Responsive Scrollable Menu

Delhi के Bharat Mandapam में BRICS का पावर शो, Putin का भव्य स्वागत, Xi Jinping के आगमन से पहले हलचल

Delhi के Bharat Mandapam में BRICS का पावर शो, Putin का भव्य स्वागत, Xi Jinping के आगमन से पहले हलचल राजधानी दिल्ली का भारत मंडपम इस समय वैश्विक कूटनीति और शक्ति संतुलन का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है। 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026) का औपचारिक आगाज ब्रिक्स बिजनेस फोरम के साथ हो गया है, जिसमें सदस्य देशों के शीर्ष कारोबारी, उद्योगपति और सरकारों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इस महामंथन के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच चुके हैं। सम्मेलन के सबसे अहम पड़ावों में से एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच होने वाली द्विपक्षीय मुलाकात है, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। इस बैठक में द्विपक्षीय व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा और सामरिक रिश्तों पर बड़े फैसले संभव हैं। वहीं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आगमन को लेकर भी हलचल तेज है। भारत मंडपम से लेकर राजधानी के VVIP रूट्स पर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए गए हैं। #BRICSSummit2026 #BharatMandapam #ModiPutinMeet #PutinInIndia #BRICS2026 #XiJinping #WorldLeaders #DelhiLive #BreakingNews #GlobalDiplomacy ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

स्वरा भास्कर के जौहर कमेंट पर बवाल, कुमार विश्वास ने बिना नाम लिए साधा निशाना

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत से जुड़े स्वरा भास्कर के पुराने जौहर वाले बयान को लेकर विवाद एक बार फिर चर्चा में है। राजपूत समाज और करणी सेना की नाराजगी के बीच अब कवि कुमार विश्वास की प्रतिक्रिया सामने आई है।

उन्होंने स्वरा भास्कर का नाम लिए बिना उन लोगों पर निशाना साधा, जो कुछ घंटों की फिल्म या कहानी के आधार पर इतिहास और संस्कृति की व्याख्या करते हैं। कुमार विश्वास ने राजस्थान के इतिहास, महाराणा प्रताप और बलिदान की परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सही इतिहास बताना ज्यादा जरूरी है।

कुमार विश्वास ने बिना नाम लिए स्वरा भास्कर पर साधा निशाना

कुमार विश्वास ने अपने बयान में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी टिप्पणी को स्वरा भास्कर के जौहर वाले बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी फिल्म के कुछ घंटों के कंटेंट, किसी कहानी या उसके किसी हिस्से से राजस्थान के गौरवशाली इतिहास और वहां हुए बलिदानों को मिटाया नहीं जा सकता। उनका कहना था कि इतिहास की अहमियत किसी फिल्म या कलाकार की राय से कम नहीं होती।

जौहर कमेंट को लेकर क्यों बढ़ा विवाद

स्वरा भास्कर ने फिल्म पद्मावत में दिखाए गए जौहर के दृश्य को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने रानी पद्मावती और उनके साथ जौहर करने वाली महिलाओं के संदर्भ में आपत्तिजनक मानी गई भाषा का इस्तेमाल किया था। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हुई और राजपूत संगठनों की ओर से भी विरोध सामने आया।

पद्मावत और इतिहास को लेकर पहले भी हुआ था बड़ा विवाद

फिल्म पद्मावत की रिलीज से पहले भी इसके कथानक और रानी पद्मावती के चित्रण को लेकर देशभर में विवाद हुआ था। फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में थे। राजपूत संगठनों ने फिल्म के कुछ हिस्सों और इतिहास के कथित चित्रण पर आपत्ति जताई थी। बाद में फिल्म रिलीज हुई और इसके नाम से लेकर कई पहलुओं को लेकर भी सार्वजनिक बहस जारी रही।

कुमार विश्वास ने सुनाया राजस्थान के इतिहास का उदाहरण

कुमार विश्वास ने अपनी बात को सिर्फ फिल्म और विवाद तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने राजस्थान के इतिहास और महाराणा प्रताप का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी को अपनी स्वतंत्रता, सम्मान और संघर्ष की भावना को समझना है तो उसे उन ऐतिहासिक स्थानों को देखना चाहिए, जहां इन घटनाओं की यादें जुड़ी हैं।

कुमार विश्वास ने खास तौर पर कुंभलगढ़ का जिक्र करते हुए महाराणा प्रताप के जन्मस्थान से जुड़े इतिहास को समझने की बात कही। उनके अनुसार, ऐसे स्थानों पर जाकर बच्चों को यह समझाया जा सकता है कि स्वतंत्रता, सम्मान और अपने मूल्यों के लिए संघर्ष का क्या मतलब होता है।

विवाद से आगे बढ़कर इतिहास समझाने पर जोर

कुमार विश्वास की प्रतिक्रिया का सबसे अहम हिस्सा उनका यह संदेश रहा कि किसी टिप्पणी पर केवल गुस्सा करने के बजाय आने वाली पीढ़ी को इतिहास बताना ज्यादा जरूरी है। उनका कहना था कि यदि समाज खुद अपने इतिहास और परंपराओं से बच्चों को परिचित नहीं कराएगा, तो बाद में दूसरे लोगों की बातों पर नाराजगी जताने से समस्या हल नहीं होगी।

स्वरा भास्कर के जौहर कमेंट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब इतिहास, सिनेमा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर एक बड़ी बहस का हिस्सा बन गया है। एक तरफ कलाकारों को अपनी राय रखने का अधिकार है, वहीं दूसरी ओर ऐतिहासिक घटनाओं और धार्मिक-सांस्कृतिक भावनाओं से जुड़े विषयों पर सार्वजनिक बयान देते समय संवेदनशीलता की जरूरत भी रहती है।

 

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए सुपर संडे, कल एशिया कप फाइनल के साथ भारत-अफगानिस्तान T20 से बढ़ेगा रोमांच

Indian Cricket Team: क्रिकेट फैंस के लिए कल यानी 13 सितंबर (रविवार) का दिन एक्शन से भरपूर रहने वाला है. दिन का पहला मुकाबला भारतीय मेंस टीम का अफगानिस्तान के साथ होगा. वहीं, महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका से टकराएगी. ऐसे में आइए जानते हैं दोनों मुकाबलों से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां. Sat, 12 Sep 2026 12:32:17 +0530

  Videos
See all

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली पहुंचे, BRICS Summit में PM मोदी से होगी मुलाकात | Xi Jinping | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T07:06:17+00:00

BRICS समिट के लिए दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T07:06:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers