गरियाबंद में ठप पड़ा पैरी नदी पर पुल का निर्माण, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों की बढ़ी परेशानियां
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देहरागोड़ा के आश्रित गांव खामभाड़ा में बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल है. गांव को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए पैरी नदी पर बन रहा पुल पिछले कई सालों से अधूरा पड़ा हुआ है. लगभग 5 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का निर्माण कार्य जनवरी 2025 तक पूरा हो जाना था. निर्माण में देरी होने पर समय सीमा को बढ़ाकर जून 2026 किया गया था, लेकिन यह समय सीमा बीत जाने के बाद भी काम अधूरा ही रहा. अब अधिकारियों द्वारा ठेकेदार को दिसंबर 2026 तक मौखिक रूप से काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है, जिससे स्थानीय निवासियों में काफी रोष है. मीडिया में खबर आने के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) के सेतु शाखा के अधिकारी मौके पर पहुंचे. हालांकि, समस्याओं का स्थाई समाधान करने के बजाय अधिकारियों ने वहां लगी अस्थायी लकड़ी की सीढ़ी और प्लाई को हटवाकर पुरानी सेंटरिंग प्लेटों की सीढ़ी लगा दी. ग्रामीणों का कहना है कि इस नई व्यवस्था से खतरा कम होने के बजाय और बढ़ गया है. ऊंचाई और खतरनाक स्थिति के कारण बुजुर्ग, छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाएं इस पर नहीं चढ़ पा रहे हैं.
वैश्विक अर्थव्यवस्था में जोखिम और अवसर दोनों बढ़े.., BRICS Summit से पहले जयशंकर का बड़ा संदेश
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इसी बीच शुक्रवार को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने BRICS Business Forum को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वैश्विक बाजार में भारत की बढ़ती भूमिका और देश की आर्थिक क्षमताओं …
The post वैश्विक अर्थव्यवस्था में जोखिम और अवसर दोनों बढ़े.., BRICS Summit से पहले जयशंकर का बड़ा संदेश appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Bharat Samachar






