीन महीने पहले ही पूरा हो जाएगा, जब CY2026 इस साल 31 दिसंबर को बंद हो जाएगा।

Continue reading on the app

Ganesh Chaturthi 2026: मीशो पर छाया महाराष्ट्र! मुंबई-पुणे में बंपर खरीदारी, छोटे शहरों से रिकॉर्ड ऑर्डर

Ganesh Chaturthi 2026: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो (Meesho) पर इस साल महाराष्ट्र के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली है। राज्य के प्रमुख शहर जैसे मुंबई और पुणे इस त्योहारी सीजन के सबसे बड़े शॉपिंग हब के रूप में उभरे हैं। खास बात यह है कि गणेश चतुर्थी की यह मांग केवल बड़े महानगरों तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे कस्बों और दूर-दराज के इलाकों तक फैली, जो टियर-2, टियर-3 और टियर-4 शहरों में ई-कॉमर्स की बढ़ती पैठ को साफ तौर पर दर्शाती है।

टियर-4 बाजारों से आए सबसे ज्यादा 53% ऑर्डर
मीशो के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय स्तर पर केवल टियर-4 बाजारों से ही गणेश चतुर्थी के कुल ऑर्डर्स का 53% हिस्सा दर्ज किया गया। इसका सीधा मतलब यह है कि इस त्योहारी सीजन में प्लेटफॉर्म पर आए हर दो में से एक से ज्यादा ऑर्डर छोटे और ग्रामीण अंचल के बाजारों से आए हैं, जो देश के कोने-कोने तक डिजिटल शॉपिंग के बढ़ते क्रेज को बयां करता है।

सेलर्स की संख्या में 26% की जोरदार बढ़ोतरी
त्योहारी सीजन में कारोबारियों का उत्साह भी परवान पर रहा। इस साल गणेश चतुर्थी से जुड़े उत्पादों को मीशो पर लिस्ट करने वाले सेलर्स (विक्रेताओं) की संख्या में पिछले साल के मुकाबले लगभग 26% की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह आंकड़ा करीब 9,000 तक पहुंच गया। इनमें से सबसे दिलचस्प बात यह है कि लगभग 10 में से 7 (70%) सेलर्स नए थे, जिन्होंने पहली बार मीशो के गणेश चतुर्थी असॉर्टमेंट में हिस्सा लिया।

डेकोर और सजावट के सामानों की रही धूम
त्योहार के दौरान पारंपरिक मूर्तियां और पूजा से जुड़ी जरूरी सामग्री हमेशा की तरह खरीद के केंद्र में रहीं, लेकिन इस बार सजावट (डेकोर) के सामानों में जबर्दस्त उछाल देखा गया। आंकड़ों के अनुसार:

  • तोरण और वॉल हैंगिंग: इनकी बिक्री में पिछले वर्ष की तुलना में 139% की शानदार वृद्धि दर्ज की गई, जो दोगुने से भी अधिक हो गई।
  • डैशबोर्ड मूर्तियां और आइडल्स: ग्राहकों ने केवल घरों तक ही उत्सव को सीमित नहीं रखा, बल्कि गा गाड़ियों और अन्य जगहों के लिए भी खरीदारी की। डैशबोर्ड फिलामेंट्स और मूर्तियां 45% की सालाना वृद्धि के साथ मीशो पर तीसरी सबसे बड़ी गणेश चतुर्थी श्रेणी बन गईं।

इसके अलावा, फेस्टिव बास्केट में कृत्रिम फूल व पौधे, वॉल डेकोर, स्ट्रिंग लाइट्स, टेबल लैंप, मोमबत्तियां और पूजा सामग्री की भी भारी मांग रही, जो यह दिखाती है कि ग्राहकों ने पारंपरिक और आधुनिक सजावटी उत्पादों का एक बेहतरीन मेल इस बार खरीदा है।

Continue reading on the app

  Sports

डेब्यू पर सबसे तेज फिफ्टी… एजबेस्टन में रजाउल्लाह का तूफान, 9वें नंबर पर आकर रचा इतिहास

Razaullah Fifty vs England: पाकिस्तानी गेंदबाज रजाउल्लाह ने अपने डेब्यू मैच में ही बल्ले से इतिहास रच दिया. उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी पारी में एक रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक जड़ा. Fri, 11 Sep 2026 23:20:07 +0530

  Videos
See all

2012 के बाद 2026 में कितना बदल गया भारत । Arnab Goswami । Poochta Hai Bharat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T19:22:23+00:00

Weather Update: 20 राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट? | IMD Alert | Monsoon | Rain | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T19:30:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers