Responsive Scrollable Menu

झांसी में BJP को बड़ा झटका! अधिकृत प्रत्याशी रितिका तिवारी हारीं, बागी नीता यादव ने 3 वोट से मारी बाजी

उत्तर प्रदेश के झांसी में भारतीय जनता पार्टी की रणनीति को बड़ा झटका लगने की बात सामने आई है। नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में भाजपा की अधिकृत उम्मीदवार रितिका तिवारी को बागी प्रत्याशी नीता यादव के हाथों हार का सामना करना पड़ा। नीता यादव ने विपक्षी पार्षदों और भाजपा के नाराज पार्षदों के समर्थन …

The post झांसी में BJP को बड़ा झटका! अधिकृत प्रत्याशी रितिका तिवारी हारीं, बागी नीता यादव ने 3 वोट से मारी बाजी appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

POCSO केस में रोहित चंदेल जेल से रिहा:2 महीने पहले हुई थी गिरफ्तारी, 16 साल की लड़की से छेड़छाड़-मारपीट का आरोप; चार्जशीट में धर्म-पेशा गलत

‘पांड्या स्टोर’ और सैराब जैसे पॉपुलर शोज फेम एक्टर रोहित चंदेल को POCSO केस में जमानत मिल गई है। उन पर 16 साल की लड़की का पीछा करने, बार-बार फोन करने, परेशान करने और मारपीट करने का आरोप है। मुंबई पुलिस ने उन्हें जुलाई में गिरफ्तार किया था। रोहित चंदेल पर प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज एक्ट यानी POCSO के तहत केस दर्ज है। वह करीब दो महीने से जेल में थे। चार्जशीट में पेशे और धर्म की जानकारी गलत रोहित चंदेल को पहले जमानत मिलने में मुश्किल हुई थी। केस के कागजात में कुछ गड़बड़ियां सामने आई थीं। खबरों के मुताबिक, दस्तावेजों में उनके पेशे को एक्टर की जगह गलत तरीके से बिजनेसमैन बताया गया था। चार्जशीट में उनका धर्म भी गलत दर्ज किया गया था। उनके मेडिकल रिकॉर्ड में भी गलती थी। उसमें उनकी वैवाहिक स्थिति मैरिड लिखी गई थी, जबकि रोहित चंदेल ने खुद को अविवाहित बताया है। 22 जुलाई को दूसरी जमानत अर्जी खारिज हुई थी एक्टर के वकील ने कहा था कि सरकारी कागजात में हुई गलतियों का केस पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए। हालांकि, 22 जुलाई को रोहित चंदेल की दूसरी जमानत अर्जी खारिज कर दी गई थी। इसके बाद 16 साल की शिकायतकर्ता ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया था। 10 जुलाई को घर से हुई थी गिरफ्तारी रोहित के खिलाफ 10 जुलाई को पॉक्सो एक्ट (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज) के तहत शिकायत दर्ज हुई थी। 10 जुलाई को ही उन्हें दहिसर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल एक्टर कस्टडी में हैं। शुक्रवार को मुंबई के पूर्वी उपनगर की रहने वाली नाबालिग की शिकायत मिलने पर पंत नगर पुलिस स्टेशन ने एक्टर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 78 (पीछा करना) और 115(2) (चोट पहुंचाने का इरादा) भी लगाई हैं। एक्टर पर आरोप हैं कि वह नाबालिग लड़की को अपने नंबर से कॉल कर बार-बार परेशान कर रहे थे। नाबालिग ने उनका फोन उठाना बंद किया, तो एक्टर दूसरे नंबर से बार-बार कॉल कर परेशान करने लगे। शिकायत के अनुसार, 5 जुलाई को रोहित ने लड़की को उसके घर के पास जबरदस्ती रोकने की कोशिश की और बाद में उसका पीछा भी किया। जब नाबालिग ने विरोध किया, तो एक्टर ने बहस करते हुए उसे गालियां दीं और मारपीट की। को-स्टार ने गिरफ्तारी पर जताई हैरानी ‘सैराब’ एक्ट्रेस किशोरी शहाणे ने को-स्टार रोहित की गिरफ्तारी पर रिएक्शन दिया। टेलीचक्कर से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब उन्होंने यह खबर पढ़ी, तो पहले लगा कि यह शो के प्रमोशन का हिस्सा है, क्योंकि सीरियल में भी ऐसा ही ट्रैक चल रहा है। लेकिन बाद में पता चला कि मामला सच है। उन्होंने कहा कि फिलहाल शो की शूटिंग नॉर्मल तरीके से चल रही है और उन्हें इस मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है। रोहित चंदेल का जन्म महाराष्ट्र के शहादा में हुआ था। करीब 90 ऑडिशन में रिजेक्ट होने के बाद उन्हें पहला कमर्शियल एड मिला। इसके बाद उन्होंने 2014 में शो 'हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल' से टीवी डेब्यू किया। आगे चलकर वे 'चंद्रगुप्त मौर्य', 'तमन्ना' और 'ये उन दिनों की बात है' जैसे कई धारावाहिकों में नजर आए। साल 2022 में उन्होंने डिज्नी+ हॉटस्टार की वेब सीरीज 'स्काइप लाइव' में राजकुमार का किरदार निभाया। 'काशीबाई बाजीराव बल्लाल' और 'पांड्या स्टोर' ने उन्हें घर-घर में फेमस बनाया। वर्तमान में वे टीवी शो 'सैराब' में नजर आ रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह एशियन गेम्स से बाहर:अब वेटलिफ्टिंग टीम में 4 महिला शामिल, दो एथलीट शाहनवाज -निथ्या भी नहीं जाएंगे

एशियन गेम्स से पहले भारतीय दल में बदलाव हुआ है। चोट के कारण वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह के बाहर होने के बाद एथलेटिक्स के शाहनवाज खान और निथ्या गंधे को भी टीम से हटा दिया गया है। ऋषिकांत के हटने से वेटलिफ्टिंग में भारत की पुरुष चुनौती खत्म हो गई है, जबकि एथलेटिक्स टीम अब 74 खिलाड़ियों की रह गई है। ऋषिकांत के बाहर होने से 4 महिला वेटलिफ्टर्स बचीं ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के सिल्वर मेडलिस्ट ऋषिकांत सिंह घुटने की चोट के कारण एशियन गेम्स में नहीं खेलेंगे। 60 किग्रा वर्ग के 21 वर्षीय ऋषिकांत को एक महीने के रिहैब की सलाह दी गई है। उन्हें जुलाई में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स से एक हफ्ते पहले घुटने में चोट लगी थी। इसके बावजूद उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सिल्वर मेडल जीता था। उम्मीद थी कि वह एशियन गेम्स तक फिट हो जाएंगे, लेकिन मेडिकल असेसमेंट के बाद उन्हें रिहैब की सलाह दी गई। ऋषिकांत के बाहर होने के बाद भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम में सिर्फ चार महिला खिलाड़ी रह गई हैं। इनमें टोक्यो ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू (49 किग्रा), ज्ञानेश्वरी यादव (53 किग्रा), निरुपमा देवी (61 किग्रा) और हरजिंदर कौर (69 किग्रा) शामिल हैं। शाहनवाज चोट के बीच ट्रायल में छठे रहे 18 साल के लॉन्ग जम्पर शाहनवाज खान भी एशियन गेम्स टीम से बाहर हो गए हैं। जून में नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में 8.30 मीटर की छलांग लगाने वाले शाहनवाज को चोट की परेशानी थी। उन्होंने अगस्त में वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप में 7.84 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता था। लेकिन गुरुवार को इंडियन एथलेटिक्स सीरीज फाइनल में वह सिर्फ 7.43 मीटर कूद सके और छठे स्थान पर रहे। प्रदर्शन और मेडिकल कारणों से उन्हें टीम से बाहर किया गया। निथ्या 100 मीटर ट्रायल में नौवें स्थान पर रहीं 4x100 मीटर रिले टीम के लिए चुनी गईं निथ्या गंधे भी अब एशियन गेम्स में नहीं जाएंगी। 26 साल की निथ्या ने ट्रायल में 100 मीटर रेस 11.93 सेकंड में पूरी की और नौवें स्थान पर रहीं। उनकी जगह हारिता भद्रा को 4x100 मीटर रिले टीम में शामिल किया जा सकता है। हारिता ने ट्रायल में 11.22 सेकंड का समय निकालकर 100 मीटर रेस जीती थी। चार चोटिल एथलीटों को मेडिकल क्लीयरेंस एथलेटिक्स में कुछ खिलाड़ियों के लिए राहत की खबर भी है। नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हाइट जम्पर सर्वेश कुशारे, ट्रिपल जम्पर प्रवीण चित्रावेल और 100 मीटर हर्डल्स की ज्योति याराजी को मेडिकल क्लीयरेंस मिल गया है। 400 मीटर हर्डल्स के यशस पालाक्षा को भी फिट घोषित किया गया है। ये खिलाड़ी चोट के कारण इंडियन एथलेटिक्स सीरीज फाइनल में हिस्सा नहीं ले सके थे। 74 सदस्यीय एथलेटिक्स दल शनिवार को जापान जाएगा एथलेटिक्स टीम में तीन खिलाड़ियों के हटने के बाद अब 74 सदस्यीय दल शनिवार को नई दिल्ली से जापान रवाना होगा। टीम टोक्यो के पास त्सुकुबा यूनिवर्सिटी में छोटा अनुकूलन शिविर लगाएगी और 21 सितंबर को आयची-नागोया पहुंचेगी। Sat, 12 Sep 2026 00:35:38

  Videos
See all

Akash Anand SP Join: आकाश आनंद को लेकर अखिलेश का बड़ा प्लान? UP Election 2027 | BJP | UP Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T01:15:35+00:00

Suvendu Adhikari: मंदिर में बैठकर मछली खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T01:15:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers