Responsive Scrollable Menu

BRICS Summit: दिल्ली बनी अभेद्य किला! BRICS समिट के लिए 15 हजार जवान तैनात, जानें कहां-कहां बदला ट्रैफिक

Bharat Mandapam security: 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली एक अभूतपूर्व सुरक्षा घेरे में है। शहर में 15,000 पुलिसकर्मियों और केंद्रीय बलों की 200 कंपनियों को तैनात किया गया है। दुनिया के नेताओं के आगमन के साथ, भारत मंडपम सहित कई इलाकों में सख्त पाबंदियां लगा दी गई हैं।

Continue reading on the app

बारिश-आंधी का डबल अटैक! दिल्ली में BRICS Summit के बीच मौसम बदलेगा, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

AAJ Ka Mausam:देश भर एक बार फिर मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की गंभीर चेतावनी जारी की है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ ही घंटों में कई इलाकों में घने काले बादल छा जाएंगे और मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो जाएगा.

जानें दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन के आयोजनों के बीच मौसम का बदलता मिजाज सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकता है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 11 सितंबर को राजधानी के पालम, सफदरजंग, लोदी रोड और नजफगढ़ सहित कई इलाकों में हल्की वर्षा के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है.

मौसम प्रणालियां और बंगाल की खाड़ी का प्रभाव

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है. इसके साथ ही समुद्र तल से काफी ऊंचाई तक फैला एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है. इसके अतिरिक्त उत्तर हरियाणा से शुरू होकर उत्तर प्रदेश और झारखंड से गुजरते हुए बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ रेखा भी बनी हुई है. इन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण हवा में नमी तेजी से बढ़ रही है, जिससे पूर्वी और मध्य भारत के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश की स्थितियां बन रही हैं.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: दिल्ली में BRICS Summit का असर: आज बंद रहेंगे सभी स्कूल और कई सरकारी दफ्तर

पूर्वी और तटीय राज्यों में भारी तबाही की आशंका

ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं. गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत के केरल तथा तेलंगाना जैसे इलाकों में भी बादलों की गर्जना के साथ तेज वर्षा का सिलसिला जारी रहने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में भी बदलेगा मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में मौसम का अधिक कड़ा रुख देखने को मिल सकता है. नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर और आगरा समेत प्रमुख शहरों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है.

बिहार और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

बिहार के कई जिलों में आज भीषण वर्षा का दौर देखने को मिल सकता है. पटना, भागलपुर, औरंगाबाद, मोतिहारी और राजगीर जैसे क्षेत्रों में बिजली कड़कने के साथ तेज बौछारें पड़ने के आसार हैं. हवा की गति 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जबकि पटना का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

मध्य प्रदेश के इन राज्यों में बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश के भी एक बड़े हिस्से में बारिश का असर देखने को मिलेगा. भोपाल, इंदौर, जबलपुर और छिंदवाड़ा सहित अनेक शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है. भोपाल में दिन का पारा 31 डिग्री और रात का पारा 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, पालम एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत; PM मोदी के साथ होगी अहम द्विपक्षीय वार्ता

राजस्थान में तूफानी हवाओं के साथ वर्षा

राजस्थान के विभिन्न इलाकों में मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर जैसे प्रमुख जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. जयपुर में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है.

ये भी पढ़ें: ईरान पर इजरायल का अब तक का सबसे बड़ा हमला, उड़ा दी सबसे बड़ी चौकी, PM नेतन्याहू ने दी जानकारी

Continue reading on the app

  Sports

Punjab T20: कप्तान ने 10 छक्के जड़कर ठोका शतक, 21 साल के बॉलर ने लिए 6 विकेट, फाइनल में पहुंची टीम

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के दूसरे सेमीफाइनल में लुधियाना लायन्स ने प्रभसिमरन सिंह की कप्तानी वाली जालंधर वॉरियर्स को हरा दिया और फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना अमृतसर सूरमा से होगा. Sun, 13 Sep 2026 10:34:06 +0530

  Videos
See all

Rajasthan Viral News: कंबल में छुपाकर जेल के अंदर मोबाइल चला रहे थे पूर्व MLA #baljeetyadav #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T06:07:56+00:00

Midday Meal | MP News: मध्यप्रदेश के स्कूल में बच्चों की थाली में मिले कीड़े | #mpnews #middaymeal #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T06:10:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers