Responsive Scrollable Menu

Mohan Bhagwat Birthday: पशु चिकित्सक से RSS Chief बनने तक ऐसा रहा मोहन भागवत का सफर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत आज यानी की 11 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह करीब 16 सालों से ज्यादा समय से संघ के मार्गदर्शक और दर्शनीक के रूप में शीर्ष पर है। बता दें कि एमएस गोलवलकर के बाद मोहन भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तीसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रमुख हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर मोहन भागवत के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में 11 सितंबर 1950 को मोहन भागवत का जन्म हुआ था। उनका बचपन नागपुर में बीता था। वहीं शिक्षा पूरी करने के बाद मोहन भागवत ने पशु चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई की। फिर बाद में उन्होंने अपना पूरा समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यों को समर्पित कर दिया।

संघ से जुड़े

संघ से जुड़ने के बाद मोहन भागवत ने संगठन की तमाम जिम्मेदारियों को संभाला। स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अलग-अलग दायित्व निभाते हुए संगठन के कामकाज और विस्तार को बेहद करीब से समझा। इसी लंबे संगठनात्मक अनुभव के आधार पर मोहन भागवत धीरे-धीरे संघ के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गए।

संभाली RSS की कमान

वहीं साल 2009 में मोहन भागवत को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सरसंघचालक चुना गया। उन्होंने के. एस सुदर्शन के बाद संघ प्रमुख का दायित्व संभाला था। इसके बाद भागवत लगातार संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व की भूमिका में सक्रिय रहे हैं। सरसंघचालक के रूप में मोहन भागवत के कार्यकाल के दौरान संघ की गतिविधियों का विस्तार विभिन्न क्षेत्रों में भी हुआ। उन्होंने संगठनात्मक विषयों के अलावा सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपनी राय रखी है।

मोहन भागवत के सार्वजनिक संबोधनों में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, आत्मनिर्भरता और भारतीय संस्कृति जैसे विषय प्रमुखता से सामने आते रहे। संघ प्रमुख के रूप में मोहन भागवत संगठन के कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच संवाद पर भी लगातार जोर देते रहते हैं।

समय-समय पर मोहन भागवत देश के सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार व्यक्त करते हैं। वह सामाजिक एकता और समरसता जैसे विषयों में शामिल रहे हैं। भागवत समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सहयोग और संवाद को राष्ट्र निर्माण के लिए अहम बताते हैं।

Continue reading on the app

दिल्लीः लोन चुकाने के लिए गोदाम से चुराई 8 कॉफी मशीनें, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्लीः लोन चुकाने के लिए गोदाम से चुराई 8 कॉफी मशीनें, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, इंग्लैंड ने घर में रचा इतिहास, आखिरी टेस्ट 8 विकेट से जीता, सीरीज 3-0 से की अपने नाम

England Clean sweeps Test Series vs Pakistan by 3-0: इंग्लैंड ने एजबेस्टन में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली. पाकिस्तान ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को जीत के लिए 130 रन का लक्ष्य रखा था. मेजबान इंग्लैंड ने दोनों ओपनर्स के विकेट शून्य के स्कोर पर गंवाने के बाद कोई और विकेट नहीं खोया और जो रूट व जॉर्डन कॉक्स की जोड़ी ने टीम को शानदार जीत दिला दी. Sat, 12 Sep 2026 17:43:47 +0530

  Videos
See all

Rashtrvaad I Brics: BRICS सम्मेलन पर बीजेपी-कांग्रेस में घमासान!#rashtrvaad #brics #congress #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T12:11:05+00:00

What happened when I met Osama Bin Laden before 9/11? | BBC Americast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T12:15:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers