Responsive Scrollable Menu

बद्रीनाथ धाम में हादसा, तप्त कुंड में नहाते समय दो बुजुर्ग महिला श्रद्धालुओं की मौत

बद्रीनाथ धाम में हादसा, तप्त कुंड में नहाते समय दो बुजुर्ग महिला श्रद्धालुओं की मौत

Continue reading on the app

Swami Vivekananda के शिकागो भाषण से पश्चिमी दुनिया सनातन धर्म से परिचित हुई: Himanta Biswa Sarma

(फाइल फोटो के साथ जारी) गुवाहाटी, 11 सितंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 1893 में आज ही के दिन शिकागो में दिए अपने ऐतिहासिक भाषण के जरिए पश्चिमी दुनिया को ‘सनातन धर्म’ के उदात्त सार से परिचित कराया था। शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का शांति, साहस एवं सद्भाव का प्रभावशाली संदेश आज भी लोगों का मार्गदर्शन करता है और उन्हें प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘1893 में आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में विश्व धर्म संसद में अपना ऐतिहासिक भाषण दिया था।

उनके शुरुआती शब्द ‘अमेरिका के बहनों और भाइयों’ ने पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विवेकानंद के भावपूर्ण भाषण ने पश्चिमी दुनिया के सामने सनातन धर्म के उदात्त सार को प्रस्तुत किया और सार्वभौमिक सहिष्णुता एवं आपस में एक दूसरे को स्वीकारने का संदेश दिया।’’ शर्मा के अनुसार, स्वामी विवेकानंद ने भारत को केवल एक प्राचीन सभ्यता के रूप में नहीं, बल्कि मानवता के लिए एक आध्यात्मिक मार्गदर्शक के रूप में दुनिया के सामने प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जब हम एक आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं तो ऐसे में विवेकानंद का शांति, साहस और सद्भाव का शक्तिशाली संदेश आज भी सभी का मार्गदर्शन करता है और प्रेरणा देता है।

Continue reading on the app

  Sports

Joe Root: जो रूट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस खास क्लब में भी बनाई जगह

Joe Root New World Record: एजबेस्टन टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने एक मैच विनिंग पारी खेली, जिसके दम पर उनकी टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया. उनकी ये पारी रिकॉर्ड्स से भरी रही. Sat, 12 Sep 2026 18:50:57 +0530

  Videos
See all

"ये कहना बेवकूफी है कि इस मीटिंग के बाद बॉर्डर समस्या हल हो जाएगी" | BRICS Summit 2026 #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T15:13:38+00:00

Snake Rescue Operation में गई जान, सांप के डसने से स्नेक कैचर की मौत | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T15:12:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers