Gardening Tips: उबले हुए आलू का पानी पौधों के लिए बन सकता है बूस्टर डोज, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
How to Apply Potato Water to Plants: अगर घर में आलू उबालने के बाद पानी बच जाता है तो उसे फेंकने के बजाय बागवानी में इस्तेमाल किया जा सकता है. बिना नमक वाला ठंडा आलू का पानी सामान्य सजावटी पौधों, फूलों और कुछ सब्जियों के पौधों में सीमित मात्रा में डाला जा सकता है. गर्म पानी सीधे पौधों पर डालने से बचना चाहिए. साथ ही, इसे खाद या फर्टिलाइजर का विकल्प समझकर अधिक मात्रा में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. पौधों की जरूरत के हिसाब से पानी, रोशनी, मिट्टी और उचित खाद का संतुलन भी जरूरी है.
Gardening Tips: बालकनी के बिना भी घर में लगाएं ये पौधे, मकान दिखेगा हरा-भरा
Gardening Tips: बालकनी या आंगन नहीं है तो भी घर को हरा-भरा बनाने का सपना पूरा किया जा सकता है. पौधे लगाने के लिए घर की छोटी-छोटी खाली जगहों का स्मार्ट इस्तेमाल करें. खिड़की की चौखट पर छोटे गमले रख सकते हैं. खाली दीवार पर वर्टिकल प्लांटर या हैंगिंग प्लांट लगाएं. ऐसे में छत पर गमलों में फूल और सब्जियां उगा सकते हैं. किचन काउंटर पर तुलसी, पुदीना और धनिया जैसे छोटे पौधे रखें. इसके अलावा घर के खाली कोनों में इंडोर प्लांट लगाकर खूबसूरती बढ़ा सकते हैं. जहां थोड़ी रचनात्मकता से बिना बालकनी वाला घर भी हरा-भरा और आकर्षक नजर आ सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






