Responsive Scrollable Menu

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, भंडारा में ट्रक और पिकअप में टक्कर से 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत

Maharashtra Bhandara Accident: महाराष्ट्र में शुक्रवार सुबह सुबह बड़ा हादसा हो गया. भंडारा जिले में एक ट्रक और एक पिकअप वैन के बीच भीषण भिड़ंत हो गई. हादसे में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई.

भंडारा एसपी नूरुल हसन ने बताया कि नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव के पास शुक्रवार तड़के एक ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर हो गई. इसमें 3 बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई. 3 अन्य लोग घायल हो गए. उन्हें सकोली सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

यह ब्रेकिंग स्टोरी है, खबर अपडेट की जा रही है।

Continue reading on the app

Box Office Collection: 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' की बीच कड़ी टक्कर, जानें थर्सडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' दर्शकों का मनोरंजन कर रही है. तो दूसरी तरफ नीम करोली बाबा पर आधारित 'हनुमान अंश' लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है. फिल्म की मजबूत पकड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि  'मिर्जापुर द मूवी' को रिलीज के एक महीने बाद भी कड़ी टक्कर दे रही है. 

हनुमान अंश का कलेक्शन

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर पूरी रफ्तार के साथ दौड़ रही है. रिलीज के 5वें हफ्ते में भी इस पर नोटों की बारिश हो रही है. 34वें दिन यानी पांचवें बुधवार को इसने 10.25 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, अब सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश ने रिलीज के 35वें दिन (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 35) यानी पांचवें गुरुवार को 10 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म का भारत में कुल नेट कमाई अब 163.13 करोड़ रुपये पहुंच गई. 

मिर्जापुर द मूवी ने कितनी की कमाई?

 पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) , अली फजल (Ali Fazal) और दिव्येंदु (Divyendu) की मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस  में धमाल मचा रही है. हनुमान अंश के बीच ये सिनेमाघरों में फैंस को लाने में कायम है. रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को  इसने 11.80 करोड़ कमाए  थे. वहीं अब सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 7वें  (Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 7) दिन यानी गुरुवार को मिर्जापुर द मूवी ने 10.05 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 7 दिनों की कुल नेट कमाई अब 147.95 करोड़ रुपये पहुंच गई है. 

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: दुनियाभर में रिलीज हुई हनुमान अंश, 'दृष्यम' एक्ट्रेस श्रिया सरन का बर्थडे आज

'हनुमान अंश' की सफलता का राज

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'हनुमान अंश' की सफलता की सबसे बड़ी वजह इसकी कहानी और धार्मिक भावनाओं से जुड़ाव है. फिल्म में भक्ति, भावनाएं और मनोरंजन का ऐसा मिश्रण दिखाया गया है कि, हर उम्र के दर्शकों को ये फिल्म पसंद आ रहा है. इसी वजह से फिल्म को लगातार पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है. कई दर्शक सोशल मीडिया पर भी फिल्म की तारीफ करते नजर आए हैं.

'हनुमान अंश' की कमाई में होगी बढ़ोतरी

बता दें, जिस तरह से हनुमान अंश सिनेमाघरों में जम गई है, उसे देख लग रहा है कि इसकी कमाई में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.दूसरी ओर ये 11 सितंबर से दुनियाभर के सिनेमाघरों में भी रिलीज होने जा रही है तो फिल्म का इसका भी बड़ा फायदा मिलने वाला है. दूसरी ओर  'मिर्जापुर द मूवी' के लिए भी वीकेंड काफी अहम रहेगा, फिल्म को अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने के लिए अच्छी कमाई की जरूरत है. वहीं, अब नया हफ्ता शुरू हो गया है और सिनेमाघरों में नई फिल्में रिलीज हुई है, तो देखना होगा कि हनुमान अंश का क्या हाल रहता है.

हनुमान अंश  की स्टारकास्ट

हनुमान अंश की स्टारकास्ट  में शोभिनव सत्या (Shobhinaw Satyaa) ने नीम करौली बाबा (Neem Karoli Baba) का रोल प्ले किया है और यंग नीम करौली बाबा के रोल में विहान शेडगे (Vihaan Shedge) नजर आए हैं. इनके अलावा चंदन के. आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे भी अहम रोल है. 

ये भी पढे़ं- Ganesh Chaturthi 2026: कोई बना रहा मूर्ति तो कोई सजा रहा पंडाल, इन सितारों ने शुरू की बप्पा के स्वागत की तैयारी

Continue reading on the app

  Sports

एक ही T20I मैच में 3 बार हैट्रिक से चूका, फिर भी 8 विकेट लेकर रचा इतिहास, 22 साल के गेंदबाज का अटूट वर्ल्ड रिकॉर्ड

unbreakable cricket record: भूटान के सोनम येशे के नाम टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड है. 22 साल के इस स्पिन गेंदबाज ने पिछले साल म्यांमार के खिलाफ यह कीर्तिमान नाम किया. अकेले ही इस युवा स्टार ने 8 बल्लेबाजों को आउट करके इतिहास रच दिया था. Fri, 11 Sep 2026 15:32:03 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी? | DA HIke | Salary Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T10:13:14+00:00

BRICS Summit 2026 : रूसी राष्ट्रपति राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत में आगमन #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T10:06:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers