Responsive Scrollable Menu

Donald Trump के करीबी Joe diGenova ने जांच दल के प्रमुख पद से दिया इस्तीफा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी जो डिजेनोवा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने ट्रंप के खिलाफ कथित साजिश को लेकर जांच करने के लिए गठित दल के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है। डिजेनोवा ने कहा, ‘‘मैंने वास्तव में इस्तीफा दे दिया है।’’ उन्होंने ट्रंप और न्याय विभाग के लिए कार्य करने को ‘‘सम्मान और विशेषाधिकार’’ बताया। उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि उन्होंने किस वजह से इस्तीफा दिया।

डिजेनोवा को महज पांच महीने पहले न्याय विभाग में वापस लाया गया था ताकि वह उस जांच की निगरानी में मदद कर सकें, जिसका दायरा स्पष्ट रूप से तय नहीं है और जिसके तहत पिछले एक दशक में ट्रंप की जांच-पड़ताल करने वाले पूर्व सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाया जा रहा है। न्याय विभाग ने इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। डिजेनोवा के इस्तीफे से जांच को लेकर अचानक अनिश्चितता पैदा हो गई है।

हाल में जांच की रफ्तार तेज होने के संकेत मिले थे और फ्लोरिडा में एक संघीय ‘ग्रैंड जूरी’ के समक्ष गवाही देने के लिए नये समन जारी किए गए थे। जांच का केंद्र भी फ्लोरिडा में ही है। डिजेनोवा (81) ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के कार्यकाल के दौरान कोलंबिया जिले के अमेरिकी अटॉर्नी के रूप में काम किया था।

ट्रंप के करीबी सहयोगी डिजेनोवा को अप्रैल में न्याय विभाग में वापस लाया गया और उन्हें ऐसी जांच की जिम्मेदारी दी गई जिसका उद्देश्य यह पता लगाना था कि क्या ट्रंप के खिलाफ कोई साजिश रची गई थी। इससे पहले, डिजेनोवा ने तत्कालीन अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी से उन्हें इस पद पर नियुक्त करने का आग्रह किया था। उन्होंने कई बार सार्वजनिक रूप से दावा किया है कि ट्रंप को निशाना बनाने के लिए अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के कुछ लोगों ने उनके खिलाफ साजिश रची थी।

Continue reading on the app

18.45 KM माइलेज, सनरूफ और ADAS! इस फैमिली SUV पर मिल रही ₹1.30 लाख की बंपर छूट

Renault Duster खरीदने वालों के लिए सितंबर में कंपनी ने बड़ा ऑफर पेश किया है. SUV पर कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस मिलाकर ₹1.30 लाख तक की बचत हो सकती है. खास बात ये है कि पुरानी Duster एक्सचेंज करने पर सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा. इसके अलावा 4.99% ब्याज दर पर फाइनेंस का विकल्प भी उपलब्ध है. जानिए ऑफर की पूरी डिटेल, फीचर्स, इंजन और माइलेज.

Continue reading on the app

  Sports

जर्सी विवाद सहित 8 आरोप, हॉकी इंडिया ने महानिदेशक को कारण बताओ नोटिस भेजा, अधिकार भी छीने

Hockey India’s director general RK Srivastava stripped of his powers: हॉकी इंडिया ने अपने महानिदेशक (डीजी) कमांडर आर के श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके सभी अधिकार तत्काल प्रभाव से छीन लिए हैं. अध्यक्ष दिलीप टिर्की की ओर से भेजे गए इस नोटिस में श्रीवास्तव पर अध्यक्ष या कार्यकारी समिति की मंजूरी के बिना राष्ट्रीय टीम की पारंपरिक नीली जर्सी का रंग नारंगी करने और स्पष्ट निर्देशों के बावजूद बेल्जियम व नीदरलैंड की विश्व कप यात्रा करने सहित कुल आठ गंभीर आरोप लगाए गए हैं. श्रीवास्तव को 4 सप्ताह में जवाब देने का निर्देश मिला है. Sat, 12 Sep 2026 23:37:48 +0530

  Videos
See all

Weather Update: 25 राज्यों में बारिश मचाएगी तबाही? | IMD Alert | Monsoon | Rain | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T21:00:11+00:00

ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेशकियन को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित | #viral #viralvideo #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T20:40:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers