Ranchi Best Picnic Spot: रांची में सर्दियों की पिकनिक के लिए बेस्ट है ये जगह, पहाड़ों के बीच ले सकते हैं मजा
Ranchi Best Picnic Spot: गुलाबी सर्दी में रांची की खूबसूरत वादियों में बोनफायर और नाइट कैंपिंग का मजा ले सकते हैं. यहां पतरातू, तैमारा घाटी और बाडूबेरा प्रकृति प्रेमियों के लिए शानदार अनुभव प्रदान करती है. यहां पर्यटकों की भीड़ लग जाती है. इसकी खूबसूरती देखकर आप तारीफ जरुर करेंगे.
BRICS Summit 2026 In Delhi: भारत मंडपम में ब्रिक्स का पावर शो; दुनिया के दिग्गज नेताओं का नई दिल्ली में महाजुटान
भारत मंडपम में शुरू हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026) को लेकर राजधानी नई दिल्ली पूरी तरह सज-धज कर तैयार है। दुनिया के शीर्ष नेताओं की आवाजाही और बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे के चलते पूरी दिल्ली में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। 11 से 13 सितंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आम लोगों की सुविधा के लिए व्यापक एडवाइजरी लागू की गई है।
स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी
सुरक्षा और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 11 सितंबर (शुक्रवार) को दिल्ली के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा, नई दिल्ली क्षेत्र में आने वाले सभी सरकारी दफ्तरों और स्वायत्त निकायों में भी छुट्टी घोषित की गई है। सुप्रीम कोर्ट में भी 11 सितंबर को अवकाश रहेगा, जिसकी भरपाई आगामी 28 नवंबर को कार्य दिवस रखकर की जाएगी।
ट्रैफिक डायवर्जन और प्रभावित मार्ग
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लुटियंस दिल्ली और भारत मंडपम के आसपास की 35 से अधिक मुख्य सड़कों को नियंत्रित (Regulated) जोन में रखा है और 22 डायवर्जन पॉइंट बनाए हैं। सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, अकबर रोड, जनपथ, पृथ्वीराज रोड और मथुरा रोड जैसे रास्तों पर काफिलों की आवाजाही के दौरान कुछ समय के लिए यातायात रोका जाएगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निजी वाहनों के बजाय दिल्ली मेट्रो का उपयोग करें।
रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वालों के लिए एडवाइजरी
- इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (IGI Airport): धौला कुआँ और सरदार पटेल मार्ग के बजाय एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो (ऑरेंज लाइन) से यात्रा करें।
- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन: अजमेरी गेट या मथुरा रोड के बजाय पहाड़गंज साइड (डीबी गुप्ता रोड/पंचकुइयां रोड) से प्रवेश करें।
- हजरत निजामुद्दीन स्टेशन: आश्रम चौक और एम्स के रास्ते रिंग रोड का उपयोग करें।
भारत मंडपम का 3 दिवसीय कार्यक्रम शेड्यूल
12 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे भारत मंडपम के लेवल-2 पर सदस्य देशों के प्रमुखों का आगमन होगा, जिसके बाद क्लोज्ड-डोर समिट होगी। शाम 7:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित भव्य गाला डिनर होगा। वहीं, 13 सितंबर को सुबह 10:50 बजे से ब्रिक्स साझेदार और आमंत्रित देशों के साथ ओपन सेशन (खुला सत्र) शुरू होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi




/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
