Responsive Scrollable Menu

ग्वालियर में आबकारी विभाग का एक्शन, अलग अलग ठिकानों से 107 लीटर अवैध शराब जब्त, 1200 लीटर गुड़ लहान नष्ट किया

सागर में हुए जहरीली शराब काण्ड के बाद से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की नाराजगी और निर्देश के बाद से पुलिस और आबकारी अमला फील्ड में है और लगातार शराब माफिया पर कार्रवाई कर रहा है, ग्वालियर जीएल एमें भी ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है पुलिस और आबकारी विभाग ने मुखबिर तंत्र को एक्टिवकर दिया है और सूचना मिलते ही दबिश दे रहे हैं, इसी क्रम में गुरुवार को आबकारी विभाग के तीन जगह कार्रवाई की और 107 लीटर अवैध शराब जब्त किया वहीं 1200 लीटर गुड़ लहान नष्ट किया।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद ग्वालियर कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, संग्रहण और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, आबकारी उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देशन में जिले में विशेष अभियान शुरू किया गया है  जिसके तहत आबकारी विभाग की टीमों ने नयागांव, दामोदर नगर और शंकरपुर स्टेडियम क्षेत्र में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा एवं शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की।

आबकारी विभाग को नयागांव क्षेत्र के कंजर डेरे में अवैध शराब बनाए जाने की जानकारी मुखबिर से मिली। सूचना पर आबकारी बल ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 94 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब  मिली जिसे टीम ने जब्त कर लिया । टीम को यहाँ शराब निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण, भट्टी और पात्र मिले जिसे भी जब्त कर लिया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज 

आबकारी टीम को मौके पर छह ड्रमों में करीब 1200 लीटर गुड़ लहान  रखा मिला। आबकारी टीम ने लाहन का सैंपल लेने के बाद गुड़ लहान को नष्ट कर दिया। टीम ने कच्ची हाथ भट्टी मदिरा के परिवहन के लिए रखी गई एक दोपहिया मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। दबिश की सूचना पर मौके से फरार हुए आरोपी विवेक कंजर के विरुद्ध टीम ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1), 34(2) एवं 49-A के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

दामोदर नगर और शंकरपुर में भी कार्रवाई

आबकारी विभाग की टीम को दामोदर नगर और शंकरपुर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और संग्रहण की सूचना मिली जिसपर  कार्रवाई करते हुए टीम ने  दामोदर नगर  से 45 पाव देशी प्लेन शराब जब्त किए वहीं शंकरपुर स्टेडियम क्षेत्र में दबिश देकर 11 पाव देशी प्लेन शराबऔर 6 बीयर कैन बरामद किए। टीम ने आबकारी एक्ट एक तहत दो अलग अलग प्रकरण पंजीबद्ध किये।

करीब 2 लाख 25 हजार रुपये का कुल सामान जब्त 

आबकारी विभाग के अनुसार इस कार्रवाई में जब्त अवैध मदिरा की कुल मात्रा 107 लीटर तथा गुड़ लहान की मात्रा 1200 लीटर है। जब्त की गई अवैध मदिरा, शराब निर्माण के उपकरण, भट्टी, पात्र और दोपहिया वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है। आबकारी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Continue reading on the app

“छात्रों की गूंज” से पहले जीतू पटवारी ने सीएम डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र, MP की उच्च शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम “छात्रों की गूंज” के संदर्भ में प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की कमी, परीक्षा और परिणाम में देरी तथा मूल्यांकन संबंधी गड़बड़ियों का सीधा असर विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ रहा है।इसी के साथ सरकार से विश्वविद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के लिए समयबद्ध कदम उठाने की मांग की है।

कांग्रेस नेता ने पत्र में कहा कि “छात्रों की गूंज” छात्र हित से जुड़ा गैर-राजनीतिक आयोजन है, जिसका उद्देश्य शिक्षा से संबंधित समस्याओं और आवश्यकताओं को सामने लाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था जिस संकट से गुजर रही है, वह केवल राजनीतिक आरोप नहीं है बल्कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट, विधानसभा में सरकार की ओर से दिए गए जवाब और अलग-अलग विश्वविद्यालयों से सामने आए तथ्यों से भी इसकी तस्वीर स्पष्ट होती है।

जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

उन्होंने ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी का उदाहरण देते हुए कहा कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट में वर्ष 2021-22 से 2023-24 के दौरान परीक्षा और परिणाम में लगातार देरी दर्ज की गई। स्नातकोत्तर प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम में 244 से 380 दिन तक की देरी सामने आई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इसका असर विद्यार्थियों के अगले कक्षा में प्रवेश, प्रतियोगी परीक्षाओं और नौकरी के आवेदन पर पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय के स्वीकृत शैक्षणिक पदों में लगभग 72 प्रतिशत पद रिक्त पाए गए।

17 सरकारी विश्वविद्यालयों में 793 सहायक प्राध्यापक पद खाली

प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की कमी को लेकर भी जीतू पटवारी ने सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने पत्र में विधानसभा में उपलब्ध सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 17 सरकारी विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के 1,069 स्वीकृत पदों में से 793 पद रिक्त थे। उन्होंने खरगोन के क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां सहायक प्राध्यापक के 80, सह प्राध्यापक के 40 और प्राध्यापक के 20, यानी सभी 140 स्वीकृत शैक्षणिक पद रिक्त बताए गए हैं।

रिजल्ट में गड़बड़ियों से परीक्षा व्यवस्था पर सवाल

जीतू पटवारी ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की रिजल्ट संबंधी शिकायतों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग मामलों में अंक दर्ज करने और विषय संबंधी त्रुटियों के साथ पास विद्यार्थियों को फेल दिखाए जाने जैसी शिकायतें सामने आईं। उज्जैन के दिग्विजय विश्वविद्यालय में एक विद्यार्थी की अंकसूची में 1600 में 1604 अंक दर्ज होने की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करती हैं।

अलग-अलग विश्वविद्यालयों की घटनाओं को बताया गंभीर संकट

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में परीक्षा के लगभग एक वर्ष बाद स्नातकोत्तर डिप्लोमा का परिणाम जारी होने, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर में बीसीए विद्यार्थियों के परिणाम और मूल्यांकन को लेकर उठे सवाल तथा अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा में प्रवेश पत्र पर परीक्षा का गलत समय दर्ज होने के मामलों को भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र में शामिल किया। उनका कहना है कि इन घटनाओं को अलग-अलग देखने के बजाय एक साथ देखा जाए तो प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में प्रशासनिक जवाबदेही और अकादमिक अनुशासन की स्थिति पर गंभीर सवाल उठते हैं।

आरजीपीवी के पुनर्गठन पर किए सवाल

जीतू पटवारी ने आरजीपीवी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 585 से अधिक संबद्ध महाविद्यालयों के दबाव के कारण परीक्षा और परिणाम व्यवस्था प्रभावित होने की बात सामने आई है और अब विश्वविद्यालय को तीन हिस्सों में बांटने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि सरकार को यह प्रशासनिक बोझ पहले क्यों नहीं दिखाई दिया। परीक्षा और प्रश्नपत्रों की गोपनीयता से जुड़े मामलों का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे भी गंभीर चिंता का विषय बताया।

परीक्षा में देरी से विद्यार्थियों का पूरा करियर प्रभावित

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि परीक्षा में देरी का असर सिर्फ परिणाम तक सीमित नहीं रहता। परिणाम देर से आने पर अगली कक्षा में प्रवेश प्रभावित होता है और इसका असर डिग्री, नौकरी तथा प्रतियोगी परीक्षाओं तक पहुंचता है। उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग के ई-प्रवेश पोर्टल का उदाहरण देते हुए कहा कि पूरक परीक्षा परिणाम देर से आने के कारण विद्यार्थियों के प्रवेश नवीनीकरण से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए पोर्टल दोबारा खोलना पड़ा।

रिक्त पदों और लंबित परिणामों की रिपोर्ट मांगी

जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री से प्रदेश के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों में स्वीकृत और रिक्त शैक्षणिक पदों की विश्वविद्यालयवार स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की। साथ ही रिक्त पदों को भरने के लिए समयबद्ध कैलेंडर जारी करने और परीक्षा व परिणाम के लिए बाध्यकारी अकादमिक कैलेंडर लागू करने की मांग की। उन्होंने पिछले तीन वर्षों में निर्धारित समय से देरी से हुई परीक्षाओं, लंबित परिणामों और इससे प्रभावित विद्यार्थियों की विश्वविद्यालयवार रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर रखने की भी मांग की।

बोले “युवाओं को घोषणाएं नहीं, शिक्षक और समय पर परिणाम चाहिए”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं इसलिए वे इस समस्या की गंभीरता को बेहतर समझ सकते हैं। जीतू पटवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल भवन और नाम से नहीं चलते बल्कि उनकी पहचान शिक्षक, कक्षाओं, परीक्षा व्यवस्था और समय पर आने वाले परिणामों से होती है। उन्होंने सरकार से कहा कि मध्यप्रदेश के युवाओं को घोषणाओं की बजाय शिक्षक, भाषणों की बजाय समय पर परीक्षा और आश्वासन के बजाय समय पर परिणाम चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड में गिल नहीं इस बल्लेबाज से ज्यादा उम्मीद, ट्रेंट बोल्ट ने चुना अपना फेवरेट बल्लेबाज, बोले मौसम भी लेगा बड़ा इम्तिहान

boult on kl rahul role: 22 अक्टूबर से शुरू होने वाला यह लंबा दौरा, जिसमें 10 सफेद गेंद वाले खेल भी शामिल हैं, भारत-न्यूजीलैंड खेल संबंधों के शताब्दी समारोह का हिस्सा है. बोल्ट ने यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग के आयोजकों द्वारा आयोजित इंटरव्यू में कहा, "मैं हमेशा केएल राहुल और उनकी बल्लेबाजी शैली का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं. Fri, 11 Sep 2026 17:11:10 +0530

  Videos
See all

Hamirpur में BJP और सपा की महिला नेता आमने-सामने | #Hamirpur #BJP #SP #UttarPradesh #ViralVideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T11:37:02+00:00

UP के इस गांव में 3 दिन बाद मिलता था पानी, अब हर घर में बह रहा है नल | CM Yogi | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T11:36:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers