Responsive Scrollable Menu

BRICS सम्मेलन को लेकर हाई अलर्ट, भारत मंडपम के आसपास चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर

BRICS शिखर सम्मेलन से पहले राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को जमीन से लेकर आसमान तक मजबूत किया गया है. भारत मंडपम के आसपास बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है, वहीं उन इलाकों में भी लगातार निगरानी और कॉम्बिंग की जा रही है, जहां आमतौर पर लोगों की आवाजाही बेहद कम रहती है.

इसी सुरक्षा अभियान के तहत भारत मंडपम और यमुना नदी के बीच, रिंग रोड के नजदीक मौजूद यमुना खादर के जंगली और निर्जन इलाके में दिल्ली पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान लगातार कॉम्बिंग और पेट्रोलिंग कर रहे हैं. यह इलाका घनी झाड़ियों, ऊंची घास, नमी और कई जगह दलदली जमीन वाला है. मॉनसून के दौरान ऐसे क्षेत्रों में सांप और बिच्छू जैसे जहरीले जीवों की मौजूदगी भी जवानों के लिए अतिरिक्त चुनौती बन जाती है.

झाड़ियों से लेकर खाली जमीन तक तलाशी

BRICS सम्मेलन में दुनिया के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंच रहे हैं. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों की कोशिश है कि भारत मंडपम और VVIP मूवमेंट वाले रूट के आसपास कोई ऐसा खाली क्षेत्र न रह जाए, जिसका इस्तेमाल किसी संदिग्ध गतिविधि के लिए किया जा सके. यमुना के किनारे मौजूद इस हिस्से में जवान झाड़ियों, ऊंची घास और सुनसान हिस्सों के बीच पैदल कॉम्बिंग कर रहे हैं. सुरक्षा बलों के जवान आधुनिक हथियारों और सुरक्षा उपकरणों के साथ इलाके की गहन पड़ताल कर रहे हैं. कॉम्बिंग के दौरान महिला सुरक्षाकर्मी भी टीम का हिस्सा हैं.  जवानों की चुनौती सिर्फ किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की तलाश तक सीमित नहीं है. इलाके की भौगोलिक स्थिति भी ऑपरेशन को मुश्किल बनाती है। कई स्थानों पर घनी वनस्पति, नमी और कीचड़ के कारण जवानों को सावधानी से आगे बढ़ना पड़ रहा है.

ये भी पढे़ं: Brics Summit 2026 LIVE Updates: नई दिल्ली पहुंचे रूस-नाइजीरिया के विदेश मंत्री, विदेश मंत्रालय ने गर्मजोशी के किया स्वागत

यमुना किनारे सुरक्षा पर खास फोकस

BRICS सुरक्षा व्यवस्था में यमुना नदी और उससे सटे क्षेत्रों को भी अहम माना जा रहा है. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सम्मेलन को देखते हुए यमुना नदी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी और पुराना किला क्षेत्र से भी निगरानी रखने की बात सामने आई थी. भारत मंडपम के आसपास सुरक्षा सिर्फ मुख्य प्रवेश और कार्यक्रम स्थल तक सीमित नहीं है. एयरपोर्ट, होटल, VVIP रूट और सम्मेलन स्थल के आसपास के संवेदनशील तथा खुले क्षेत्रों को भी सुरक्षा प्लान में शामिल किया गया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक सम्मेलन के लिए करीब 15 हजार पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियों की तैनाती की गई है. 

जमीन पर कॉम्बिंग, आसमान पर एंटी-ड्रोन निगरानी

BRICS सुरक्षा व्यवस्था में ग्राउंड पेट्रोलिंग के साथ तकनीकी निगरानी को भी जोड़ा गया है. सम्मेलन से जुड़े प्रमुख मार्गों और महत्वपूर्ण स्थानों पर CCTV निगरानी बढ़ाई गई है. रिपोर्टों के मुताबिक 500 से ज्यादा CCTV कैमरों और एंटी-ड्रोन सिस्टम के जरिए भी निगरानी की जा रही है. इस तरह सुरक्षा एजेंसियों ने ग्राउंड कॉम्बिंग, पैदल पेट्रोलिंग, CCTV, तकनीकी निगरानी और एंटी-ड्रोन व्यवस्था को एक साथ सक्रिय किया है.

जहरीले जीवों का भी खतरा

यमुना खादर का यह इलाका मॉनसून के दौरान खास तौर पर चुनौतीपूर्ण हो जाता है. ऊंची घास और झाड़ियों के बीच सांप और बिच्छू जैसे जीव छिपे हो सकते हैं. इसके अलावा उमस, पानी और दलदली जमीन के कारण जवानों को कॉम्बिंग के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ रही है. इसके बावजूद सुरक्षा बलों की टीमें लगातार इलाके की जांच कर रही हैं. मकसद साफ है—भारत मंडपम के आसपास का कोई भी खुला, सुनसान या झाड़ियों वाला क्षेत्र सुरक्षा जांच से बाहर न रहे.

दिल्ली में सुरक्षा का बहुस्तरीय घेरा

BRICS सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में आयोजित होना है. सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कई स्तरों पर की गई है. VVIP रूट पर रिहर्सल, रूट सर्वे, फुट पेट्रोलिंग, CCTV मॉनिटरिंग और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय लगातार जारी है. भारत मंडपम के चमचमाते सम्मेलन स्थल से कुछ दूरी पर यमुना खादर की झाड़ियों के बीच चल रही यह कॉम्बिंग ऑपरेशन की तस्वीर बताती है कि BRICS की सुरक्षा सिर्फ सड़कों और इमारतों तक सीमित नहीं है—बल्कि हर उस संभावित खाली जगह को भी सुरक्षा घेरे में लिया गया है, जो VVIP सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील हो सकती है.

Continue reading on the app

Vaibhav Sooryavanshi : इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करना चाहेंगे वैभव, IND vs AFG सीरीज में इन 3 बड़े रिकॉर्ड पर होगी नजर

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी के पास इस सितंबर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कराने का मौका होगा. भारत के 15 साल के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास मौका होगा कि इंडिया और अफगानिस्तान के बीच होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज में तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराएं. ऐसा करने के लिए वैभव सूर्यवंशी को बहुत मुश्किल काम करना होगा, लेकिन वो ऐसा कर सकते हैं, क्योंकि वैभव ने पहले भी अपने बल्ले से कई मौकों पर तूफानी पारी खेली हैं.

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से 3 मैचों की टी20 सीरीज दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाने वाली है. इस सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को इंडियन क्रिकेट टीम के स्क्वाड में शामिल किया गया है. वैभव टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज खेल रहे हैं. ऐसे में अभिषेक शर्मा ने साथ वो पारी की शुरुआत इंडियन क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं. इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के पास 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. वो तीन रिकॉर्ड कौन से होंगे, आइए उनके बारे में जानते हैं.

वैभव सूर्यवंशी IND vs AFG सीरीज में बना सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका होगा. वैभव अब तक इंडियन क्रिकेट टीम के लिए कुल 6 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 6 पारियों में 32.16 की औसत और 189.21 की औसत के साथ कुल 193 रन बनाए हैं. इस दौरान वैभव ने अब तक भारत के लिए 2 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से कोई भी शतक नहीं आया है. वहीं वैभव सूर्यवंशी 16 चौके और 14 छक्के भी लगा चुके हैं. अब वो 3 बड़े रिकॉर्ड बनाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करना चाहेंगे. 

1 - वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में शतक लगाकर सबसे कम उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनना चाहेंगे. टी20 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड गुस्ताव मैककॉन के नाम दर्ज है. उन्होंने 18 साल, 280 दिन की उम्र में फ्रांस की ओर से स्विट्जरलैंड के खिलाफ 25 जुलाई, 2022 को शतक लगाया था. वैभव की उम्र अभी 15 साल 168 दिन है.

2 - वैभव सूर्यवंशी के पास भारत और अफगानिस्तान की सीरीज में सबसे कम्र में 50 चौके पूरे करने वाले खिलाड़ी बनने का मौका होगा. वैभव ने अब तक टीम इंडिया के लिए टी20 अतंरराष्ट्रीय मैचों में कुल 16 चौके लगाए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों में अगर वैभव 34 चौके लगा देते हैं, तो वो सबसे कम उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 चौके पूरे करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.

3 - भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में वैभव सर्यवंशी के पास सबसे कम उम्र में 50 छक्के पूरे करने का भी मौका होगा. अब तक वैभव ने 14 छक्के लगाए हैं. इस सीरीज में 36 छक्के और लगाकर वैभव सूर्यवंशी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 50 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं.

वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी खेलने और लंबे-लंबे शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं. वैभव ने एक ही पारी में कई बार 10-15 से ज्यादा चौके और छक्के लगाने का काम किया है. अगर वो तीनों पारियों में चौके-छक्कों की अपने नाम के मुताबिक बारिश कर देते हैं. तो वो इस सीरीज में इन रिकॉर्ड्स को अपने नाम आसानी से कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें : 'हमें खिलाड़ियों को घंटों तक...' पाकिस्तान की इंग्लैंड में बद से बदतर हालत पर कोच का बयान वायरल, जानिए मसूद और अजान को क्या कहा?

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: भारत के नॉकआउट क्रिकेट मैचों के समय में बदलाव, जानिए जापान में कब और कितने बजे होंगे मुकाबले

एशियम गेम्स 2026 में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के नॉकआउट मुकाबलों का समय 30 मिनट पहले कर दिया गया है. भारत 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल खेलेगा, जिसे भारतीय फैंस सुबह 10:00 बजे से देख सकेंगे. जापान में जल्दी अंधेरा होने और फ्लडलाइट्स न होने के कारण यह बदलाव किया गया है. Sat, 12 Sep 2026 23:16:04 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission News: 26 महीने में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी? | Employee | Salary | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T20:30:13+00:00

ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेशकियन को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित | #viral #viralvideo #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T20:40:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers