द्विपक्षीय व्यापार समझौते को जल्द पूरा करने के लिए पीयूष गोयल ने ईएईयू के व्यापार मंत्री से की मुलाकात
नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने प्रस्तावित भारत-यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन (ईएईयू) मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत को तेज करने और बाजार पहुंच बढ़ाने के तरीकों को लेकर यूरेशियन इकोनॉमिक कमीशन के व्यापार मंत्री आंद्रेई स्लेपनेव के साथ चर्चा की।
स्लेपनेव के साथ बैठक के बाद गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भारत-यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन (ईएईयू) एफटीए वार्ता को तेज करने, द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने और बाजार पहुंच का विस्तार करने के तरीकों पर चर्चा की।”
उन्होंने कहा कि चर्चा में फार्मास्यूटिकल्स, प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाइल समेत प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके अलावा भारत-ईएईयू आर्थिक सहयोग को और गहरा करने तथा द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को मजबूत करने के अवसरों पर भी विचार किया गया।
आर्मेनिया, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और रूस का संगठन ईएईयू और भारत व्यापार और बाजार पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं।
ईएईयू एफटीए वार्ता में तेजी लाने पर फोकस ऐसे समय पर आया है, जब भारत अपने व्यापार समझौतों के नेटवर्क का विस्तार करने और निर्यात को बढ़ावा देने के प्रयास तेज कर रहा है।
इस महीने की शुरुआत में गोयल ने कहा था कि यूरोपीय संघ के सभी 27 सदस्य देश भारत-ईयू एफटीए का समर्थन करते हैं और समझौते को जल्द से जल्द लागू करने के लिए औपचारिकताएं पूरी करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा था कि इस समझौते पर दोनों पक्षों के संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुशलतापूर्वक बातचीत की गई है और भारत या ईयू में इसे लेकर कोई असहमति नहीं है।
भारत-ईयू समझौते से मछली पालन, कपड़ा और फुटवियर जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों को लाभ मिलने की उम्मीद है। समझौता लागू होने के बाद रसायन और फार्मास्यूटिकल उत्पादों के निर्यात में भी वृद्धि होने की संभावना है।
सरकार की अगस्त में जारी एक फैक्टशीट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का वस्तु एवं सेवा निर्यात रिकॉर्ड 863.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसमें 441.8 अरब डॉलर का वस्तु निर्यात शामिल है।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Haiwaan Review: आखिर कैसी है ये फिल्म? अक्षय और सैफ ने कैसा किया है काम? चलिए जानते हैं
फिल्म: हैवान
डायरेक्टर: प्रियदर्शन
स्टार कास्ट: अक्षय कुमार, सैफ अली खान, बमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर, श्यामी खेर, शारिब हाशमी और राजेश शर्मा
3/5 Stars
Haiwaan Review: साल 2016 में मोहनलाल की फिल्म 'ओप्पम' आई थी. करीब 7 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. अब करीब 10 साल बाद उसी फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन इसका हिंदी रीमेक लेकर आए हैं, जिसका नाम है 'हैवान'. इस बार प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार और सैफ अली खान हैं और सबसे खास बात ये है कि फिल्म पूरी तरह कॉमेडी नहीं, बल्कि एक dark suspense thriller है. तो आखिर कैसी है ये फिल्म? अक्षय और सैफ ने कैसा काम किया है? चलिए बताते हैं.
कहानी कैसी है?
फिल्म की शुरुआत एक retired judge की mysterious हत्या से होती है. इस हत्या का शक सैफ अली खान के किरदार श्याम पर जाता है, जो एक blind आदमी है.वहीं अक्षय कुमार बने हैं परशुराम, जो एक खतरनाक और psychopathic killer है.
कहानी में पता चलता है कि जिस judge की हत्या हुई है, उसने कई साल पहले एक अपराधी को सजा सुनाई थी. अब वो अपराधी जेल से बाहर आ चुका है और बदला लेने के पीछे है.
अब श्याम के सामने दो बड़ी मुश्किलें हैं. एक तरफ उसे खुद को बेगुनाह साबित करना है और दूसरी तरफ उसे judge की बेटी नंदिनी को अक्षय के किरदार से बचाना है.
और इसी बीच कहानी में कुछ ऐसे twists और secrets सामने आते हैं, जो पूरी कहानी को एक अलग direction में ले जाते हैं.
अक्षय और सैफ की एक्टिंग कैसी है?
सबसे पहले बात करते हैं सैफ अली खान की. Blind character को उन्होंने काफी अच्छे से निभाया है. उनकी body language और expressions पर अच्छा काम किया गया है.
लेकिन अक्षय कुमार यहां आपको थोड़ा surprise कर सकते हैं. उन्हें आमतौर पर हमने comedy या action करते देखा है, लेकिन इस बार वो एक psychopathic killer के रोल में हैं.
और honestly, अक्षय का ये dark side देखना काफी interesting है. उनका character जिस तरह से सामने आता है, उसमें एक अलग तरह का डर बना रहता है.
बाकी Boman Irani, Shriya Pilgaonkar, Shyami Kher, Rajesh Sharma और Sharib Hashmi ने भी अपने-अपने किरदार अच्छे से निभाए हैं.
Priyadarshan का Direction
अब बात करते हैं Priyadarshan की. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने हमें 'Hera Pheri', 'Bhool Bhulaiyaa' और 'Garam Masala' जैसी शानदार comedy films दी हैं. लेकिन इस बार दोनों ने पूरा game ही बदल दिया है. यहां ना comedy है, ना वो पुराना Priyadarshan वाला अंदाज. फिल्म में crime, suspense, action और थोड़ा horror वाला feel भी देखने को मिलता है.
कुछ scenes ऐसे हैं जहां आपको genuinely लगेगा कि अब ये villain आगे क्या करने वाला है? हालांकि फिल्म का first half थोड़ा slow है. शुरुआत में कहानी को सेट होने में थोड़ा वक्त लगता है और कुछ जगह फिल्म थोड़ी boring भी लग सकती है. लेकिन जैसे ही second half शुरू होता है, फिल्म की pace बेहतर हो जाती है और suspense भी बढ़ने लगता है.
तो देखनी चाहिए या नहीं?
'हैवान'का first half थोड़ा कमजोर है. लेकिन second half में फिल्म काफी बेहतर हो जाती है. अगर आपको crime, suspense और thriller वाली films पसंद हैं, तो 'हैवान' आपको एक बार जरूर try करनी चाहिए. और सबसे बड़ा reason है अक्षय कुमार को इतने dark और अलग अंदाज में देखना.
ये भी पढ़ें: खाने के सामान में निकले छोटे-छोटे कीड़े, Bipasha Basu ने शेयर की चौंकाने वाली पोस्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation







