Responsive Scrollable Menu

पंजाबी सिंगर जस मानक की इंगेजमेंट का VIDEO आया:मंगेतर पर नोट उड़ाते दिखे, जून में रिलेशन ओपन किया था; 7 साल से दोस्त

पंजाबी सिंगर जस मानक और उनकी मंगेतर फैशन डिजाइनर कोमल तंवर की इंगेजमेंट का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में जस मानक अपनी मंगेतर पर नोट उड़ाते हुए दिख रहे हैं। जस मानक के इस स्टाइल की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। जस मानक और कोमल तंवर करीब 7 साल से दोस्त हैं। उनकी दोस्ती के बारे में किसी को पता नहीं था, लेकिन जून में पहली बार दोनों की फोटोज सामने आईं और जुलाई में इंगेजमेंट हुई। इंगेजमेंट के प्रोग्राम को भी प्राइवेट रखा गया। अब इंगेजमेंट की फोटो जस मानक ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, लेकिन उस फंक्शन के वीडियो अब सामने आ रहे हैं। अब उनके फेंस ने 10 सितंबर को वीडियो पोस्ट की हैं। जानिए VIDEO में क्या दिख रहा… कोमल डांस कर रही, नोट उड़ाते दिखे जस मानक इंगेजमेंट पार्टी के वीडियो में कोमल तंवर नारंगी-भूरे रंग का लहंगा पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं। उनके पीछे जस मानक हाथ में ड्रिंक लिए खड़े दिखाई देते हैं। इसके बाद वे नोटों की गड्डी खोलकर कोमल तंवर पर नोट उड़ाते हैं। अपने ही ‘लहंगा’ सॉन्ग पर डांस पार्टी में जस मानक का ही ‘लहंगा’ सॉन्ग बज रहा था। इसी गाने पर जस मानक नोट उड़ाने के बाद कोमल के साथ डांस करते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो में पार्टी में गिने-चुने मेहमान ही नजर आ रहे हैं। जस मानक ने कब और कैसे रिलेशन ओपन किया, जानिए...

Continue reading on the app

बेंगलुरु में 3 साल की मासूम की संदिग्ध मौत… सौतेली मां पर हत्या का आरोप, परिजनों ने कर दी पिटाई

Bengaluru Child Death Case: बेंगलुरु उत्तर तालुक के थोताडागुद्दाहल्ली में 3 वर्षीय लिखिता की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने सौतेली मां गिरिजा पर हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया.

Continue reading on the app

  Sports

Video: एशिया कप में कमाल कर रही है दीप्ति शर्मा, ऑलराउंडर प्रदर्शन से फाइनल में भारत की उम्मीदें

दीप्ति शर्मा ने हालिया मैच में 3 विकेट लेने और अहम रन बनाने पर अपनी भूमिका, फाइनल की तैयारी और टीम रणनीति साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देती हैं और फाइनल के लिए टीम की उम्मीदों को उजागर किया। #दीप्तिशर्मा #भारतीयक्रिकेट Fri, 11 Sep 2026 14:08:00 +0530

  Videos
See all

Anil Baluni : सांसद अनिल बलूनी ने खेला फुटबॉल | Football | Haldwani | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T09:16:09+00:00

ATM New Card Service: ATM से 2 मिनट में मिलेगा नया Debit Card! Debit card replacement process #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T09:07:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers