OnePlus N6 Lite: लॉन्च से पहले सामने आया डिजाइन, ब्लैक-ग्रीन कलर में आएगा नया बजट फोन; देखें फीचर्स
OnePlus अपने बजट स्मार्टफोन लाइनअप N Series का विस्तार करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में भारत में OnePlus N6 Lite को पेश करने की पुष्टि की थी। अब इसके लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन को टीज किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus N6 Lite कंपनी के मौजूदा किफायती मॉडल OnePlus N6x की जगह नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन बन सकता है।
OnePlus N6 Lite का डिजाइन और कलर ऑप्शन
OnePlus N6 Lite के लिए जारी किए गए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट पर फोन का डिजाइन और कलर ऑप्शन सामने आया है। स्मार्टफोन को ब्लैक और ग्रीन कलर में देखा गया है। फोन में फ्लैट रियर पैनल दिया गया है, जिसके ऊपरी-बाएं हिस्से में स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल मौजूद है। कैमरा आइलैंड के अंदर दो कटआउट दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि इनमें से एक या दोनों कटआउट कैमरा सिस्टम से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि, बजट सेगमेंट का फोन होने के कारण इसमें एक रियर कैमरा और एक लाइट सेंसर दिए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
ये भी पढ़े-ः कन्फर्म! 15 सितंबर को भारत में लॉन्च होंगे Moto Buds 2 Fusion, 55dB ANC समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स
फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं, जबकि बाईं तरफ कोई प्रमुख बटन दिखाई नहीं देता। स्मार्टफोन में फ्लैट प्लास्टिक मिड-फ्रेम देखने को मिलता है, जिसे मेटल जैसा फिनिश दिया गया है।
Amazon पर होगी बिक्री
OnePlus N6 Lite के भारत लॉन्च की पुष्टि कंपनी पहले ही कर चुकी है। यह स्मार्टफोन देश में Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी सटीक लॉन्च डेट, कीमत और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इन जानकारियों से पर्दा उठाया जा सकता है। OnePlus N6 Lite को कंपनी के नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के तौर पर पेश किए जाने की उम्मीद है और यह मौजूदा OnePlus N6x की जगह ले सकता है।
OnePlus N6x के स्पेसिफिकेशंस
गौरतलब है कि OnePlus N6x को भारत में 31 जुलाई को लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई थी, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट शामिल था। OnePlus N6x में 6.8 इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1,570 पिक्सल है। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट, 254ppi पिक्सल डेंसिटी और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट दिया गया है। इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। OnePlus N6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
कन्फर्म! 15 सितंबर को भारत में लॉन्च होंगे Moto Buds 2 Fusion, 55dB ANC समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स
Motorola भारत में अपना नया ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन Moto Buds 2 Fusion लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के नए ईयरफोन को भारत में 15 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री Flipkart के जरिए होगी। Flipkart और Motorola India की वेबसाइट पर Moto Buds 2 Fusion का माइक्रोसाइट लाइव हो चुका है, जहां इसके डिजाइन, कलर ऑप्शन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आई है।
Moto Buds 2 Fusion के फीचर्स
Moto Buds 2 Fusion में 12.4mm टाइटेनियम-कोटेड डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें अपनी प्रोप्राइटरी ऑडियो ट्यूनिंग का इस्तेमाल किया है। ईयरफोन में 55dB तक Dynamic Active Noise Cancellation (ANC) मिलता है। इसके अलावा इसमें Transparency Mode और Spatial Audio का सपोर्ट भी दिया गया है।
कॉलिंग के लिए दोनों ईयरबड्स में तीन-तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं, यानी कुल छह माइक्रोफोन मिलते हैं। ये Motorola की CrystalTalk AI टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइज़ को कम करने में मदद करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए Moto Buds 2 Fusion में Bluetooth 6.0 दिया गया है। यह AAC और SBC ऑडियो कोडेक्स को सपोर्ट करता है। इसमें Wear Detection और Earbud Fit Test जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। संगत Motorola डिवाइस के साथ यूजर्स को Moto AI और Motorola Qira का सपोर्ट भी मिलेगा।
ये भी पढ़े-ः iPhone खरीदने वालों को झटका! iPhone 18 Pro के आते ही 17, 17e, 16 और Air हुए महंगे, देखें नए दाम
53 घंटे तक की बैटरी लाइफ
Moto Buds 2 Fusion में प्रत्येक ईयरबड में 62mAh की बैटरी दी गई है, जबकि चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 13 घंटे तक प्लेबैक दे सकते हैं। चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी लाइफ 53 घंटे तक बताई गई है। फास्ट चार्जिंग फीचर के तहत सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर 3 घंटे तक प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है। ईयरफोन मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ ऑटोमैटिक स्विचिंग को भी सपोर्ट करता है।
तीन कलर ऑप्शन में आएगा ईयरफोन
Moto Buds 2 Fusion को भारत में तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा:
- Pantone Tap Shoe
- Pantone Laurel
- Pantone Surf The Web
डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए ईयरबड्स को IP54 रेटिंग मिली है, जबकि चार्जिंग केस IPX2 रेटिंग के साथ आता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
