Responsive Scrollable Menu

BRICS Summit: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी अहम बातचीत, जानिए बैठक का पूरा एजेंडा!

BRICS Summit के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच गए हैं। PM मोदी से बैठक में BrahMos Upgrade, S-400, Su-57, परमाणु ऊर्जा और टेक्नोलॉजी सहयोग पर द्विपक्षीय बातचीत होगी। जानिए समिट का पूरा एजेंडा।

Continue reading on the app

Womens Asia Cup 2026: श्री चरणी ने रचा इतिहास, 1 विकेट लेते ही हासिल किया नया कीर्तिमान, बना डाले 2 बड़े रिकॉर्ड

Womens Asia Cup 2026: भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल-1 बीते गुरुवार को खेला गया. इस मैच को भारत ने 40 रनों से जीतकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. इसके साथ ही भारत ने विमेंस T20 एशिया कप के छह एडिशन में से हर एक में फाइनल में जगह बनाई है. उन्होंने 2012, 2016 और 2022 में जीत हासिल की और 2018 और 2024 में रनर-अप रहे थे. अब एक बार फिर से भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पास फाइनल जीतने का मौका होगा. 

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की 22 वर्षीय लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर श्री चरणी ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने इस मुकाबले में एक विकेट चटकाने के साथ ही एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. चरणी ने कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. आइए आज इसके बारे में जानते हैं. 

श्री चरणी ने किया नंबर-1 पर कब्जा

बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में 1 विकेट हासिल करने के साथ ही श्री चरणी एक कैलेंडर ईयर में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली संयुक्त रूप से नंबर-1 गेंदबाजी बन गई हैं. उन्होंने इस मामले में पूनम यादव की बराबरी कर ली है, जिन्होंने साल 2018 में एक साल में कुल 35 विकेट लिए थे. अब चरणी भी 2026 में 35 विकेट ले चुकी हैं. उनके पास अगले मैच में पूनम यादव को पीछे छोड़ने का भी मौका होगा.

एक कैलेंडर ईयर में IND-W के लिए सबसे ज्यादा टी20I विकेट

  • 35 - पूनम यादव - 2018
  • 35* - श्री चरणी - 2026
  • 30 - दीप्ति शर्मा - 2024
  • 29 - दीप्ति शर्मा - 2022
  • 29 - राधा यादव - 2024 

श्री चरणी ने बनाया एक और बड़ा रिकॉर्ड

ये श्री चरणी का 29वां टी20 मैच था. इस मैच में 1 विकेट लेने के साथ ही उन्होंने भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 50 विकेट भी हासिल कर लिए हैं. इसके साथ ही महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में श्री चरणई सबसे तेज से 50 विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बन गई हैं. इसके साथ ही महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में श्री चरणई सबसे तेज से 50 विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बन गई हैं. वहीं चरणी सबसे तेज 50 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाली दुनिया की संयुक्त रूप से दूसरी गेंदबाज बन गई हैं.

महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 50 विकेट

  • 28 मैच - मेंगटिंग लियू (चीन)
  • 29 मैच - ली कास्परेक (न्यूजीलैंड)
  • 29 मैच - अनीसा मोहम्मद (वेस्टइंडीज)
  • 29 मैच - श्री चरणी (भारत)
  • 34 मैच - सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए सेमीफाइनल-1 का हाल

दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 10 सितंबर (गुरुवार) को भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल-1 खेला गया. इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीता और भारत को पहले बैटिंग करने के लिए कहा. भारत ने पहले बैटिंग की और 20 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन बनाए. बांग्लादेश की टीम 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन बना पाई और 40 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला हार गई.

इसके साथ ही बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो गई और भारत ने फाइनल में स्थान पक्का कर लिया है. इस मुकाबले में भारत के लिए शेफाली वर्मा ने 40 बॉल में 7 चौके और 3 छक्कों के साथ 160.00 की स्ट्र्राइक रेट के साथ 64 रनों की आतिशी पारी खेली. वहीं बॉल के साथ दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. वहीं नंदनी शर्मा को 2 विकेट हासिल हुए. इस मुकाबले में शेफाली को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

ये भी पढ़ें : 'जब हमें जरूरत पड़ी, उन्होंने ब्रेकथ्रू दिलाए...' हरमनप्रीत कौर ने किसके सिर बांधा जीत का सेहरा, जानें फाइनल से पहले क्या कहा?

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG Weather Report: बारिश बिगाड़ेगी भारत-अफगानिस्तान टी20 का मजा? टेंशन में फैंस, जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

India vs Afghanistan, 1st T20I Delhi Weather: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज से तीन टी20 मैचों की शुरुआत हो रही है. मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले फैंस की टेंशन बढ़ गई है. टेंशन बढ़ने की वजह दिल्ली का मौसम है. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में बारिश का माहौल बना हुआ है और मैच के दिन भी बारिश होने की संभावना है. Sun, 13 Sep 2026 07:16:25 +0530

  Videos
See all

BRICS Gala Dinner 2026: भारत मंडपम में PM Modi का शाही डिनर! पहुंचे Putin, देखिए तस्वीरें #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T02:05:39+00:00

Breaking News | BRICS 2026: होर्मुज में भारत के जहाजों पर क्या बोले ईरान के मंत्री? #straitofhormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T02:03:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers