Responsive Scrollable Menu

सीएम डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में करेंगे “यात्री परिवहन विजन समिट” का शुभारंभ, ‘सुगम परिवहन सेवा’ पर होगा फोकस

मध्यप्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में राज्य सरकार एक महत्वपूर्ण आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय यात्री “परिवहन विजन समिट-2026” का शुभारंभ करेंगे।

समिट में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह और मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल भी शामिल होंगे। इस मौके पर निजी बस ऑपरेटरों, नीति-निर्माताओं, परिवहन विशेषज्ञों, देशभर के राज्य परिवहन उपक्रमों, आईटी कंपनियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधि एक मंच पर जुटेंगे। वे मध्यप्रदेश की यात्री परिवहन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनाने के लिए रणनीति तथा सुझाव साझा करेंगे।

यात्री परिवहन विजन समिट

समिट का प्रमुख केंद्र ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ रहेगा। ‘नई सोच, नई राह, नया मध्यप्रदेश’ विजन के साथ आयोजित इस समिट का उद्देश्य मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MPYPIL) के माध्यम से जन-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल, आधुनिक आईटी प्रणालियों और हरित ऊर्जा आधारित परिवहन पारिस्थितिकी तंत्र को गति देना है।

इंडस्ट्री एक्सपो, लोगो और पुस्तिका का विमोचन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समिट के दौरान इंडस्ट्री एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। एक्सपो में बस निर्माताओं, आईटी कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े उद्योगों के साथ प्रदेश के विभिन्न शासकीय निगम अपनी गतिविधियाँ, तकनीकी समाधान और नवाचार प्रदर्शित करेंगे। इससे परिवहन क्षेत्र में निवेश, तकनीक और नई साझेदारियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर ईलेट्स टेक्नोमीडिया द्वारा संकलित समिट की स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। साथ ही MPYPIL द्वारा ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की संरचना और भविष्य की योजनाओं पर केंद्रित विशेष पुस्तिका का भी विमोचन होगा। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयनित MPYPIL के नए लोगो का अनावरण मुख्यमंत्री करेंगे। इसके अलावा परिवहन क्षेत्र में नवाचार विकसित करने वाले मोबिलिटी स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित हैकाथॉन का भी शुभारंभ होगा।

आठ सत्रों में मंथन

समिट में आठ सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें मध्यप्रदेश मोबिलिटी विजन-2030 के तहत बस संचालन और इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) में PPP को बढ़ावा, आधुनिक अवसंरचना में निवेश, वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बस संचालन, रोजगार एवं उद्यमिता सृजन, यात्री सुरक्षा और सुविधा, डेटा-आधारित मार्ग योजना, हरित मोबिलिटी तथा एकीकृत टिकटिंग व स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

कार्यक्रम में ईकेए मोबिलिटी, टाटा मोटर्स, ग्रीनसेल मोबिलिटी, वोल्वो-आयशर, स्विच मोबिलिटी, इंडियन ऑयल, एसबीआई, थिंक गैस जैसी प्रमुख कंपनियों के साथ WRI इंडिया, BITS पिलानी, CEPT अहमदाबाद, KPMG और DIMTS जैसे संस्थानों के विशेषज्ञ भाग लेंगे। समिट में होने वाले विचार-विमर्श और विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर प्रदेश की यात्री परिवहन व्यवस्था को तकनीक-सक्षम, सुरक्षित, सुविधाजनक और टिकाऊ बनाने की आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

Continue reading on the app

BRICS Summit 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, 12-13 सितंबर को क्या-क्या होगा? यहां देखें हर कार्यक्रम की टाइमिंग

BRICS Summit 2026 का दो दिवसीय आयोजन 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होगा। पहले दिन बंद सत्र, प्रदर्शनी, फैमिली फोटो और गाला डिनर होगा, जबकि 13 सितंबर को मुख्य ओपन सेशन और नई दिल्ली घोषणापत्र के साथ समिट का समापन होगा।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: बिना मैच खेले लौटेगी श्रेयस अय्यर की टीम? पहले मैच पर मंडराया रद्द होने का खतरा

IND vs AFG 1st T20I: भारतीय टीम 13 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच खेलने उतरेगी. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. Fri, 11 Sep 2026 18:37:12 +0530

  Videos
See all

Virat Kohli meets Eknath Shinde : इंग्लैंड पहुंचे एकनाथ शिंदे से मिले विराट कोहली | Virat Kohli | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T13:37:27+00:00

Thar-Fortuner वालों की DM ने लगा दी क्लास, दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ | Daman DM | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T13:35:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers