Responsive Scrollable Menu

वेल्लोर में चर्च की छत गिरी, 3 की मौत:11 मजदूर घायल; 20 फीट ऊंचा स्टील का मचान और सपोर्ट फ्रेमवर्क गिरने से हादसा हुआ

तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में गुरुवार को निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा कटपाडी के पास मंडी कृष्णापुरम में हुआ। मजदूर चर्च की छत के लिए कंक्रीट डाल रहे थे, तभी स्लैब गिर गया। हादसे में 11 मजदूर घायल हुए हैं। जिन्हें वेल्लोर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल और पड़ोसी आंध्र प्रदेश के चित्तूर के एक अस्पताल में भेजा गया। पुलिस ने बताया कि यह इमारत चर्च ऑफ साउथ इंडिया के लिए बनाई जा रही थी। तभी 20 फुट ऊंचा स्टील मचान और सपोर्ट फ्रेमवर्क अचानक ढह गया। इससे मजदूर भारी कंक्रीट और मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद अरक्कोनम से नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की टीम भी मौके पर पहुंची, और जिला प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग के साथ मिलकर मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। हादसे की 4 तस्वीरें… हादसे की जांच के लिए बनेगी कमेटी वेल्लोर की जिला कलेक्टर के मुताबिक घायलों में से 8 मजदूरों की हालत स्थिर है। हादसा क्यों हुआ, इसकी वजह पता लगाने के लिए जांच समिति बनाई जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि चर्च बनाने के लिए बिल्डर ने सभी जरूरी मंजूरियां और बिल्डिंग परमिट लिए थे या नहीं। ----------------- ये खबरें भी पढ़ें… गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, 15 मजदूर घायल: चश्मदीद बोले- स्लैब का वजन 100 टन से ज्यादा था गांधीनगर के पास कुडासन इलाके में 9 सितंबर रात करीब 9 बजे निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। पहले खबर आई थी कि हादसा क्रेन के गिरने से हुआ है। 100 टन वजनी स्लैब गिरने से नीचे काम कर रहे कई मजदूर दब गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 'बॉस्की द एंपायर' कमर्शियल मॉल नाम के इस प्रोजेक्ट में दो बिल्डिंग को जोड़ने के लिए एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर… दिल्ली में अवैध निर्माण वाली इमारतों पर बुलडोजर चलेगा, PG ढहने से 7 की मौत हुई थी, अबतक 5 अरेस्ट दिल्ली के सत्य निकेतन में PG बिल्डिंग गिरने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन के निर्देश दिए हैं। सीएम ने MCD को अवैध PG हॉस्टलों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारी कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

भास्कर अपडेट्स:ठाणे में BJP विधायक का स्कूल बोला- पर्यूषण पर्व के दौरान टिफिन में प्याज-लहसुन, आलू न रखें लाएं, विरोध पर निर्देश वापस

में BJP MLA द्वारा चलाए जा रहे एक स्कूल को गुरुवार को एक सर्कुलर वापस लेना पड़ा। इस सर्कुलर में छात्रों को सलाह दी गई थी कि वे जैन समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले 'पर्यूषण' पर्व के दौरान अपने लंचबॉक्स में प्याज, लहसुन, आलू और चुकंदर जैसी जड़ वाली सब्जियां न लाएं। इस सर्कुलर से विवाद खड़ा हो गया और MNS समेत स्थानीय राजनीतिक दलों ने इसका विरोध किया। वहीं शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने इस पाबंदी को "लव जिहाद से भी बुरा" बताया और सरकार से स्कूल बंद करने की मांग की। MNS प्रवक्ता योगेश खैरे ने इस सर्कुलर को "फूड जिहाद" का एक रूप बताया। हालांकि इस आदेश को वापस ले लिया गया है। मीरा-भायंदर के MLA नरेंद्र मेहता, 'सेवन स्क्वायर एकेडमी' चलाते हैं। मेहता ने कहा कि स्कूल ने छात्रों से केवल इन खाद्य पदार्थों से बचने का अनुरोध किया था, न कि कोई आदेश जारी किया था। आज की बाकी बड़ी खबरें… सभी पायलटों का एक बार ड्रग टेस्ट कराएं एयरलाइंस एअर इंडिया के एक पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद डीजीसीए ने सभी एयरलाइंस को अगले साल जुलाई तक सभी पायलटों का ड्रग टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं। एयरलाइंस ने जांच शुरू कर दी है। 4 अगस्त को फुकेट से भारत आई एअर इंडिया की एयरबस ए320 उड़ान 300 फीट नीचे आ गई थी। लैंडिंग के बाद कैप्टन का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव मिला। मंत्री के. राममोहन नायडू बोले- संशोधित नियम इसी माह के अंत तक तैयार होंगे।

Continue reading on the app

  Sports

Finn Allen: KKR का ओपनर बना बिश बैश लीग इतिहास का सबसे महंगा प्लेयर, वर्ल्ड कप में जड़ चुका 33 गेंद में शतक

Finn Allen Big Bash League: फिन एलन की यह बड़ी डील बेन स्टोक्स के एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ 500,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की डील साइन करने के ठीक बाद हुई है, जो लीग में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की सैलरी से भी ज्यादा है. अब यह देखना होगा कि आने वाले सालों में कॉन्ट्रैक्ट की रकम यही रहेगी या नहीं, क्योंकि बिग बैश लीग में प्राइवेट इक्विटी आने से BBL की सैलरी कैप पर असर पड़ेगा. Fri, 11 Sep 2026 09:06:35 +0530

  Videos
See all

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति पुतिन हुआ भव्य स्वागत | BRICS Summit 2026 | Bharat Mandapam #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T02:12:20+00:00

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भाग लेने New Delhi पहुंचे Vladimir Putin, PM Modi से आज मुलाकात #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T02:17:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers