Responsive Scrollable Menu

तमन्ना भाटिया-सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ का ‘छठी मैया’ गाना रिलीज, भक्ति में डूबी नजर आईं एक्ट्रेस, फैंस बोले- ‘फिल्म धमाल मचाएगी’

Chhathi Maiya The VVAAN Song: तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की मच अवेटेड फिल्म ‘द वन’ (The Vvaan) इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म की कहानी इसके रहस्यमयी माहौल और स्टारकास्ट के अलावा एक और चीज को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट बनी हुई थी और वो था फिल्म में दिखाया जाने वाला छठ पूजा का सीक्वेंस और ‘छठी मैया’ गाना. अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि फिल्म का मच अवेटेड भक्ति गीत ‘छठी मैया’ रिलीज हो चुका है.

गाने के रिलीज होते ही इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. खासकर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश से जुड़े दर्शक इस गाने को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. गाने में छठ पूजा की परंपराओं, आस्था और भक्ति की खूबसूरत झलक दिखाई गई है. वहीं तमन्ना भाटिया का किरदार छठ पूजा के कठिन व्रत और पूजा की रस्मों को पूरी श्रद्धा के साथ निभाता नजर आ रहा है.

रिलीज हुआ ‘द वन’ का ‘छठी मैया’ गाना

फिल्म ‘द वन’ के ‘छठी मैया’ गाने का दर्शकों को काफी समय से इंतजार था. फिल्म से जब ये जानकारी सामने आई थी कि कहानी में छठ पूजा को भी अहम जगह दी गई है और इसके लिए खास तौर पर ‘छठी मैया’ नाम का गाना तैयार किया गया है, तभी से फैंस इस गीत का इंतजार कर रहे थे. अब ये गाना रिलीज हो चुका है. विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज में इस भक्ति गाने को बेहद भावपूर्ण अंदाज में पेश किया है. गाने के बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं, जबकि इसकी कोरियोग्राफी चिन्नी प्रकाश ने की है. गाने का म्यूजिक और इसका पूरा ट्रीटमेंट इसे एक भावुक और भक्तिमय एहसास देता है. गाने को Zee Music Company के बैनर तले रिलीज किया गया है.

छठ पूजा करती नजर आईं तमन्ना भाटिया

‘छठी मैया’ गाने की सबसे खास बात इसका विजुअल ट्रीटमेंट है. गाने में तमन्ना भाटिया छठ पूजा की अलग-अलग रस्मों को निभाती नजर आ रही हैं. वो चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन पर्व की आस्था और परंपरा को पर्दे पर दिखाती दिखाई देती हैं. गाने में शाम के अर्घ्य से लेकर सुबह की पूजा और कोसी भरने तक की झलक देखने को मिलती है. तमन्ना का किरदार पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करता नजर आता है. उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी कई सीन्स में नजर आते हैं, जिससे गाने में कहानी और भावनाओं का कनेक्शन भी दिखाई देता है. तमन्ना ने सोशल मीडिया पर गाना शेयर करते हुए लिखा, ‘हर आराध्य में आस… हर आस में छठी मैया का विश्वास.’ उनकी इस पोस्ट के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार बरसाया.

गाने को लेकर फैंस में दिखी जबरदस्त एक्साइटमेंट

‘छठी मैया’ के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कई दर्शकों ने गाने को आस्था और भावनाओं से जोड़कर देखा है. खासतौर पर बिहार और पूर्वांचल से जुड़े फैंस इस गाने को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आए. एक यूजर ने लिखा कि ये फिल्म यूपी, बिहार और झारखंड में धमाल मचा सकती है. वहीं दूसरे फैन ने इसे छठी मैया की आस्था और शक्ति से जोड़ते हुए फिल्म की सफलता की कामना की.

एक कमेंट में लिखा गया कि छठ पूजा अब सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रही, बल्कि ये दुनिया के कई हिस्सों में मनाया जाने वाला पर्व बन चुका है. वहीं कुछ फैंस ने कहा कि वो छठ पूजा से पहले ही इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने जाएंगे. यानी गाने को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की रिलीज के साथ इसे बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में खास फायदा मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: खाने के सामान में निकले छोटे-छोटे कीड़े, Bipasha Basu ने शेयर की चौंकाने वाली पोस्ट

Continue reading on the app

होर्मुज स्ट्रेट में ईरान ने अमेरिकी ड्रोन को बनाया निशाना, IRGC का बड़ा दावा

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा क‍िया कि उसकी नौसेना ने होर्मुज स्‍ट्रेट में एक अमेरिकी चालक-रहित सतही वाहन (यूएसवी) को निशाना बनाया. आईआरजीसी ने अपने आधिकारिक समाचार मंच सेपाह न्यूज पर जारी बयान में कहा कि 'सेलड्रोन एक्सप्लोरर' प्रकार का यह यूएसवी एक 'आक्रामक मिशन' पर था और उसे जलडमरूमध्य के प्रवेश द्वार पर निशाना बनाया गया.

आईआरजीसी के मुताबिक, सेलड्रोन एक्सप्लोरर यूएसवी का इस्तेमाल पहले इस क्षेत्र में अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट और टास्क फोर्स 59 की ओर से किया जाता था, जिनका मुख्यालय बहरीन में है. संगठन ने कहा कि बहरीन में स्थित अमेरिकी नौसैनिक अड्डा पहले ईरानी हमलों का निशाना बन चुका है. आईआरजीसी के अनुसार, अब इन यूएसवी का इस्तेमाल ओमान के खासाब में तैनात एक यूनिट द्वारा किया जा रहा है. स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, आईआरजीसी ने एक बार फिर दावा किया कि होर्मुज स्‍ट्रेट उसके नियंत्रण में है और चेतावनी दी कि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में किसी भी शत्रुतापूर्ण उपस्थिति को निशाना बनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: BRICS 2026: ब्रिक्स Logo में छिपा है भारत का बड़ा संदेश! जानकर हैरान रह जाएंगे इसका मतलब

मंगलवार को आईआरजीसी नौसेना ने कहा था कि उसकी सेना ने होर्मुज स्‍ट्रेट के प्रवेश द्वार पर अमेरिकी सेना की सबसे आधुनिक और उन्नत चालक-रहित पनडुब्बियों में से एक को पकड़ लिया है. इस पनडुब्बी की पहचान 'डाइव-एलडी' के रूप में की गई. बाद में अमेरिकी सेना ने कहा कि क्षेत्रीय समुद्री सर्वेक्षण के दौरान उसका एक पानी के भीतर चलने वाला ड्रोन तकनीकी खराबी का शिकार हो गया था. हालांकि अमेरिका ने यह नहीं बताया कि वह उपकरण ईरान के कब्जे में गया या नहीं. इससे पहले, बुधवार को आईआरजीसी ने कहा था कि ईरान जल्द ही क्षेत्रीय समुद्री इलाकों में एक 'प्रतिबंधित क्षेत्र' घोषित करेगा. यदि कोई जहाज ईरान से समन्वय किए बिना उस क्षेत्र में प्रवेश करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

अर्ध-आधिकारिक तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार, आईआरजीसी के प्रवक्ता हुसैन मोहब्बी ने अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी के हवाले से कहा, "अगर कोई जहाज बिना समन्वय के इस क्षेत्र में प्रवेश करता है, तो उस पर हमारे प्रतिबंधात्मक कदम लागू होंगे. इसका मतलब यह है कि भविष्य में वह होर्मुज स्‍ट्रेट का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। साथ ही हम उसे बंदरगाह, बीमा और दूसरी जरूरी सेवाएं भी नहीं देंगे." उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र की सटीक सीमाएं बाद में घोषित की जाएंगी. सामान्य तौर पर यह क्षेत्र ईरान के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर चाबहार के आसपास से शुरू होगा और इसमें ओमान की खाड़ी, अरब सागर तथा होर्मुज स्‍ट्रेट तक जाने वाले समुद्री मार्गों के कुछ हिस्से शामिल होंगे.

मोहब्बी ने होर्मुज स्‍ट्रेट को 'ईरान की ताकत का जलडमरूमध्य' बताया. उन्होंने कहा कि ईरान इस ताकत का इस्तेमाल अपने 'दुश्मनों की आक्रामकता' का जवाब देने और उन्हें ऐसी गतिविधियां रोकने के लिए मजबूर करने में करेगा. इसी बीच, बुधवार को ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी सेना की ओर से एक रात पहले किए गए उस कथित हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें कई ईरानी तेल टैंकरों को निशाना बनाए जाने का दावा किया गया है.

ये भी पढ़ें: सोने और चांदी धड़ाम, महंगाई के डेटा को लेकर निवेशक सतर्क

Input: IANS
 

Continue reading on the app

  Sports

Video: एशिया कप में कमाल कर रही है दीप्ति शर्मा, ऑलराउंडर प्रदर्शन से फाइनल में भारत की उम्मीदें

दीप्ति शर्मा ने हालिया मैच में 3 विकेट लेने और अहम रन बनाने पर अपनी भूमिका, फाइनल की तैयारी और टीम रणनीति साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देती हैं और फाइनल के लिए टीम की उम्मीदों को उजागर किया। #दीप्तिशर्मा #भारतीयक्रिकेट Fri, 11 Sep 2026 14:08:00 +0530

  Videos
See all

Anil Baluni : सांसद अनिल बलूनी ने खेला फुटबॉल | Football | Haldwani | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T09:16:09+00:00

ATM New Card Service: ATM से 2 मिनट में मिलेगा नया Debit Card! Debit card replacement process #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T09:07:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers