खबर हटके-सड़क के गड्ढों के झटके से जिंदा हुआ मुर्दा:नेटवर्क नहीं मिला तो मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक; कुत्ते सूंघकर कैंसर का पता लगाएंगे
उत्तराखंड के ऋषिकेश में सड़क के गड्ढों के झटकों से एम्बुलेंस में ले जा रहा एक मुर्दा जिंदा हो गया। वहीं, राजस्थान के एक गांव में नेटवर्क नहीं आया तो युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इधर, बेंगलुरु का एक स्टार्टअप कुत्तों से कैंसर की पहचान कराने की कोशिश कर रहा है। इटली के एक मैकेनिक ने दुनिया की सबसे पतली कार बनाई है, जिसकी चौड़ाई सिर्फ 50 सेंटीमीटर है। वहीं, दमन में थार और फॉर्च्यूनर मालिकों को शपथ दिलाई गई कि वे सड़क पर स्टंटबाजी और हीरोगिरी नहीं करेंगे। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
बिहार में 8 की मौत, भागलपुर यूनिवर्सिटी में पानी भरा:MP में बारिश का दौर थमा, यूपी के 26 जिले बाढ़ की चपेट में
मध्य प्रदेश में मानसूनी सिस्टम कमजोर हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी क्षेत्र में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की सक्रियता है, लेकिन उसका प्रदेश में ज्यादा असर नहीं है। आज चार जिले- उमरिया, मंडला, बालाघाट और डिंडौरी में हैवी रेन का अलर्ट है। यूपी में 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 4 लाख की आबादी प्रभावित है। उन्नाव में गंगा नदी उफान पर है। 10 से ज्यादा गांव टापू बन गए हैं। शुक्रवार को 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बिहार के 14 जिलों में अभी भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। भागलपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से 5 और अररिया में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने गुजरात में आज दक्षिण गुजरात के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, नवसारी, वलसाड और डांग में 13 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी दी है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 





/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
