Responsive Scrollable Menu

Noida में शेयर बाजार निवेश के बहाने 50.42 लाख रुपये की Cyber Fraud, पुलिस ने दर्ज किया केस

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर व्यक्ति से 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी के संबंध में मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल ने बताया कि सेक्टर-110 स्थित ‘लोटस पनाश सोसाइटी’ निवासी ओमप्रकाश सैनी ने बृहस्पतिवार रात थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने बताया कि दो जुलाई को उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर बाजार में ऑनलाइन निवेश की जानकारी मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने इस लिंक पर क्लिक किया तो उन्हें कुछ देर बाद जालसाजों ने संपर्क किया और उनकी बातों में आकर उन्होंने ऑनलाइन निवेश शुरू कर दिया। पीड़ित के मुताबिक, जुलाई से 20 अगस्त तक उन्होंने साइबर अपराधियों के बताए अलग-अलग खातों में 50.42 लाख रुपये जमा कर दिए।

उन्होंने बताया कि निवेश की रकम उन्हें एक ऐप पर बढ़ती हुई दिखाई दे रही थी लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने ‘टैक्स’ के नाम पर और रकम जमा करने की मांग की। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

वहीं एक अन्य मामले में जालसाजों ने व्यक्ति के भविष्य निधि (पीएफ) खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिये। सूरजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मलकपुर गांव निवासी सुब्रत मंडल ने बृहस्पतिवार रात थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उन्होंने 25 मई 2025 को पीएफ से पैसे निकालने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि इसकी राशि तीन जून 2025 को उनके खाते में आ गई थी और उसी रात अज्ञात बदमाशों ने उनके खाते से ऑनलाइन 50 हजार रुपये अंतरित कर लिए।

पीड़ित ने बताया कि उनके पास एटीएम कार्ड नहीं है और वह बैंक में यूपीआई का भी इस्तेमाल नहीं करते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर भी बैंक खाते से लिंक नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

Continue reading on the app

प्लीज! मदद कीजिए, उन पर हमले कीजिए: ट्रंप के सामने दो-दो बार गिड़गिड़ाए सऊदी प्रिंस; लेकिन...

रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी प्रिंस के दो बार गुजारिश करने के बाद भी ट्रंप ने इससे सीधे इनकार कर दिया। अमेरिकी अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि प्रशासन की अभी हूतियों के खिलाफ सीधे तौर पर दखल देने की कोई योजना नहीं है।

Continue reading on the app

  Sports

Pakistan Cricket: इंग्लैंड से सूपड़ा साफ... पाकिस्तान को अब एक और झटका; WTC में बुरी तरह पिछड़ी टीम 

Pakistan Cricket: इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार झेलने वाली पाकिस्तान टीम की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीरीज गंवाने के बाद अब पाकिस्तान को स्लो ओवर रेट की सजा मिली है। ICC ने एजबेस्टन में खेले गए तीसरे टेस्ट में तय समय के मुकाबले 11 ओवर कम फेंकने के कारण पाकिस्तान के WTC खाते से 11 अंक काट दिए हैं।

ICC के मुताबिक समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद भी पाकिस्तान 11 ओवर पीछे था। इसके चलते टीम पर उसके मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है। इस पेनल्टी के बाद पाकिस्तान के पास WTC 2025-27 चक्र में सिर्फ 5 अंक रह गए हैं। उसका पॉइंट्स प्रतिशत 4.63 है।

पाकिस्तान पहले ही WTC पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे चल रहा था। इंग्लैंड दौरे के शुरुआती टेस्ट में हार के बाद टीम आठवें से नौवें स्थान पर खिसक गई थी। अब स्लो ओवर रेट की पेनल्टी ने उसकी स्थिति और खराब कर दी है। वहीं वेस्टइंडीज 30 अंकों और 20.83 प्रतिशत अंक के साथ आठवें स्थान पर है।

पाकिस्तान के लिए यह टेस्ट क्रिकेट में बेहद खराब दौर रहा है। WTC के मौजूदा चक्र में टीम ने अब तक 9 टेस्ट खेले हैं, जिसमें सिर्फ 2 में जीत मिली है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में बड़ा बदलाव भी किया गया था।

लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट 194 रन से हारने के बाद पाकिस्तान ने सात खिलाड़ियों को घर भेज दिया था। इनमें मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा और इमाम-उल-हक जैसे बड़े नाम शामिल थे। इसके अलावा टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी उनके पद से हटा दिया गया।

अब पाकिस्तान के पास WTC में वापसी के लिए सिर्फ दो सीरीज बची हैं। टीम नवंबर में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद मार्च 2027 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज होगी। पाकिस्तान के लिए इन दोनों सीरीज में ज्यादा से ज्यादा अंक हासिल करना बेहद जरूरी होगा।

दूसरी ओर वेस्टइंडीज के पास अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका है। उसकी अगली WTC सीरीज अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ होगी। ऐसे में पाकिस्तान के लिए WTC फाइनल की दौड़ में वापसी करना अब काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

Mon, 14 Sep 2026 15:24:47 +0530

  Videos
See all

Gurgaon Hit And Run Case: गुरुग्राम में गुंडागर्दी, लेडी बाइकर को मारी टक्कर | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T11:17:14+00:00

BRICS Summit 2026 News: ब्रिक्स समिट में शामिल होकर वापस लौटे Masoud Pezeshkian! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T11:17:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers