खचाखच भरी मुंबई लोकल से गिरी महिला, मदद के बजाय देखते रहे लोग, VIDEO पर भड़के यूजर्स
Mumbai Local Viral Video: मुंबई लोकल से महिला के गिरने का वीडियो वायरल हो रहा है। हादसे के बाद मदद न मिलने और लोगों के रवैये पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर गुस्सा जाहिर किया।
Pocket Entertainment का वार्षिक राजस्व 70 प्रतिशत बढ़कर 50 करोड़ डॉलर पहुंचा
ऑडियो मनोरंजन मंच पॉकेट एफएम एवं माइक्रो-ड्रामा ऐप पॉकेट सागा की मूल कंपनी पॉकेट एंटरटेनमेंट का सालाना राजस्व 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर के पार पहुंच गया है। कंपनी ने सालाना आधार पर 70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि यह वृद्धि पॉकेट एफएम के वैश्विक विस्तार और सामग्री तैयार करने, उत्पादन, निजीकरण तथा वितरण में कृत्रिम मेधा (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल से हुई है।
कंपनी के अनुसार, पॉकेट एफएम उसकी वृद्धि का मुख्य आधार बना हुआ है और मंच पर राजस्व बरकरार रखने की दर 44 प्रतिशत से बढ़कर 76 प्रतिशत हो गई है। पिछले एक साल में कंपनी ने ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस में विस्तार किया। पॉकेट एंटरटेनमेंट ने बताया कि एआई और वास्तविक समय में श्रोताओं से मिलने वाली जानकारी के इस्तेमाल से नये बाजारों में शुरुआत करने का समय करीब 12 महीने से घटकर दो महीने हो गया है।
पॉकेट एंटरटेनमेंट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं सह-संस्थापक रोहन नायक ने कहा, ‘‘एआई मनोरंजन के एक बिल्कुल नए दौर की शुरुआत कर रहा है। यह ऐसा दौर है जिसमें उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री की भरमार होगी, एक व्यक्ति द्वारा संचालित स्टूडियो भी ‘ब्लॉकबस्टर’ सामग्री तैयार कर सकेंगे और हर व्यक्ति के लिए बेहद व्यक्तिगत अनुभव उपलब्ध होंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi








