Responsive Scrollable Menu

ब्रिक्स बिजनेस फोरम सहयोग बढ़ाने का बड़ा मंच, भारत की मेहमाननवाजी खास: दक्षिण अफ्रीकी प्रतिनिधि सिखुलिले

ब्रिक्स बिजनेस फोरम सहयोग बढ़ाने का बड़ा मंच, भारत की मेहमाननवाजी खास: दक्षिण अफ्रीकी प्रतिनिधि सिखुलिले

Continue reading on the app

राहुल बोले-भारत की शिक्षा व्यवस्था युवाओं को निराश कर रही:छात्रों-अभिभावकों से अपने सुझाव साझा करने को कहा; इंदौर में छात्रों की गूंज करेंगे

राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था पीढ़ी को निराश कर रही है, जिसे बेहतर भविष्य देने के लिए बनाया गया था। उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से पूछा कि उनका शिक्षा व्यवस्था से भरोसा क्यों उठ गया है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की शुरुआत उन लोगों की बात सुनने से होगी, जो रोजाना इसकी कमियों का सामना कर रहे हैं। राहुल ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से अपने अनुभव, सबूत और सुझाव ऑनलाइन साझा करने को कहा। राहुल ने यह बात छात्रों की गूंज के पांचवें कार्यक्रम से पहले की है। इसका आयोजन 19 सितंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में होगा। अब तक तक कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में कार्यक्रम कर चुके हैं। इंदौर में कार्यक्रम की अनुमति अब तक नहीं मिली इंदौर में कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस और प्रशासन के बीच अनुमति का मुद्दा बना हुआ है। कांग्रेस पिछले 11 दिन से अनुमति के लिए प्रयास कर रही है। इसके लिए कलेक्टर, नगर निगम, पुलिस और इंदौर विकास प्राधिकरण के स्तर पर आवेदन और प्रक्रिया चल रही है। कांग्रेस का कहना है कि अनुमति मिले या नहीं, कार्यक्रम होकर रहेगा। वहीं प्रशासन का कहना है कि अनुमति निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था के आधार पर दी जाएगी। 22 अगस्त: राहुल बोले- महिलाओं के खिलाफ 3 तरह से हिंसा राहुल गांधी ने पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में महिलाओं की आजादी और पितृसत्ता के मुद्दे पर एक घंटा 16 मिनट बात की थी। राहुल ने कहा था कि महिलाओं के खिलाफ 3 तरह से हिंसा होती है। पहली- पैदा होते ही हत्या, दूसरी- शारीरिक अत्याचार, तीसरी- आर्थिक बंदिशें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, नौकरी, संपत्ति और अपने फैसले लेने की पूरी आजादी मिलनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… 8 अगस्त: राहुल बोले- रील 21वीं सदी का नशा है राहुल ने प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में 47 मिनट बात की थी। उन्होंने कहा, 'सिस्टम ने युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा दिया है। इनसे कहा जाता है कि आपको जितनी रील बनाना है, बनाओ। मजदूरी करो। 21वीं सदी का नशा लो, लेकिन नौकरी नहीं मिल सकती है।' उन्होंने कहा, ‘परिवारों से लाखों करोड़ रुपए लिए जाते हैं और बदले में BA-MA की डिग्री मिलती है, लेकिन यह सर्टिफिकेट रोजगार की गारंटी नहीं देता। आज हजार में से सिर्फ 12 युवाओं को परमानेंट नौकरी मिल रही है।’ पूरी खबर पढ़ें… 17 जुलाई: देहरादून राहुल बोले-1% लोग पेपर लीक के रास्ते पर चलते हैं देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में आयोजित कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की थी। इसमें उन्होंने पेपर लीक, भर्ती व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया। उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ एक फीसदी लोग पेपर लीक का रास्ता अपनाते हैं, लेकिन इसकी कीमत 99 फीसदी ईमानदार और गरीब युवाओं को चुकानी पड़ती है। राहुल ने कहा कि मीडिया शादी और चीते की बात करेगी, लेकिन पेपर लीक जैसे मुद्दों पर चर्चा नहीं होगी। 17 जून: कोटा में राहुल बोले- एजुकेशन सिस्टम बच्चों को टेंशन देता है राहुल ने कोटा के दशहरा मैदान में स्टूडेंट्स से संवाद किया था। कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ में राहुल ने कहा था- ये कार्यक्रम कोई राजनीति का कार्यक्रम नहीं है, ये युवाओं, छात्रों की आवाज उठाने का मंच है। आज सिर्फ स्टूडेंट्स और युवाओं की बात होगी। राहुल गांधी ने आगे कहा- हिंदुस्तान का एजुकेशन सिस्टम अपने बच्चों को प्रेशराइज (दबाव में) करता है। यह उन्हें स्ट्रेस (तनाव) देता है। मैं चाहता हूं कि हम सब मिलकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़ें, ताकि आगे से किसी भी बच्चे को ऐसा (आत्महत्या जैसा) आत्मघाती कदम न उठाना पड़े। ------------ ये खबर भी पढ़ें… राहुल गांधी बोले- पहचान के आधार पर हमला भी त्रासदी:मणिपुरी संगीतकार को श्रद्धांजलि दी; दिल्ली में 4 दिन पहले 6 लोगों ने घर में घुसकर मार डाला था लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मणिपुर के दिवंगत संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Punjab T20: कप्तान ने 10 छक्के जड़कर ठोका शतक, 21 साल के बॉलर ने लिए 6 विकेट, फाइनल में पहुंची टीम

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के दूसरे सेमीफाइनल में लुधियाना लायन्स ने प्रभसिमरन सिंह की कप्तानी वाली जालंधर वॉरियर्स को हरा दिया और फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना अमृतसर सूरमा से होगा. Sun, 13 Sep 2026 10:34:06 +0530

  Videos
See all

Rajasthan Viral News: कंबल में छुपाकर जेल के अंदर मोबाइल चला रहे थे पूर्व MLA #baljeetyadav #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T06:07:56+00:00

Midday Meal | MP News: मध्यप्रदेश के स्कूल में बच्चों की थाली में मिले कीड़े | #mpnews #middaymeal #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T06:10:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers