Preity Zinta का बड़ा बयान: आज Paparazzi और Social Media के दबाव में काम कर रहे कलाकार
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने कहा कि आज के कलाकारों पर पहले की तुलना में अधिक दबाव है। बढ़ती पैपराजी संस्कृति और सोशल मीडिया की दखलअंदाजी के कारण उन्हें लगातार कड़ी सार्वजनिक निगरानी का सामना करना पड़ता है, जिससे पहले के कलाकारों को नहीं जूझना पड़ता था।
अभिनेत्री जिंटा वर्ष 2016 में शादी के बाद अमेरिका जाकर बस गईं थीं। वह अपनी आगामी जासूसी हास्य फिल्म “वाइब” के प्रचार के लिए मुंबई लौटीं जिसमें वह कुणाल खेमू के साथ दिखाई देंगी। फिल्म “वाइब” में जिंटा जासूस मैडम एच की अनोखी भूमिका में नजर आएंगी। सनी देओल के साथ उनकी विभाजन पर आधारित फिल्म “बंटवारा 1947” की रिलीज के कुछ ही सप्ताह बाद यह सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म में वह दो अनाड़ी दोस्तों को एक बेहद महत्वपूर्ण गुप्त मिशन के लिए भर्ती कर उन्हें प्रशिक्षण देने वाली जासूस की भूमिका निभा रही हैं।
जब उनसे पूछा गया कि फिल्मों में वापसी के बाद सबसे बड़ा सांस्कृतिक बदलाव उन्हें क्या लगा, तो उन्होंने कहा कि अब अभिनय में फिल्म के सेट से बाहर की चीजों से भी निपटना शामिल है। जिंटा ने पीटीआई-को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “मेरे लिए सबसे बड़ा सांस्कृतिक बदलाव फिल्मों से जुड़ा नहीं है, बल्कि फिल्मों के आसपास की चीजों से जुड़ा है। जैसे, पैपराजी और सोशल मीडिया की दखलअंदाजी।
पहले हमें सिर्फ सेट पर जाकर अभिनय करना होता था और काम खत्म करना होता था। अब, यहां आप कैसे कपड़े पहनते हैं, यह महत्वपूर्ण है, एयरपोर्ट पर आपका पहनावा कैसा है, यह भी महत्वपूर्ण है। अगर आप दुखी हैं, तो आपको भी फैशनेबल तरीके से दुखी दिखना है और अगर आप खुश हैं, तो आपको फैशनेबल तरीके से खुश दिखना है।”
कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने अपने निर्माण बैनर ड्रोंगो फिल्म्स के तहत, अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के सहयोग से इस फिल्म का निर्माण किया है। “वाइब” 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में कुणाल खेमू के साथ स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर भी अभिनय कर रहे हैं।
भारत में iPhone की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड! 41% तक बढ़े दाम, जानें कौन-सा मॉडल हुआ सबसे महंगा
iPhone Price Hike in India: Apple ने नए iPhone मॉडल्स की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर भारत में अपने मौजूदा iPhone लाइनअप की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया है। कंपनी ने कुछ मॉडल्स की कीमतों में 41 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। खास बात यह है कि पुराने iPhone मॉडल्स की कीमत घटाने की सामान्य रणनीति के उलट इस बार Apple ने कीमतें बढ़ाई हैं। भारत में की गई यह बढ़ोतरी उन बाजारों में सबसे बड़ी कीमत बढ़ोतरी में से एक है, जहां Apple ने इस साल iPhone की कीमतों में बदलाव किया है।
अमेरिका में भी बढ़ी iPhone की कीमत
Apple ने अमेरिका में भी बुधवार देर रात अपने कुछ iPhone मॉडल्स की कीमतें बढ़ाईं। हालांकि, वहां कीमतों में बढ़ोतरी करीब 10 से 21 प्रतिशत के बीच रही। इसके मुकाबले भारत में कुछ मॉडल्स काफी ज्यादा महंगे हुए हैं। यह कीमत बढ़ोतरी Apple के सितंबर में आयोजित 'Surprise and Shine' इवेंट के बाद सामने आई है। इस इवेंट में कंपनी के नए CEO जॉन टर्नस ने Apple का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo पेश किया।
मेमोरी और स्टोरेज चिप की बढ़ती लागत बनी वजह
Apple पहले ही दुनियाभर में iPhone की कीमतें बढ़ाने की योजना का संकेत दे चुका था। कंपनी ने इसके पीछे मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती कीमतों को प्रमुख वजह बताया था। AI की बढ़ती मांग के कारण डेटा सेंटर कंपनियां बड़ी मात्रा में मेमोरी और अन्य जरूरी कंपोनेंट्स खरीद रही हैं। इससे इन कंपोनेंट्स की सप्लाई पर दबाव बढ़ा है और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों के बीच सीमित सप्लाई को लेकर प्रतिस्पर्धा तेज हुई है। इस बढ़ती लागत का असर अब स्मार्टफोन की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है।
भारत में iPhone 17 की कीमत करीब 21% बढ़ी
भारत Apple के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में शामिल है। इसके अलावा कंपनी अब दुनियाभर में बेचे जाने वाले iPhones के एक बड़े हिस्से को भारत में असेंबल भी करती है। इसके बावजूद भारतीय ग्राहकों को कीमतों में बढ़ोतरी से राहत नहीं मिली है। भारत में कंपोनेंट्स पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी और 18 प्रतिशत GST के कारण iPhone की कीमतें पहले से ही अमेरिका की तुलना में ज्यादा रहती हैं।
ये भी पढ़े-ः OnePlus N6 Lite: लॉन्च से पहले सामने आया डिजाइन, ब्लैक-ग्रीन कलर में आएगा नया बजट फोन; देखें फीचर्स
नए बदलाव के बाद भारत में iPhone 17 के बेस स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 21 प्रतिशत बढ़कर 99,900 रुपये हो गई है। वहीं, iPhone Air के 1TB वेरिएंट की कीमत में सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसकी कीमत 41 प्रतिशत बढ़कर 2,24,900 रुपये हो गई है।
अमेरिका और भारत की कीमतों में बड़ा अंतर
अमेरिका में इसी तरह के मॉडल्स की कीमतों में तुलनात्मक रूप से कम बढ़ोतरी हुई है। बेस iPhone 17 की अमेरिकी कीमत करीब 13 प्रतिशत बढ़कर 899 डॉलर हो गई है। वहीं, iPhone Air के 1TB वेरिएंट की कीमत अमेरिका में 21 प्रतिशत बढ़कर 1,699 डॉलर हुई है। इस तरह भारत और अमेरिका के बीच iPhone की कीमतों में अंतर और ज्यादा बढ़ गया है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जताई नाराजगी
भारत में iPhone की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स और कमेंटेटर्स ने प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों का कहना है कि नई कीमतों के बाद iPhone भारतीय ग्राहकों के लिए और ज्यादा लक्जरी प्रोडक्ट बन गया है। कई यूजर्स ने Apple के फोल्डेबल iPhone की कीमत को लेकर भी सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में फोल्डेबल iPhone की कीमत अमेरिका के मुकाबले करीब 1,100 डॉलर ज्यादा है। ऐसे में भारत में Apple के प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों पर कीमतों में यह बढ़ोतरी सीधा असर डाल सकती है।
नोट: कीमतों में बदलाव और अलग-अलग बाजारों में अंतर टैक्स, इंपोर्ट ड्यूटी और स्थानीय लागतों के कारण हो सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi






