Switzerland में नीदरलैंड के पर्यटकों की Bus पलटने से कई लोगों की मौत
स्विट्जरलैंड के पूर्वी हिस्से में नीदरलैंड के पर्यटकों की बस पलट जाने से कई लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बस ग्राउबुंडेन के आल्प्स क्षेत्र में सुश एवं जर्नेज गांवों के बीच पलट गई और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य कर रहे हैं।
पुलिस ने इस दुर्घटना में हताहत हुए लोगों की संख्या की जानकारी अभी नहीं दी है। स्विट्जरलैंड के मीडिया के अनुसार, बस में 48 लोग सवार थे। नीदरलैंड के यात्रा उद्योग से जुड़े संगठन एएनवीआर की एक प्रवक्ता ने ‘ब्लिक’ अखबार को बताया कि यात्री उनके देश के नागरिक थे।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बस सड़क किनारे लगे सुरक्षा अवरोधक से टकराने के बाद पलट गई। माना जा रहा है कि हादसे में कोई अन्य वाहन शामिल नहीं था। मीडिया के अनुसार, घटनास्थल पर बचाव एवं राहत कार्य के लिए कई एम्बुलेंस और पांच हेलीकॉप्टर भेजे गए हैं।
सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। आज के समय में लोग अपने खान-पान को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। क्या खाना चाहिए, किस तरह का भोजन हमारी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए और पारंपरिक खान-पान को किस नजरिए से देखा जाए, इन सवालों पर लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। ऐसे में आयुर्वेद आहार की अवधारणा को समझना जरूरी हो जाता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Samacharnama






.jpg)
