UP Election 2027: मेरठ की 7 विधानसभा सीटें तय करेंगी यूपी की सियासत?
Kursi Ka Countdown: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कुल 7 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर (सुरक्षित), किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ शहर और मेरठ दक्षिण शामिल हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच रहा था. भाजपा ने मेरठ कैंट, मेरठ दक्षिण, सरधना, सिवालखास और हस्तिनापुर समेत 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि समाजवादी पार्टी ने मेरठ शहर और किठौर सीट पर कब्जा किया था.
अब राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के NDA गठबंधन में शामिल होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा-RLD गठबंधन की स्थिति और मजबूत मानी जा रही है. 2024 के लोकसभा चुनाव में मेरठ सीट से भाजपा के टिकट पर अभिनेता अरुण गोविल सांसद चुने गए, जिससे क्षेत्र में भाजपा का प्रभाव और चर्चा में रहा. मेरठ की राजनीति में जाट, मुस्लिम, दलित, त्यागी और गुर्जर मतदाताओं की अहम भूमिका मानी जाती है. शहरी सीटों पर भाजपा का प्रभाव मजबूत है, जबकि ग्रामीण और मुस्लिम बहुल इलाकों में सपा और दूसरे क्षेत्रीय दल भाजपा को चुनौती देते रहे हैं.
मेरठ जिले की जनसंख्या
2011 की जनगणना के मुताबिक मेरठ जिले की कुल आबादी 34,43,689 थी, जिसमें 18,25,743 पुरुष और 16,17,946 महिलाएं शामिल थीं. जिले की कुल साक्षरता दर 72.84 प्रतिशत थी. हालांकि, पुरुषों और महिलाओं की साक्षरता में काफी अंतर रहा. पुरुषों की साक्षरता दर 80.74 प्रतिशत, जबकि महिलाओं की 63.98 प्रतिशत थी. मेरठ में जनसंख्या घनत्व 1,346 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर और लिंगानुपात 1,000 पुरुषों पर 886 महिलाएं था.
आइये सिलसिलेवार ढंग से जानते हैं, एक-एक सीट के बारे में...
1. सिवालखास सीट
2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सिवालखास सीट पर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन का मुकाबला बीजेपी से हुआ. इस सीट पर आरएलडी के गुलाम मोहम्मद ने 1,01,749 वोट हासिल कर जीत दर्ज की और उन्हें कुल वोटों का 43.72 प्रतिशत मिला. वहीं, बीजेपी के मनेंद्र पाल सिंह को 92,567 वोट मिले और वे 39.77 प्रतिशत वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे. दोनों प्रत्याशियों के बीच 9,182 वोटों का अंतर रहा। बहुजन समाज पार्टी के मुकर्रम अली उर्फ नन्हे खान तीसरे स्थान पर रहे.
यह भी पढ़ें: UP Election 2027: संभल की 5 सीटों पर सपा का दबदबा या BJP का खेल?
2. सरधना सीट
2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मेरठ की सरधना विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के अतुल प्रधान ने शानदार जीत दर्ज की. उन्हें 1,18,573 वोट मिले, जो कुल वोटों का 48.76 प्रतिशत था. बीजेपी के संगीत सिंह सोम को 1,00,373 वोट मिले और वे 41.28 प्रतिशत वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे. दोनों के बीच 18,200 वोटों का अंतर रहा. वहीं, बहुजन समाज पार्टी के संजीव धामा 18,140 वोट और 7.46 प्रतिशत वोट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
3. हस्तिनापुर (SC)
2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मेरठ की सुरक्षित हस्तिनापुर सीट पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. बीजेपी के दिनेश खटीक ने 1,07,587 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि सपा के योगेश वर्मा को 1,00,275 वोट मिले. दोनों के बीच जीत का अंतर 7,312 वोट रहा. वहीं, बहुजन समाज पार्टी के संजीव कुमार 14,240 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे. इस चुनाव में भी हस्तिनापुर से जुड़ा वह राजनीतिक मिथक कायम रहा, जिसके मुताबिक इस सीट पर जिस पार्टी का प्रत्याशी जीतता है, उत्तर प्रदेश में सरकार भी उसी दल की बनती है.
4. किठौर सीट
2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मेरठ की किठौर सीट पर मुकाबला बेहद करीबी रहा. समाजवादी पार्टी के शाहिद मंजूर ने 1,07,104 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी के सत्यवीर त्यागी को 1,04,924 वोट मिले। दोनों के बीच महज 2,180 वोटों का अंतर रहा, जिससे मुकाबले की कड़ाई का अंदाजा लगाया जा सकता है. वहीं, बहुजन समाज पार्टी के कुशल पाल मावी 31,213 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। इस सीट पर कुल 2,52,957 वोट पड़े थे, जबकि कुल मतदाताओं की संख्या 3,65,489 थी.
5. मेरठ कैंट
2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मेरठ कैंट सीट पर बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की थी. बीजेपी के अमित अग्रवाल को 1,62,032 वोट मिले, यानी उन्हें कुल वोटों का 66.28 प्रतिशत समर्थन मिला. वहीं, रालोद की मनीषा अहलावत 43,960 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं. अमित अग्रवाल ने मनीषा अहलावत को 1,18,072 वोटों के बड़े अंतर से हराया. बहुजन समाज पार्टी के अमित शर्मा 28,519 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे, जबकि कांग्रेस के अवनीश कजला 5,096 वोट के साथ चौथे स्थान पर रहे.
यह भी पढ़ें: UP Election 2027: राजधानी लखनऊ से 300 KM दूर 'रामपुर' कैसे तय करेगा यूपी की सियासत?
6. मेरठ शहर
2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मेरठ शहर सीट पर समाजवादी पार्टी के रफीक अंसारी ने जीत दर्ज की. उन्हें 1,06,395 वोट मिले, जो कुल वोटों का 52.77 प्रतिशत था. बीजेपी के कमल दत्त शर्मा को 80,330 वोट मिले और वे 39.84 प्रतिशत वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे. दोनों के बीच 26,065 वोटों का अंतर रहा. वहीं, कांग्रेस के रंजन शर्मा को 5,333 वोट मिले और वे 2.64 प्रतिशत वोट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
7. मेरठ दक्षिण सीट
2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मेरठ दक्षिण सीट पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच करीबी मुकाबला देखने को मिला. बीजेपी के डॉ. सोमेंद्र सिंह तोमर ने 1,29,667 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि सपा के मोहम्मद आदिल को 1,21,725 वोट मिले. दोनों के बीच जीत का अंतर 7,942 वोट रहा. वहीं, बहुजन समाज पार्टी के कुंवर दिलशाद अली को 39,857 वोट मिले और वे 13.36 प्रतिशत वोट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
अब आगे क्या होगा?
2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मेरठ की सातों सीटों पर मुकाबला पिछले चुनाव के मुकाबले ज्यादा दिलचस्प हो सकता है. बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच सीधी टक्कर के साथ राष्ट्रीय लोक दल (RLD) का गठबंधन और बदलते जातीय समीकरण भी चुनावी नतीजों पर असर डाल सकते हैं. मेरठ में मुस्लिम और दलित मतदाताओं के साथ जाट, गुर्जर, ठाकुर, वैश्य और ब्राह्मण मतदाताओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जाती है. 2022 में बीजेपी ने जिले की सात में से पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि दो सीटें सपा के खाते में गई थीं. वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद बदले राजनीतिक माहौल और मतदाता सूची में हुए बदलावों से भी चुनावी समीकरण प्रभावित हो सकते हैं. इसके अलावा, आजाद समाज पार्टी और बसपा की सक्रियता कुछ सीटों पर मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकती है.
Friday OTT Release: वीकेंड होगा मजेदार, 'चुंबक' से 'द रिवोल्यूशनरीज' तक, देखें ये फिल्में और सीरीज
Friday OTT Release: वीकेंड आ गया है और अगर आप घर बैठे एंटरटेनमेंट का डोज लेना चाहते हैं तो इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आपके लिए काफी नए ऑप्शन हैं. रोमांस, ड्रामा, सस्पेंस और देशभक्ति से भरी कहानियां इस हफ्ते रिलीज हुई हैं. एक तरफ दिल छू लेने वाली 'चुंबक' तो दूसरी ओर आंदोलन की अनकही कहानी लेकर आई सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' है. चलिए देखते हैं, इस हफ्ते क्या-क्या देखने को मिलेगा.
1. द रिवोल्यूशनरीज (The Revolutionaries)
'द रिवोल्यूशनरीज' इस हफ्ते की सबसे चर्चित रिलीज में से एक है. इस सीरीज भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के उन युवा क्रांतिकारियों की कहानी दिखाई गई है, जिनके संघर्ष के बारे में कम चर्चा हुई है. कहानी ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलन का रास्ता चुनने वाले युवाओं पर बेस्ड है. इसमें भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा मुख्य भूमिका में हैं. ये सीरीज संजीव सान्याल की किताब पर बेस्ड है, जिसका निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है. ये सीरीज फ्राइडे को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है.
2. चुंबक (Chumbak)
इस वीकेंड चर्चित सीरीज में ‘चुंबक’ का नाम भी शामिल है. ये सीरीज एक पड़ोसियों के बीच के रिश्तों, परिवार और आपसी जुड़ाव को दिखाती है. सीरीज में नीना गुप्ता (Neena Gupta), देवेन भोजानी, अमायरा दस्तूर, अर्जुन बिजलानी, अनंत वी. जोशी और हेली शाह जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. इस सीरीज का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर एक दिन पहले 10 सितंबर को ही हो गया था.
ये भी पढ़ें- ‘जाहिल और जमूरे हैं', स्वरा भास्कर के जौहर कमेंट पर भड़के कुमार विश्वास, बिना नाम लिए कही ये बात
3. घमासान (Ghamasaan)
अरशद वारसी (Arshad Warsi) की फिल्म घमासान भी इस वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन है. तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अरशद वारसी एक खतरनाक डाकू के रोल में नजर आएंगे. वहीं, प्रतीक गांधी पुलिस अधिकारी का रोल प्ले कर रहे हैं. ये फिल्म कानून और अपराध की दुनिया के बीच टकराव दिखाएगी. वहीं, फिल्म में इशिता दत्ता और राजपाल यादव भीअहम रोल में है. इस सीरीज को जी 5 पर देख सकते हैं.
4. अली बाबा और 40 भूत (Ali Baba aur 40 Bhoot)
अगर आपको डर के साथ कॉमेडी देखना पसंद है तो 'अली बाबा और 40 भूत' देख सकते हैं. ये हॉरर-कॉमेडी सीरीज एक ऐसी कहानी लेकर आ रही है, जिसमें साइंस और रहस्यमयी घटनाओं का सामना दिखाया गया है. इस सीरीज में आशा नेगी (Aasha Negi) और विशाल वशिष्ठ (Vishal Vashishtha) इसमें लीड रोल में हैं. कहानी में एक रहस्यमयी मामले की तलाश के दौरान डरावनी घटनाएं सामने आती हैं. इसे आप जियो हॉटस्टर पर देख सकते हैं.
5. प्रिंस ऑफ मॉलीवुड ( Prince of Mollywood)
मलयालम सीरीज 'प्रिंस ऑफ मॉलीवुड' भी इस हफ्तेजियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है. सीरीज की कहानी एक ऐसे युवक की है, जो मलयालम का सुपरस्टार बनना चाहता है. हालांकि उसके करोड़पति पिता मना कर देते हैं? फिरोज के किरदार में डेन डेविस हैं. वो स्टारडम पाना चाहते हैं. इस सीरीज में उनके साथ निर्मल पलाझी, हरिशमा, विद्या विजय कुमार और कई दूसरे कलाकार भी हैं.
ये भी पढ़ें- Expaliner: अक्षय कुमार से सैफ अली खान तक, किस स्टार ने 'Haiwaan' के लिए ली सबसे ज्यादा फीस?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








