Expaliner: अक्षय कुमार से सैफ अली खान तक, किस स्टार ने 'Haiwaan' के लिए ली सबसे ज्यादा फीस?
Haiwaan Star Cast Fees: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म हैवान आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और साथ ही दर्शकों के अच्छे रिव्यू देखने को मिल रहे हैं. वहीं, करीब 18 साल बाद अक्षय और सैफ की जोड़ी को फिर से साथ में देख फैंस एक्साइटेड हैं. तो चलिए जानते हैं, फिल्म को लेकर क्या बोल रहे दर्शक, इसे बनाने में कितना पैसा खर्च हुआ और किस स्टार ने सबसे ज्यादा फीस चार्ज की है.
'हैवान' की लोगों ने की तारीफ
'हैवान' रिलीज हो गई है लोगों को ये फिल्म पसंद आ रही है. खास बात यह है कि दर्शकों ने अक्षय कुमार और सैफ अली खान की दमदार परफॉर्मेंस की जमकर तारीफकी है। फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे दर्शकों ने 'हैवान' को लेकर अपने रिएक्शन एक्स पर शेयर. किसी को फिल्म खतरनाक लगी तो किसी ने अक्षय कुमार के ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ की. वहीं, फिल्म के क्लाइमैक्स ने तो लोगों का दिल जीत लिया. वहीं, कुछ यूजर्स ने फिल्म के फर्स्ट हाफ को स्लो बताया तो कुछ नको ये फिल्म पसंद नहीं आई और बोरिंग भी लगी. हालांकि ज्यादातर लोगों ने तारीफ की है.
Bhai thoda drr lgg rh hain ab #Haiwaan dekhkr ???? @akshaykumar voice and acting in his scenes???? Omg too scary ???? @priyadarshandir #SaifAliKhan good job done ✔️ pic.twitter.com/WGw2iStI1E
— BollyFoodie (@BollyFoodie) September 10, 2026
क्या है 'Haiwaan' की कहानी?
'Haiwaan' एक क्राइम और साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सैफ अली खान एक नेत्रहीन मार्शल आर्ट एक्सपर्ट श्याम राणे का रोल प्ले कर रहे हैं, जो अपनी आंखों से देख नहीं सता है. वहीं, कहानी तब खतरनाक मोड़ लेती है, जब वो एक बच्ची कोखूंखार अपराधी से बचाने की कोशिश करता है, जिसका रोल अक्षय कुमार ने प्ले किया है. अक्षय परशुराम के रोल में है, जो खतरनाक साइकोपैथिक है. फिल्म में मर्डर और बदले की कहानी देखने को मिलती है.
ये भी पढ़ें- Explainer: साइकोपैथ अक्षय कुमार की होगी 'अंधे' सैफ अली खान से टक्कर, जानें 'Haiwaan' की कहानी से लेकर सबकुछ
फिल्म की स्टारकास्ट में कौन-कौन
फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा बोमन ईरानी (Boman Irani), सैयामी खेर (Saiyami Kher), श्रिया पिलगांवकर (Shriya Pilgaonkar), राजपाल यादव (Rajpal Yadav), शरिब हाशमी (Sharib Hashmi), गोवर्धन असरानी (Asrani), राजेश शर्मा (Rajesh Sharma) और मनोज जोशी (Manoj Joshi ) जैसे कलाकार नजर आएंगे.
अक्षय कुमार ने कितनी फीस ली?
'Haiwaan' में सबसे बड़ा नाम अक्षय कुमार का है और उनकी फीस को लेकर भी काफी चर्चा है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एक्टर इस फिल्म में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार है. उनकी फीस (Akshay Kumar Fees) करीब 50-55 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है. हालांकि मेकर्स ने उनकी फीस का खुलासा नहीं किया है. वहीं, ये भी खबरें है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग सिर्फ 12 दिनों में पूरी की है.
सैफ ने कितने रुपये किए चार्ज
सैफ अली खान फिल्म के दूसरे सबसे बड़े स्टार हैं और उनकी फीस को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आई हैं. दिलचस्प बात तो ये है कि सैफ अली खान ने की फीस अक्षय से काफी कम है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ ने फिल्म के लिए सिर्फ 8 करोड़ रुपये ही चार्ज (Saif Ali Khan Fees) किए. फीस का आधिकारिक आंकड़ा मेकर्स ने जारी नहीं किया है.
बाकी स्टार्स की फीस
सैफ और अक्षय के अलावा बोमन ईरानी (Boman Irani), श्रीया (Shriya Pilgaonkar) और सैयामी (Saiyami Kher) भी फिल्म में अहम रोल में नजर आ रहे हैं. हालांकि इन कलाकारों की फीस को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि फिल्म का बजट 150 से 200 करोड़ के बीच बताया जा रहा है, ऐसे में ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार फिल्म की बाकी कास्ट को लाखों या फिर 1-2 करोड़ रुपये फीस दी गई होगी.
ये भी पढ़ें- Haiwaan Review: Akshay-Saif की जोड़ी ने किया Shock, फिल्म का Climax है जबरदस्त
इस फिल्म की कॉपी है हैवान
बता दे, निर्देशक प्रियदर्शन (Priya Darshan) की फिल्म हैवान साउथ फिल्म की कॉपी है. ये मोहनलाल (Mohanlal) की मलयालम साइको-थ्रिलर ओप्पम (Oppam) की हिंदी रीमेक है. खास बात ये है कि ओप्पम का डायेक्शन भी प्रियदर्शन ने ही किया था. 10 साल पहले 2016 में रिलीज हुई ओप्पम में मोहनलाल के अलावा विलने के रोल में समुथिरकानी नजर आए थे. फिल्म की कहानी बदले की भावना पर आधारित थी.
क्या थी ओप्पम की कहानी?
फिल्म की कहानी जयरामन (मोहनलाल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंधा होता है. वो अपनी तेज सुनने, सूंघने और महसूस करने की क्षमता के वजह से बेहद आत्मनिर्भरहोता है और एक अपार्टमेंट में लिफ्ट ऑपरेटर के रूप में काम करता है. जयरामन एक रिटायर्ड जज की बेटी की देखभाल भी करता है. जब एक सीरियल किलर उस जज की हत्या कर देता है, तो हालात ऐसे बनते हैं कि शक की सुई जयरामन पर आ जाती है. इसके बाद वो खुद को बेगुनाह साबित करने और असली कातिल को पकड़ने की कोशिश करता है. फिल्म में सस्पेंस, इमोशन और थ्रिल देखने को मिलता है.
FAQ
1. ‘Haiwaan’ में अक्षय कुमार ने कितनी फीस ली?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार ने करीब 50-55 करोड़ रुपये फीस ली है.
2. सैफ अली खान की ‘हैवान’ फीस कितनी है?
रिपोर्ट्स के अनुसार, सैफ अली खान ने करीब 8 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.
3. क्या ‘Haiwaan’, ‘Oppam’ की रीमेक है?
‘Haiwaan’ प्रियदर्शन की मलयालम फिल्म ‘Oppam’ का हिंदी रीमेक है.
4. हैवान में सैफ अली खान का किरदार क्या है?
सैफ फिल्म में श्याम राणे नाम के नेत्रहीन मार्शल आर्ट एक्सपर्ट बने हैं.
5. फिल्म में अक्षय कुमार कौन सा रोल निभा रहे हैं?
अक्षय कुमार फिल्म में परशुराम नाम के खतरनाक साइकोपैथिक विलेन बने हैं.
6. हैवान में कौन-कौन से स्टार हैं?
फिल्म में अक्षय-सैफ के अलावा बोमन ईरानी, सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर और राजपाल यादव समेत कई कलाकार हैं.
ये भी पढ़ें- कॉपी निकली अक्षय कुमार की 'Haiwaan', 10 साल पहले आई इस साइको थ्रिलर फिल्म की है रीमेक
नेपाल बाढ़ का दर्द अमेरिका तक पहुंचा, लापता अपनों की तलाश में परिवारों ने जताई एकजुटता
नेपाल में आई भीषण बाढ़ में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए उत्तरी वर्जीनिया में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए. लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर लोगों श्रद्धांजलि दी. लोगों ने इस आपदा में अपने लापता प्रियजनों की खबर का इंतजार कर रहे परिवारों के साथ एकजुटता दिखाई. साउथ राइडिंग टाउन ग्रीन में आयोजित इस सर्वधर्म प्रार्थना सभा में दोस्त, पड़ोसी, जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी और विभिन्न धर्मों के नेता शामिल हुए.
इस दौरान भारतीय मूल के अमेरिकी लॉमेकर सुहास सुब्रमण्यम ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि लापता लोगों में से कई वर्जीनिया के रहने वाले हैं. इनमें कुछ लोग लाउडाउन काउंटी से थे, जहां यह प्रार्थना सभा आयोजित की गई. उन्होंने बताया कि वे इनमें से कई लोगों को व्यक्तिगत रूप से जानते थे. सुहास सुब्रमण्यम ने आईएएनएस को बताया, "मैं उन्हें उस समय से जानता हूं जब मैं कुछ भी नहीं था, कांग्रेस का सदस्य बनना तो बहुत दूर की बात थी। ऐसी घटना होना बेहद दुखद है." यह आयोजन परिवारों और दोस्तों को अपने दुख साझा करने का एक अवसर देने के लिए किया गया था. साथ ही इससे पूरे समुदाय को यह संदेश देने का मौका मिला कि जो लोग अपने प्रियजनों की खबर का इंतजार कर रहे हैं, वे अकेले नहीं हैं. सुब्रमण्यम ने कहा, "उन्हें अभी तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है. उन्हें नहीं पता कि वास्तव में क्या हो रहा है और उन्हें लगातार अपडेट भी नहीं मिल रहे हैं."
उन्होंने बताया कि उनका कार्यालय अमेरिकी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है. मैंने खुद कई बार विदेश मंत्रालय (स्टेट डिपार्टमेंट) के अधिकारियों से बात की है. हमारी टीम लगभग हर दिन उनसे संपर्क में रहती है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी रक्षा विभाग ने बचाव अभियान में मदद के लिए उपकरणों से भरा एक सैन्य विमान भेजा है. रक्षा विभाग ने भी खोज और बचाव अभियान के लिए जरूरी उपकरणों के साथ एक सैन्य विमान वहां भेजा है. सुब्रमण्यम ने बताया कि बरामद किए गए शवों की पहचान में मदद के लिए अधिकारियों की ओर से परिजनों के डीएनए नमूने जुटाने का काम किया जा रहा है. लाउडाउन काउंटी के शेरिफ भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे और उन्होंने लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा समुदाय एक परिवार की तरह साथ खड़ा है.
शेरिफ ने कहा, "हम सब एक बड़ा परिवार हैं. यहां जुटे लोगों को देखकर साफ पता चलता है कि वे कितने समर्पण के साथ प्रार्थना कर रहे हैं और हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं." उन्होंने आश्वासन दिया कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित परिवारों की मदद करता रहेगा. हमारी भूमिका यहां परिवारों का सहयोग करने, इस कार्यक्रम को समर्थन देने और जिन लोगों को किसी भी तरह की मदद की जरूरत है, उनकी सहायता करने की है. लाउडाउन काउंटी के निवासी और शेरिफ कार्यालय से जुड़े श्रीधर नागराडी ने बताया कि काउंटी के सात लोग अब भी लापता हैं. उन्होंने कहा कि परिवार और समुदाय के प्रतिनिधि हर रात टेलीफोन पर बातचीत करते हैं ताकि जानकारी साझा की जा सके और जरूरत पड़ने पर मदद पहुंचाई जा सके.
ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2026: किनुआ बिरयानी से लेकर सत्तू तक, विदेशी मेहमानों की थाली में दिखेगा हिंदुस्तान का देसी स्वाद
उन्होंने कहा, "हम हर रात नौ बजे एक कॉल करते हैं। किसी को भी मदद की जरूरत हो, हम उसके लिए मौजूद हैं. " पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रार्थनाएं, लोगों की व्यक्तिगत यादें और मौन श्रद्धांजलि का सिलसिला चलता रहा. अलग-अलग धर्मों के प्रतिनिधियों ने लोगों को सांत्वना देने वाले संदेश दिए. प्रतिभागियों से कहा गया कि वे अपनी मोमबत्तियां ऊंची उठाएं, ताकि इस त्रासदी से प्रभावित हर व्यक्ति को याद किया जा सके. आयोजकों ने कहा, "नेपाल की विनाशकारी बाढ़ में जान गंवाने वाले सभी लोगों और अब भी लापता अमेरिकी नागरिकों तथा निवासियों के लिए हमारे दिल दुख से भरे हुए हैं." सभा का समापन एक और मौन श्रद्धांजलि के साथ हुआ.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






